Tuesday, November 21, 2023

गूफी पैंटल (Gufi Paintal) – महाभारत के शकुनि मामा

गूफी पैंटल (Gufi Paintal) – महाभारत धारावाहिक के शकुनि मामा

80 और 90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले महाभारत सीरियल को कौन नहीं जानता। उस समय यह धारावाहिक घर-घर में लोकप्रिय था और इसके अनेक चरित्र घर-घर में लोकप्रिय थे। उन्हीं में से शकुनि मामा का चरित्र एक नकारात्मक भूमिका वाला चरित्र था। इस कैरेक्टर को गूफी पैंटल ने निभाया था। उनका 5 जून 2023 को निधन 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गूफी पेंटल अर्थात शकुनी मामा के बारे में जानते हैं…

जन्म और जीवन

गूफी पेंटल का जन्म 4 अक्टूबर 1944 को पंजाब के तरनतारन जिले में हुआ था। उनका असली नाम सरबजीत सिंह पैंटल था। वह एक पंजाबी थे।

गूफी पैंटल दूरदर्शन पर 1988-90 के समय में आने वाले महाभारत धारावाहिक में शकुनी मामा का किरदार निभा कर बेहद प्रसिद्ध हो गए थे। वह महाभारत में लंगड़ाकर चलने की विशिष्ट अदा तथा बोलने के विशिष्ट स्टाइल के कारण उस समय लोगों में बेहद लोकप्रिय थे। यहाँ तक कि लोग उन्हें उनके असली नाम से ना जानकर ‘शकुनी मामा’ के नाम से जानने लगे थे।  गुफी पेंटल नाम उन्होंने अपने फिल्मी जीवन में आ कर रखा था। पेशे से एक इंजीनियर थे, आर्मी मैन थे।

उनके छोटे भाई ‘पैंटल’ के नाम से हिंदी फिल्मों में हास्य अभिनेता के रूप में लोकप्रिय हो चुके थे। उनके छोटे भाई पैंटल उनसे पहले हिंदी फिल्मों आए थे और 70-80 के दशक की हिंदी फिल्मों में हास्य अभिनेता के रूप लोकप्रिय हो चुके थे। उनका असली नाम भी कंवलजीत सिंह पैंटल था।

उनके परिवार में उनकी पत्नी रेखा पैंटल के अलावा एक बेटा हैरी पैंटल है।

गूफी पैंटल अभिनय की दुनिया में आने से पहले आर्मी में भी काम कर चुके हैं और 1962 के भारत चीन युद्ध के समय जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तो आर्मी की भर्ती अभियान में उन्होंने भी भाग लिया। वे युद्ध के समय आर्मी में शामिल हो गए। यहाँ पर चीन बॉर्डर पर उनकी पोस्टिंग हुई थी। बाद में वह फिल्मों में भाग्य आजमाने के लिए मुंबई आ गए और यहां पर फिल्मों एवं धारावाहिकों के साथ जुड़ गए।

छोटे भाई पैंटल जब फिल्मों में लोकप्रिय हो गए तो बड़े भाई गूफी ने भी सन 1969 में मुंबई आकर फिल्मों में आजमाइश करने का सोचा। वह 1969 में मुंबई आकर मॉडलिंग करने लगे तथा फिल्मों में उन्होंने सहायक निदेशक का भी काम किया। वह प्रसिद्ध निर्माता बीआर चोपड़ा से नजदीकी से जुड़े रहे थे।

बीआरचोपड़ा 1988 में जब महाभारत सीरियल धारावाहिक बना रहे थे तो उन्होंने गूफी पेंटल को शकुनी मामा का रोल दिया था। शुकनि मामा के रोल को उन्होंने अपनी विशिष्ट अभिनय शैली से इतना अधिक जीवंत कर दिया था कि वह शकुनि मामा के नाम से घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। लोग उनका असली नाम तक नहीं जानते थे। 80 के दशक के आखिर 90 के दशक के आरंभिक समय के युवा-किशोर आज भी उन्हे शकुनि मामा के रूप में अच्छी तरह जानते होंगे।

गूफी पेंटल को असली प्रसिद्धि महाभारत में निभाए गए शकुनि मामा के चरित्र से ही मिली थी। हालांकि उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं की थीं। जिनमें रफूचक्कर, दिल्लगी, देश-परदेश, सुहाग, मैदान-ए-जंग, दावा, महाभारत और बर्बरीक, सम्राट एंड कंपनी आदि के नाम प्रमुख हैं।

गूफी पेंटल ले महाभारत के अलावा अन्य कई प्रमुख धारावाहिकों में भी काम किया। महाभारत से पहले उन्होंने बहादुर शाह जफर नामक धारावाहिक में काम किया था, जिसमें वो अंग्रेज अफसर लार्ड मैटक्लैफ का रोल प्ले किया था। इस धारावाहिक में प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता अशोक कुमार बहादुरशाह जफर की मुख्य भूमिका में थे। ये धारावाहिक दूरदर्शन पर 1986 में प्रसारित होता था।

1988 से 1990 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले महाभारत सीरियल में उन्होंने शकुनि मामा की भूमिका निभाई। जिसने उन्हें लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

महाभारत धारावाहिक में शकुनी मामा की भूमिका के अलावा वह धारावाहिक के कास्टिंग डायरेक्टर भी थे और उन्होंने महाभारत के सभी पात्रों का चयन किया था।

असल में गूफी पैंटल महाभारत धारावाहिक के साथ कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में ही जुड़े थे। उन्होंने ही महाभारत के सभी प्रमुख पात्रों का चयन किया था। वह उन दिनों शकुनि मामा के चरित्र के लिए किसी सही चेहरे की तलाश में थे। लेकिन उन्हें कोई भी चेहरा शकुनि मामा के लिए जंच नहीं रहा था। इसी उलझन में एक दिन धारावाहिक के स्क्रिप्ट राइटर राही मासूम रजा ने उन्हें सुझाव दिया कि क्यों ना वह ही शकुनि मामा का चरित्र कर लें। इस तरह गूफी पैंटल महाभारत के शकुनी मामा बन गए और उन्होंने शकुनि मामा के रूप में घर-घर में अपनी पहचान बना दी।

महाभारत के अलावा उन्होंने कई अन्य धारावाहिकों में भी काम किया जिनमें कानून (डीडी मेट्रो) सौदा (दूरदर्शन नेशनल), ओम नमः शिवाय (दूरदर्शन नेशनल), अकबर-बीरबल (दूरदर्शन नेशनल), सीआईडी (सोनी टीवी), श..श..श… कोई है (स्टार प्लस), द मैजिक मेकअप बॉक्स (ज़ी टीवी, द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण (एनडीटीवी इमेजिन), श्रीमती कौशिक की पाँच, बहुएं (ज़ी टीवी), भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप (सोनी टीवी), कर्मफल दाता शनि (कलर्स टीवी), कर्म संगिनी (स्टार प्लस) राधा कृष्ण (स्टार भारत), जय कन्हैया लाल की (स्टार भारत) जैसे धारावाहिकों में भी काम किया।

गूफी पेंटल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अपने घर में अचानक गिर जाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। उस समय वे दिल्ली के पास फरीदाबाद में थे। बाद में उनको मुंबई में इलाज के लिए लाया गया, जहाँ वह मुंबई के अंधेरी उपनगर के वेलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती। वहीं पर 5 जून 2023 को उन्होंने अंतिम सांसे लीं।


इन्हे भी पढ़ें

आशुतोष राणा को जानिए… (अद्भुत व्यक्तित्व के धनी अभिनेता और वक्ता)

लाल बहादुर शास्त्री – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री

जगजीत सिंह : ग़ज़ल सम्राट

जेमिमा रोड्रिग्स – (क्रिकेटर) एक परिचय —Jemimah-Rodrigues (Cricketer)

सतीश धवन – भारत के राकेट वैज्ञानिक


भारत का नया संसद भवन – New Parliament House

बाथरूम और वॉशरूम के बीच अंतर को समझें (Bathroom Vs Washroom)


Education and GK website
mindians.in

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles