Thursday, November 30, 2023

कब्ज (Constipation) में राहत दिलाते हैं, ये फल, आज ही करें अमल। रोज ये फल खाएं, कब्ज दूर भगाएं।

बिगड़ते खानपान और बिगड़ती जीवनशैली के कारण आज कब्ज (Constipation) की समस्या से हर कोई परेशान है। बहुत से लोगों की कब्ज की समस्या हमेशा बनी रहती है। कभी-कभी कुछ दिन राहत मिलती है फिर वापस समस्या शुरू हो जाती है। कब्ज की समस्या में कुछ फल (constipation remedy) बेहद आराम पहुंचाते हैं, क्योंकि यह फल high-fiber वाले होते हैं। हम जानते हैं कि फाइबर कब्ज का दुश्मन है, जब हम फाइबर वाला खाना खाना खाएंगे तो कब्ज की समस्या नहीं होगी। आइए जानते हैं कौन कौन से फल कब्ज की समस्या में बेहद फायदेमंद हैं,

कब्ज (Constipation) में राहत दिलाते हैं, ये फल। कब्ज Constipation remedy मिटाने को ये फल खाएं

अमरूद

अमरूद बहुत अधिक फाइबर से युक्त फल होता है, इसको नियमित रूप से खाने से कब्ज में बेहद राहत मिलती हैष अमरूद में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कब्ज में अमरूद एक रामबाण इलाज की तरह है।

नाशपाती

नाशपाती भी कब्ज से राहत पाने में बेहद उपयोगी फल है। नाशपाती में लगभग 5.5 ग्राम फाइबर पाया जाता है। मानव को रोज लगभग 25 से 30 ग्राम रोज जरुरत होती है। एक अमरूद का सेवन करने के रोज की फाइबर जरूरत का लगभग 20% प्राप्त हो जाता है। नाशपाती को छिलके के साथ खाना चाहिए। इसके में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कब्ज में बेहद लाभदायक होता है और पेट में जमा सख्त मल को ढीला करने में सहायक होता है।

संतरा

संतरा एक ऐसा फल है जिसका नियमित रूप से सेवन करने से कब्ज में बहुत राहत मिलती है। एक संतरे में लगभग 4 से 5 ग्राम फाइबर पाया जाता है जो रोज की फाइबर जरूरत का लगभग 20% है।

कीवी

कीवी का फल कब्ज में बेहद लाभदायक होता है। यह भी फाइबर रिच फल होता है। कीवी को नियमित रूप से खाने कब्ज में राहत मिलती है इसमें लगभग 2 ग्राम पाया जाता है। इसके छिलके में और अधिक फाइबर पाया जाता है, इसलिए इसको छिलके के  साथ खाना चाहिए।

जामुन

जामुन भी हाई फाइबर से युक्त एक फल है। इसका नियमित सेवन करने से पुरानी से पुरानी कब्ज में  राहत मिलती है।

सेब

कब्ज से राहत पाने में सेब  बेहद उपयोगी फल है, इसका नियमित सेवन करने से भी कब्ज में बहुत राहत मिलती है। सेब का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

सेब के अंदर सर्बिटोल नामक  तत्व पाया जाता है, जो कब्ज के कराण पेट में जमा हो गए मल को नरम करता है, जिससे पेट से मल साफ हो जाता है और कब्ज में राहत मिलती है।

सेब को हमेशा खाली पेट और छिलके के साथ ही खाना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद सेब को नही खाना चाहिए।  सेब का प्योह जूस भी कब्ज में लाभकारी होता है।

पपीता

कब्ज में राहत पाने के लिए पपीता एक बेहद उपयोगी पल है। पपीते में विटामिन ए, पोटेशियम और कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। यह high-fiber से युक्त फल है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है आंतों की सफाई होती है, मल बाहर निकल जाता है।

पपीता केवल कब्ज में ही नही बल्कि पेट की कई बीमारियों में राहत दिलाता है।

तो ये कुछ फल हैं जो Constipation remedy में उपयोगी है, इनको नियमित खाने से फल में बेहद राहत मिलती है।

Constipation remedy


ये उपयोगी पोस्ट भी पढ़ें

जामुन के अनोखे फायदे – डायबिटीज में है बेहद लाभदायक

पालक के फायदे : पोषक तत्वों से भरपूर

मेथी के गुण और उपयोग – गुण अनेक फायदे अनेक

उपयोगी हेल्थ टिप्स-1 — बेहद काम के- Useful Health Tips -1

वजन बढ़ाने के उपाय, जरूर आजमायें

लौंग : छोटी सी मगर, लौंग के फायदे बड़े-बड़े


Education & GK
mindians.in

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles