Wednesday, November 29, 2023

एशियन गेम्स के बारे में ये फैक्ट्स भी जान लें।

Asian Games Facts एशियन गेम्स फैक्ट्स

एशियन गेम्स के बारे में कुछ फैक्ट्स जान लें (Asian Games Facts)

23 सितंबर 2023 से चीन के हांगझू शहर में 19 वें एशियाई खेलों का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन 23 सितंबर 2023 से 8 अक्टूबर 2023 तक चलेगा, जिसमें एशिया महाद्वीप के लगभग 45 देश भाग लेंगे। (Asian Games Facts)

एशियाई खेलों का यह आयोजन 1951 से एशिया महाद्वीप के सभी देशों के लिए लगातार आयोजित किया जाता है जो एशिया के अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाता है एशिया महादीप में शामिल सभी देश इस खेल आयोजन में भाग लेते हैं और खेल के अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपने देश के लिए पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन करते हैं।

आइए एशियन गेम्स के रोचक फैक्टस पर नजर डालते हैं…

एशियाई खेलों का जन्मदाता भारत ही है।

भारत में ही पहले एशियाई खेल सन 1951 में हुए थे, यानी भारत ने एशियाई खेलों की शुरुआत की।

पहले एशियाई खेल भारत की राजधानी नई दिल्ली में 4 मार्च 1951 से 11 मार्च 1951 के बीच आयोजित किए गए थे।

एशियाई खेल हर 4 साल की अवधि के दौरान कराए जाते हैं।

पहले एशियाई खेलों के बाद दूसरे एशियाई खेल 3 साल बाद 1954 में हुए।

इसका मुख्य कारण यह था क्योंकि एशियाई खेलों का आयोजन 1950 में कराए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन तैयारियां पूरी ना होने के कारण एशियाई खेल उनमें हो पाए इसी कारण 1950 के आरंभ होने का वर्ष माना जाता है।

1951 से 2018 तक कुल 18 एशियाई खेल आयोजित हो चुके हैं।

पहले एशियाई खेलों में 11 देशों ने भाग लिया था, जिनमें भारत, जापान, श्रीलंका. बर्मा (अब म्यानमार), अफगानिस्तान, नेपाल, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल थे।

भारत पहले एशियाई खेलों में पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

भारत अभी तक खेले 18 एशियाई खेलों में कभी भी पदक तालिका में पहला स्थान नही प्राप्त किया है।

शुरु के 6 एशियाई खेलों में चीन एशियाई खेलों में भाग नही लिया था।

चीन ने 1974 में तेहरान में आयोजित सातवें एशियाई खेलों से भाग लेना शुरू किया।

शुरु के 8 एशियन गेम्स में जापान ने ही पदक तालिका में हमेशा पहला स्थान बनाया था।

7वें एशियन गेम्स में चीन तीसरे स्थान पर तथा 8वें एशियन गेम्स में चीन दूसरे स्थान पर रहा।

9वें एशियाई खेल भारत की राजधानी नई दिल्ली में 1982 में आयोजित किए गए।

इन खेलों में चीन ने जापान को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान बनाया, तब से लेकर 2018 के  18वें एशियन गेम्स तक चीन ने पदक तालिका में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए हमेशा पहला स्थान हासिल किया है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक एक ऐसा शहर है जो चार बार एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है।

थाईलैंड में 1966, 1970, 1978 और 1998 में एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है।

भारत की राजधानी नई दिल्ली में 1982 में दो बार एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है।

एशियन गेम्स में अभी तक 45 देश भाग ले चुके हैं।

एशियाई खेलों में चीन ऐसा देश है जिसने अभी तक सबसे अधिक पदक जीते हैं। चीन 1,473 स्वर्ण पदक, 994 रजत पदक तथा 720 कांस्य पदक सहित कुल 3,187 पदक जीते हैं।

दूसरे स्थान पर जापान का नाम आता है। जापान ने कुल 1032 स्वर्ण पदक, 1037 रजत पदक,  985 कांस्य पदक सहित कुल 3054 पदक जीते हैं।

भारत ने कभी भी पदक तालिका में पहला स्थान नही प्राप्त किया है। भारत में केवल एक बार 1951 के पहले एशियाई खेलो में पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

भारत नें अभी तक कुल 155 स्वर्ण पदक, 201 रजत पदक,  316 कांस्य पदक सहित कुल 672 पदक जीते हैं।

पदक तालिका में भारत का औसत प्रदर्शन 6वे से 8वें स्थान तक रहा है।

1990 के एशियाई खेल भारत के लिए सबसे खराब एशियन गेम्स साबित हुए, जब भारत पदक तालिका में 13 वें स्थान पर और उसने केवल 1 स्वर्ण पदक ही। जीता।

भारत हर एशियाई खेलों में हमेशा कोई ना कोई पद अवश्य जीता है।

भारत, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, फिलिपींस, दक्षिणी कोरिया और फिलिपींस इन सभी देशों ने अभी तक के सभी 18 एशियन गेम्स में भाग लिया है।

Topic: Asian Games Facts


ये उपयोगी पोस्ट भी पढ़ें

सभी एशियन गेम्स में भारत का ओवरऑल प्रदर्शन

सारे एशियन गेम्स का पूरा इतिहास जानें।

एशियन गेम्स के लिए भारत की क्रिकेट टीमें (पुरुष-महिला) और शेड्यूल जानें।

एशियन गेम्स के लिए भारत की हॉकी टीमें (महिला और पुरुष) और शेड्यूल ।

सितंबर महीने में इन खेलों के इवेंट होने वाले हैं, देखने के लिए तैयार रहें।


Courtesy

wikipedia.org

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles