Wednesday, November 22, 2023

सारे एशियन गेम्स का पूरा इतिहास जानें।

History of All Asian Games

एशियन गेम्स का इतिहास और ब्यौरा (History of all Asian Games)

19 वें एशियाई खेलों का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन हांगझू  (Hangzhou) शहर में होने वाला है। एशिया महाद्वीप के सभी देशों के बीच खेला जाने वाला एशियाई खेलों का यह महाकुंभ ओलंपिक के बाद सबसे अधिक प्रतिष्ठा रखने वाला खेल आयोजन है।

एशियाई खेलों की शुरुआत 1951 में भारत में ही हुई थी, यानी भारत ही एशियाई खेलों का जन्मदाता देश है। 1951 में भारत से शुरू हुआ एशियाई खेलों का यह सफर एशिया के अलग-अलग देशों से होता हुआ 19 वें एशियाई खेलों के रूप में चीन के हांगझू तक पहुंच गया है।

आपको जानकारी आश्चर्य होगा कि एशियाई खेलों का जन्मदाता भारत ही है। पहले एशियाई खेल भारत में ही सन 1951 में हुए थे।

भारत के नई दिल्ली में 1951 में हुए पहले एशियाई खेलों से लेकर इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 में 18वें एशियाई खेलों तक जितने भी एशियाई खेल हुए हैं उनके बारे में विस्तार से जानते हैं (History of all Asian Games)


पहले एशियाई खेल (1st Asian Games) │ नई दिल्ली-1951

एशियाई खेलों के आयोजित करने का निर्णय 1950 में लिया गया था और 1950 में यह खेल आयोजन होने थे, लेकिन एशियाई खेलों की पर्याप्त तैयारी में न पाने के कारण इनका आयोजन 1951 में संभव हो पाया।

पहले एशियाई खेलों के आयोजन में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और महाराजा यादवेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पहले एशियाई खेल भारत की राजधानी नई दिल्ली में 4 मार्च 1951 से 11 मार्च 1951 के बीच आयोजित किए गए।

पहले एशियाई खेलो का उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था।

पहले एशियाई खेल में कुल 11 देशों ने भाग लिया था, जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. श्रीलंका
  3. बर्मा (म्यानमार)
  4. अफगानिस्तान
  5. इंडोनेशिया
  6. ईरान
  7. जापान
  8. नेपाल
  9. फिलीपींस
  10. सिंगापुर
  11. थाईलैंड

पहले एशियाड में कुल 6 खेल शामिल किए गए। जो इस प्रकार थे…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (गोताखोरी (डाइविग), वाटरपोलो, तैराकी (स्विमिंग)
  3. साइकिलिंग
  4. फुटबॉल
  5. बास्केटबॉल
  6. भारतोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)

इन 6 खेलों के कुल 57 इवेंट हुए। जिनमें कुल 489 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

जापान ने सबसे अधिक 24 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान बनाया।

भारत दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने कुल 15 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक और 20 कांस्य पदक मिलाकर कुल 51 पदक जीते।

पहले एशियाड की पदक तालिका (First Asiad Medal Table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 जापान24211560
2 भारत15162051
3 ईरान86216
4 सिंगापुर57214
5 फ़िलीपीन्स56819
6 सिलोन0101
7 इण्डोनेशिया0055
8 बर्मा0033
कुल575755169

 


दूसरे एशियाई खेल (2nd Asian Games) │ मनीला-1954

1951 में पहले एशियाई खेलों का सफल आयोजन हो चुका था और एशियाई खेल हर 4 वर्ष में आयोजित की जाने का निर्णय लिया जा चुका था।

अगले एशियाई खेल 1954 में आयोजित किए गए।

एशियाई खेलों के आयोजन करने का निर्णय 1950 में लिया गया था लेकिन कुछ कारणों से वे एशियाई खेल देर से हो पाए थे इसीलिए 1950 से ही एशियाई खेलों के आरंभ का वर्ष माना गया। इसी कारण दूसरे एशियाड  1954 में आयोजित किए गए।

दूसरे एशियाई खेल फिलीपींस की राजधानी मनीला में 1 मई 1954 से 9 मई 1954 के बीच आयोजित किए गए।

दूसरे एशियाड का औपचारिक उद्घाटन फिलिपींस के तत्कालीन राष्ट्रपति रैमोन मैगसेसे द्वारा किया गया था।

दूसरे एशियाई खेलों में 19 देशों ने भाग लिया, जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. फिलिपींस
  3. बर्मा (म्यानमार)
  4. अफगानिस्तान
  5. कंबोडिया
  6. सीलोन (श्रीलंका)
  7. ताइवान
  8. हांगकांग
  9. इंडोनेशिया
  10. इजरायल
  11. ईरान
  12. जापान
  13. दक्षिण कोरिया
  14. मलेशिया
  15. उत्तर बोर्नियो
  16. पाकिस्तान
  17. सिंगापुर
  18. थाईलैंड
  19. वियतनाम

दूसरे एशियाड में कुल 8 खेल शामिल किया गए, जिनके 10 इवेंट आयोजित किए गए।

दूसरे एशियाड में शामिल 8 खेल इस प्रकार थे।

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक (गोताखोरी (डाइविंग), तैराकी (स्विमिंग), वाटर पोलो)
  3. बॉस्केटबॉल
  4. फुटबॉल
  5. निशानेबाजी (शूटिंग)
  6. भारत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)
  7. कुश्ती (रेसलिंग)
  8. मुक्केबाजी (बॉक्सिंग)

दूसरे एशियाड में कुल 970 खिलाड़ियों ने 8 खेलों के 10 इवेंट में भाग लिया।

दूसरे एशियाई खेलों में भी जापान ने ही पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। उसने 38 स्वर्ण, पदक 36 रजत पदक और 24 कांस्य पदक कुल 98 पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

मेजबान देश फिलिपींस ने 14 स्वर्ण और कुल 45 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत में पदक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया। भारत ने कुल 4 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 4 कांस्य पदक जीतकर कुल 13 पदक जीते।

दूसरे एशियाड की पदक तालिका (Second Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1जापान38362498
2फ़िलीपीन्स14141745
3दक्षिण कोरिया86519
4पाकिस्तान4509
5भारत44817
6ताइवान24612
7इज़राइल2114
8म्यान्मार (बर्मा)2024
8सिंगापुर1348
10श्रीलंका0112
11इंडोनेशिया0033
12 हांगकांग0011
कुल757369218

 


तीसरे एशियाई खेल (3rd  Asian Games) │ टोक्यो-1958

तीसरे एशियाई खेलों का आयोजन 24 मई 1958 से 1 जून 1958 के बीच जापान के टोक्यो शहर में किया गया।

तीसरे एशियाड का उद्घाटन जापान के सम्राट हिरोहितो ने किया था।

तीसरे एशियाड में कुल 20 देशों ने भाग लिया।

  1. भारत
  2. जापान
  3. अफगानिस्तान
  4. बर्मा (म्यानमार)
  5. कंबोडिया
  6. सीलोन (श्रीलंका)
  7. हांगकांग
  8. इंडोनेशिया
  9. ईरान
  10. इज़राइल
  11. मलाया (मलेशिया)
  12. नेपाल
  13. उत्तर बोर्नियो
  14. पाकिस्तान
  15. फिलीपींस
  16. चीन गणराज्य
  17. सिंगापुर
  18. दक्षिण कोरिया
  19. दक्षिण वियतनाम
  20. थाईलैंड

तीसरे एशियाड में कुल 13 खेल स्पर्धाएं शामिल की गई। जोकि इस प्रकार हैं…

  1. हॉकी
  2. लॉन टेनिस
  3. टेबल टेनिस
  4. फुटबॉल
  5. बास्केटबॉल
  6. वॉलीबॉल
  7. निशानेबाजी (शूटिंग)
  8. बॉक्सिंग
  9. साइक्लिंग
  10. तैराकी (स्विमिंग)
  11. गोताखोरी (डाइविंग)
  12. भारत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)
  13. कुश्ती

इन 13 खेल स्पर्धाओं के कुल 112 इवेंट हुए जिसमें कुल 1820 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

तीसरे एशियाड में जापान ने ही हमेशा की तरह पहला स्थान प्राप्त किया। उसने कुल 67 स्वर्ण, 41 रजत पदक और 30 कांस्य पदक जीतकर कुल 138 पदक जीते।

भारत में इन खेलों में छठवां स्थान प्राप्त किया। भारत ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। इस तरह भारत में कुल 13 पदक जीतकर छठवां स्थान प्राप्त किया था।

तीसरे एशियाड की पदक तालिका (3rd Asiad medal table)

 क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 जापान674130138
2 फिलिपींस8192148
3 दक्षिण कोरिया871227
4ताइवान6111734
5 पाकिस्तान611926
6 भारत54413
7ईरान46616
8दक्षिण वियतनाम2035
9म्यान्मार (बर्मा)1214
10 सिंगापुर1124
11श्रीलंका1012
12थाईलैण्ड0134
13 हांगकांग0112
14इंडोनेशिया0066
15मलेशिया0033
16इज़राइल0022
कुल113113127353

 


चौथे एशियाई खेल (4th Asian Games) │ जकार्ता-1962

एशियाड यानी एशियाई खेलों के 3 संस्करण हो चुके थे। अब एशियाई खेलों के चौथे संस्करण की बारी थी।

चौथे एशियाड 1962 में होने थे और इस बार मेजबान इंडोनेशिया बना।

चौथे एशियाड 24 अगस्त 1962 से 4 सितंबर 1962 तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित किए गए।

चौथे एशियाड का उद्घाटन इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्णों के हाथों हुआ।

चौथे एशियाड में कुल 17 देशों ने भाग लिया जिनके नाम इस प्रकार थे।

  1. भारत
  2. इंडोनेशिया
  3. जापान
  4. अफगानिस्तान
  5. बर्मा (म्यानमार)
  6. कंबोडिया
  7. सीलोन (श्रीलंका)
  8. हांगकांग
  9. मलय (मलेशिया)
  10. उत्तर बोर्नियो
  11. पाकिस्तान
  12. फिलीपींस
  13. सारावक
  14. सिंगापुर
  15. दक्षिण कोरिया
  16. दक्षिणी वियतनाम
  17. थाईलैंड

चौथे एशियाड में कुल 13 खेल स्पर्धाएं शामिल की गईं जिनके नाम इस प्रकार थे..

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वटिक्स (तैराकी (स्विमिंग), वाटर पोलो)
  3. बैडमिंटन
  4. बॉस्केटबॉल
  5. बॉक्सिंग
  6. साइकिलिंग
  7. फील्ड हॉकी
  8. फुटबॉल
  9. शूटिंग
  10. टेबल टेनिस
  11. लॉन टेनिस
  12. वॉलीबॉल
  13. कुश्ती

इसमें 13 स्पर्धाओं के 120 इवेंट हुए, जिनमें कुल 1460 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चौथे एशियाड में भी हर बार की तरह जापान ने पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

जापान ने 73 स्वर्ण पदक, 56 रजत पदक और 23 कांस्य पदक मिलाकर कुल 152 पदक जीते और पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।

मेजबान देश इंडोनेशिया ने 11 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और 28 कांस्य पदक मिलाकर कुल 51 पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने 10 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक और 10 कांस्य पदक, कुल 35 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया

चौथे एशियाड की पदक तालिका (4th Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1जापान735623152
2इंडोनेशिया11122851
3भारत10131033
4पाकिस्तान811928
5फिलीपीन्स762437
6दक्षिणी कोरिया491023
7थाईलैंड26412
8मलय (मलेशिया)24915
9बर्मा (म्यानमार)2158
10सिंगापुर1023
11श्रीलंका0123
12 हांगकांग0011
कुल120120130372

 


पाँचवे एशियाई खेल (5th Asian Games) │ बैंकॉक-1966

पाँचवे एशियाड 1966 में थाईलैंड के बैंकॉक शहर में आयोजित किए गए।

पाँचवे एशियाड खेलों का आयोजन 9 दिसंबर 1966 से 20 दिसंबर 1966 के बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित किए गए।

इन खेलों का उद्घाटन थाईलैंड के राजा राजा भूमिबोल अदुल्यादेज ने किया।

पाँचवे एशियाड मे कुल 18 देशों ने भाग लिया जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. थाईलैंड
  3. जापान
  4. दक्षिणी कोरिया
  5. दक्षिणी वियतनाम
  6. बर्मा (म्यानमार)
  7. मलेशिया
  8. इंडोनेशिया
  9. ईरान
  10. ताइवान
  11. सिंगापुर
  12. अफगानिस्तान
  13. पाकिस्तान
  14. फिलीपींस
  15. इजरायल
  16. हांगकांग
  17. सिंगापुर
  18. सीलोन (श्रीलंका)

पांचवे एशियाड में कुल 16 खेल शामिल किए गए जो इस प्रकार हैं..

  1. एथलेटिक्स
  2. फुटबॉल
  3. वॉलीबॉल
  4. बास्केट बॉल
  5. बैडमिंटन
  6. फील्ड हॉकी
  7. मुक्केबाजी (बॉक्सिंग)
  8. तैराकी (स्विमिंग)
  9. कुश्ती (रेसलिंग)
  10. साइकिलिंग
  11. लॉन टेनिस
  12. टेबल टेनिस
  13. गोताखोरी (डाइविंग)
  14. वाटर पोलो
  15. निशानेबाजी (शूटिंग)
  16. भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)

इन 18 खेलों की कुल 142 स्पर्धाएं हुईं, जिनमें कुल 1945 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हर बार की तरह इस बार भी पदक तालिका में जापान ने ही पहला स्थान प्राप्त किया।

जापान ने 78 स्वर्ण पदक, 53 रजत पदक और 33 कांस्य पदक जीतकर कुल 164 पदक प्राप्त करके पहला स्थान बनाया।

दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया रहा जिसने 12 स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक और 21 कांस्य पदक 51 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।

भारत ने कुल 7 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 11 कांस्य पदक कुल 21 पदक जीते।

पाँचवे एशियाड की पदक तालिका ( 5th Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 जापान785333164
2 दक्षिण कोरिया12182151
3 थाईलैण्ड12141137
4 मलेशिया75618
5 भारत741122
6 इण्डोनेशिया741021
7ईरान681731
8ताइवान591024
9इज़राइल35311
10 फ़िलीपीन्स2152542
11 पाकिस्तान2428
12म्यान्मार बर्मा1045
13 सिंगापुर05712
14वियतनाम वियतनाम0123
15श्रीलंका0044
16हांगकांग0011
कुल142145167454

 


छठे एशियाई खेल ( 6th Asian Games) │ बैंकॉक-1970

एशियाई खेलों का छठा संस्करण 1970 में आयोजित किया गया।

छठे में एशियाई खेल एक बार फिर थाईलैंड के बैंकॉक शहर में आयोजित किए गए। हालांकि छठे एशियाई खेल दक्षिणी कोरिया में आयोजित किए जाने थे, लेकिन दक्षिणी कोरिया और उत्तरी कोरिया के बीच तनाव के चरण इन खेलों का आयोजन दक्षिण कोरिया में नहीं हो सका और थाईलैंड में एक बार फिर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों की मेजबानी संभाली।

छठे एशियाई खेल 9 दिसंबर 1970 से 20 दिसंबर 1970 के बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित किया गए।

इन खेलों का उद्घाटन एक बार फिर थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज ने किया।

छठे एशियाई खेलों में कुल 18 देशों ने भाग लिया, जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. थाईलैंड
  3. जापान
  4. दक्षिण कोरिया
  5. दक्षिणी वियतनाम
  6. फिलीपींस
  7. ताइवान
  8. सीलोन (श्रीलंका)
  9. बर्मा (म्यानमार)
  10. नेपाल
  11. मलेशिया
  12. इंडोनेशिया
  13. इजरायल
  14. ईरान
  15. इस्राइल
  16. हांगकाग
  17. सिंगापुर
  18. ख्मेर गणराज्य

छठे एशियाई खेलों में कुल 13 खेल शामिल किए गए। यह 13 खेल इस प्रकार थे…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (तैराकी, (स्विमिंग), वाटर पोलो, गोताखोरी (डाइविंग)
  3. बैडमिंटन
  4. बास्केटबॉल
  5. मुक्केबाजी (बॉक्सिंग)
  6. साइकलिंग
  7. फील्ड हॉकी
  8. फुटबॉल
  9. सेलिंग
  10. शूटिंग
  11. वॉलीबॉल
  12. भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)
  13. कुश्ती (रेसलिंग)

इन 13 खेलो की कुल 135 स्पर्धा आयोजित की गई, जिनमें 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस बार भी पदक तालिका में जापान ने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जापान ने कुल 74 स्वर्ण पदक, 47 रजत पदक और 23 कांस्य पदक जीतकर कुल l144 पदक जीते और पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर फिर दक्षिण कोरिया रहा जिसने 18 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक और 23 पदक जीतकर कुल 54 पदक जीते।

भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।

भारत ने 6 स्वर्ण पदक,  9 रजत पदक और 10 कांक्य पदक जीतकर कुल 25 पदक जीते और पदक तालिका में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

छठे एशियाड की पदक तालिका ( 6th Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1जापान744723144
2दक्षिण कोरिया18132354
3थाईलैण्ड9171339
4ईरान97723
5भारत691025
6इज़राइल66517
7मलेशिया51713
8म्यान्मार (बर्मा)32712
9इंडोनेशिया251320
10श्रीलंका2204
11फ़िलीपीन्स191222
12ताइवान151218
13पाकिस्तान12710
14सिंगापुर06915
15कम्बोडिया ख्मेर गणराज्य0235
16दक्षिण वियतनाम0022
कुल137133153423

 


सातवें एशियाई खेल ( 7th Asian Games) │ तेहरान-1974

इस बार एशियाई खेल पूर्वी एशिया से पश्चिम एशिया की तरफ बढ़े और पश्चिमी एशियाई देश ईरान में आयोजित किए गए।

सातवें एशियाई खेल 1 सितंबर 1974 से 16 सितंबर 1974 के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित किए गए।

किसी मध्य-पूर्व और पश्चिमी एशियाई देश में खेलों का पहली बार आयोजन हो रहा था।

सातवें एशियाई खेलों का आधिकारिक उद्घाटन ईरान के शासक शाह मोहम्मद रेज़ा पहलावी ने किया।

इन खेलों की यह विशेषता रहेगी इनमें चीन और उत्तर कोरिया जैसे देशों ने भी पहली बार भाग लिया।

इन एशियाई खेलों में कुल 19 देशों ने भाग लिया, इनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. ईरान
  3. जापान
  4. चीन
  5. दक्षिणी कोरिया
  6. उत्तर कोरिया
  7. इजराइल
  8. थाईलैंड
  9. इंडोनेशिया
  10. मंगोलिया
  11. पाकिस्तान
  12. श्रीलंका
  13. सिंगापुर
  14. बर्मा (म्यानमार)
  15. इराक
  16. फिलीपींस
  17. मलेशिया
  18. कुवैत
  19. अफगानिस्तान
  20. लाओस
  21. बहरीन
  22. नेपाल
  23. मंगोलिया
  24. कुवैत
  25. ख्मैर रिपब्लिक

सातवें एशियाई खेलों में कुल 16 खेल शामिल किए गए जो कि इस प्रकार हैं

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (वाटपोलो, स्विमिंग, डाइविंग)
  3. बैडमिंटन
  4. फुटबॉल
  5. वॉलीबॉल
  6. बॉक्सिंग
  7. साइकिलिंग
  8. फील्ड हॉकी
  9. जिम्नास्टिक्स
  10. सेलिंग
  11. शूटिंग
  12. लॉन टेनिस
  13. टेबल टेनिस
  14. वेटलिफ्टिंग
  15. रेसलिंग

सातवें एशियाई खेलों के 16 किलो में कुल 200 स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिनमें 3010 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सातवें एशियाई खेलों में जापान ने हर बार की तरह पहला स्थान प्राप्त किया। जापान ने कुल 75 स्वर्ण पदक, 49 रजत पदक और 51 कांस्य पदक, कुल 75 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।

मेजबान देश ईरान ने 36 स्वर्ण पदक, 28 रजत पदक और 17 कांस्य पदक कुल 81 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

चीन ने, जो पहली बार इन खेलों में शामिल हो रहा था, उसने 33 स्वर्ण पदक और कुल 106 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर जगह बनाई।

भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर रहा। भारत ने 4 स्वर्ण पदक 12 रजत पदक 12 कांस्य पदक कुल 28 पदक जीतकर सातवां स्थान प्राप्त किया।

सातवे एशियाड की पदक तालिका ( 7th Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1जापान754951175
2ईरान36281781
3चीनी जनवादी गणराज्य334627106
4दक्षिण कोरिया16261557
5उत्तर कोरिया15141746
6इज़राइल74819
7भारत4121228
8थाईलैण्ड42814
9इंडोनेशिया34411
10मंगोलिया25815
11पाकिस्तान20911
12श्रीलंका2002
13सिंगापुर13711
14म्यान्मार (बर्मा)1236
15इराक1056
16फिलिपींस021214
17मलेशिया0145
18कुवैत0101
19अफ़ग़ानिस्तान0011
कुल202199208609

 


आठवें एशियाई खेल (8th  Asian Games) │ बैंकॉक-1978

आठवें एशियाई खेल एक बार फिर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित किए गए।

8वें एशियाड 9 दिसंबर 1978 से 20 दिसंबर 1978 के बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित किए गए। इन खेलों का उद्घाटन थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज ने किया।

वास्तव में इन खेलों का आयोजन पाकिस्तान में होना था, लेकिन पाकिस्तान ने खेलों का आयोजन करने से इंकार कर दिया। उसके बाद सिंगापुर भी पहले इन खेलों के आयोजन के लिए सहमत होने के बाद पीछे हट गया।

अंत में थाईलैंड ने आनन-फानन में इन खेलों की मेजबानी स्वीकार की।

आठवे एशियाड में कुल 25 देशों ने भाग लिया, जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. थाईलैंड
  3. जापान
  4. चीन
  5. बांग्लादेश
  6. बहरीन
  7. बर्मा (म्यानमार)
  8. कुवैत
  9. लेबनान
  10. मलेशिया
  11. मंगोलिया
  12. नेपाल
  13. उत्तरी कोरिया
  14. दक्षिणी कोरिया
  15. सीरिया
  16. थाईलैंड
  17. संयुक्त अरब अमीरात
  18. सऊदी अरब
  19. कतर
  20. इंडोनेशिया
  21. मलेशिया
  22. इराक
  23. लेबनान
  24. फिलीपींस
  25. पाकिस्तान

आठवें एशियाड में कुल 19 खेल शामिल किए गए, जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (वाटपोलो, स्विमिंग, डाइविंग)
  3. बैडमिंटन
  4. बॉस्केटबॉल
  5. फुटबॉल
  6. वॉलीबॉल
  7. बॉक्सिंग
  8. साइकिलिंग
  9. तरवारबाजी (फेंसिंग)
  10. हॉकी
  11. जिमनास्टिक
  12. सेलिंग
  13. निशानेबाजी (शूटिंग)
  14. टेबल टेनिस
  15. लॉन टेनिस
  16. भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)
  17. कुश्ती (रेसलिंग)
  18. जिमनास्टिक
  19. बैडमिंटन

इन 19 किलो की कुल 199 स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिनमें 3842 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस बार भी पदक तालिका में पहला स्थान जापान ने बनाया। जिस ने कुल 70 स्वर्ण पदक जीते और 59 रजत पदक तथा 49 कांस्य पदक जीतकर कुल 178 पदक जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान बनाया।

चीन दूसरे स्थान पर रहा जिसने 51 स्वर्ण पदक, 55 रजत पदक और 45 कांस्य पदक जीतकर कुल 151 पदक जीते और पदक तालिका में दूसरा स्थान बनाया।

भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर भारत में कुल 11 स्वर्ण पदक 11 रजत पदक और 6 कांस्य पदक जीतकर कुल 28 पदक जीते और पदक तालिका में छठा स्थान प्राप्त किया।

आठवें एशियाड की पदक तालिका ( 8th Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 जापान705849177
2चीनी जनवादी गणराज्य515545151
3दक्षिण कोरिया18203169
4उत्तर कोरिया15131543
5 थाईलैण्ड11112042
6 भारत1111628
7 इण्डोनेशिया871833
8 पाकिस्तान44917
9 फ़िलीपीन्स44614
10इराक इराक24612
11 मलेशिया2147
12 सिंगापुर2136
13मंगोलिया1359
14लेबनान1102
15सीरिया1001
16म्यान्मार0336
17 हांगकांग0235
18 श्रीलंका0022
19 कुवैत0011
कुल201198226625

 


नौवें एशियाई खेल (9th Asian Games) │ नई दिल्ली-1982

1982 में 9वें एशियाई खेल अपने जन्मदाता देश भारत में वापस आ गए।

नौवें साइकिल 1982 में भारत में नई दिल्ली में आयोजित किए गए।

9वें एशियाई खेल 19 नवंबर 1982 से 4 दिसंबर 1982 के बीच भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किए गए।

इन एशियाई खेलों का शुभंकर अप्पू हाथी था।

नवम एशियाई खेलों का आधिकारिक उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने किया था।

एशिया के इस सबसे बड़े खेल कुंभ में कुल 33 देशों ने भाग लिया, जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. जापान
  3. चीन
  4. बर्मा (म्यानमार)
  5. अफगानिस्तान
  6. ओमान
  7. कुवैत
  8. बहरीन
  9. बांग्लादेश
  10. पाकिस्तान
  11. हांगकांग
  12. थाईलैंड
  13. इंडोनेशिया
  14. ईरान
  15. इराक
  16. ओमान
  17. दक्षिण कोरिया
  18. उत्तरी कोरिया
  19. नेपाल
  20. मंगोलिया
  21. मालदीव्स
  22. मलेशिया
  23. लेबनान
  24. सऊदी अरब
  25. संयुक्त अरब अमीरात
  26. कतर
  27. सिंगापुर
  28. श्रीलंका
  29. फिलीपींस
  30. वियतनाम
  31. उत्तरी यमन
  32. दक्षिणी यमन
  33. सीरिया

इन एशियाई खेलों में कुल 21 खेल शामिल किए गए, जो इस प्रकार हैं…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (वाटरपोलो, स्विमिंग, डाइविंग)
  3. तीरंदाजी
  4. बैडमिंटन
  5. बॉलीबॉल
  6. बॉस्केटबॉल
  7. हैंडबॉल
  8. मुक्केबाजी
  9. बॉक्सिंग
  10. साइकिलिंग
  11. इक्वेस्ट्रियन
  12. हॉकी
  13. फुटबॉल
  14. गोल्फ
  15. जिमनास्टिक
  16. कुश्ती (रेसलिंग)
  17. निशानेबाजी (शूटिंग)
  18. टेबल टेनिस
  19. लॉन टेनिस
  20. सेलिंग
  21. रोइंग

9वें एशियाड में शामिल इन 21 खेलों की 196 स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिनमें 4595 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

नवम एशियाई खेलों में पहली बार जापान पदक तालिका में पहला स्थान नहीं प्राप्त कर पाया।

इस बार पदक तालिका में पहला स्थान चीन ने प्राप्त किया। चीन ने कुल 61 स्वर्ण पदक, 51 रजत पदक और 41 कांस्य पदक जीतकर कुल 153 पदक जीते और तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

जापान ने भी कुल 153 पदक जीते, लेकिन स्वर्ण पदक के मामले में वह चीन से पीछे था और उसने कुल 57 स्वर्ण पदक जीते, इस कारण वह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।

मेजबान देश भारत ने पदक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया। भारत ने 13 स्वर्ण पदक, 19 रजत पदक और 25 कांस्य पदक  सहित कुल 57 पदक जीतकर पदक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया।

नौवें एशियाड की पदक तालिका ( 9th Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 चीन615141153
2 जापान575244153
3 कोरिया28283793
4 डीपीआर कोरिया17192056
5 भारत13192557
6 इण्डोनेशिया44715
7 ईरान44412
8 पाकिस्तान33511
9 मंगोलिया3317
10 फ़िलीपीन्स23914
11 इराक2349
12 थाईलैण्ड15410
13 कुवैत1337
14 सीरिया1113
15 मलेशिया1034
16 सिंगापुर1023
17 अफ़गानिस्तान0101
18 लेबनान0011
19 बहरीन0011
20 हांगकांग0011
21 कतर0011
22 वियतनाम0011
कुल199199215613

 


दसवें एशियाई खेल (10th Asian Games) │ सिओल-1986

दसवें एशियाई खेल 1986 में दक्षिण कोरिया के सिओल शहर में आयोजित किए गए।

दरअसल 1970 में ही दक्षिण कोरिया में एशियाई खेलों का आयोजन किया जाना था लेकिन दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच तनाव के कारण उस समय खेलों का आयोजन नहीं किया जा सका और थाईलैंड ने तब खेलों का आयोजन किया था।

अब 1986 में दक्षिण कोरिया में 10वें एशियाड का आयोजन किया गया।

10वें एशियाड खेल 20 सितंबर 1986 से 5 अक्टूबर 1986 के बीच दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित किए गए।

इन खेलों का उद्घाटन दक्षिण कोरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति चुन दो-ह्वान किया था।

10वें एशियाड में कुल 27 देशों ने भाग लिया, जो इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. दक्षिण कोरिया
  3. चीन
  4. जापान
  5. बांग्लादेश
  6. भूटान
  7. बहरीन
  8. हांगकांग
  9. इंडोनेशिया
  10. मलेशिया
  11. ईरान
  12. इराक
  13. जॉर्डन
  14. कुवैत
  15. लेबनान
  16. मालदीव्स
  17. नेपाल
  18. ओमान
  19. उत्तरी यमन
  20. पाकिस्तान
  21. फिलीपींस
  22. कतर
  23. सऊदी अरब
  24. संयुक्त अरब अमीरात
  25. सिंगापुर
  26. श्रीलंका
  27. थाईलैंड

एशियाई खेलों में कुल 25 खेलों को शामिल किया गया जो इस प्रकार हैं…

  1. एथलेटिक्स
  2. इक्वेटिक्स (वाटरपोलो, स्विमिंग, डाइविंग)
  3. तीरंदाजी
  4. बैडमिंटन
  5. बोलिंग
  6. बॉक्सिंग
  7. साइकिलिंग
  8. हॉकी
  9. फुटबॉल
  10. बॉलीबॉल
  11. बास्केटबॉल
  12. गोल्फ
  13. जिमनास्टिक
  14. हैंडबॉल
  15. जूडो
  16. रोइंग
  17. सेलिंग
  18. फेंसिंग
  19. शूटिंग
  20. स्विमिंग
  21. टेबल टेनिस
  22. लॉन टेनिस
  23. वॉलीबॉल
  24. कुश्ती
  25. भारत्तोलन (वेट लिफ्टिंग)

इन 25 खेलों की कुल 296 स्पर्धा आयोजित की गई, जिनमें 4839 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस बार भी पदक तालिका में चीन ने ही पहला स्थान प्राप्त किया। चीन ने कुल 94 स्वर्ण पदक, 82 पदक और 46 कांस्य पदक सहित, कुल 222 पदक जीते और पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मेजबान देश दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर रहा जिसने 93 स्वर्ण पदक और कुल 224 पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जापान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत ने पदक तालिका में पाँचवा स्थान प्राप्त किया। भारत ने कुल 5 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 23 कांस्य पदक जीतकर कुल 37 पदक जीते और पाँचवां स्थान प्राप्त किया।

भारत के 5 स्वर्ण पदकों में से चार स्वर्ण पदक तो भारत की उड़न परी के नाम से विख्यात पीटी ऊषा ने ही जीते थे।

दसवें एशियाड की पदक तालिका ( 10th Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 चीन948246222
2 दक्षिण कोरिया935576224
3 जापान587677211
4 ईरान661026
5 भारत592337
6 फ़िलिपीन्स45918
7 थाईलैण्ड3101326
8 पाकिस्तान2349
9 इण्डोनेशिया15410
10 हांगकांग1135
11 कतर1034
12 लेबनान1012
13 बहरीन1012
14 मलेशिया05510
15 इराक0527
16 जॉर्डन0314
17 कुवैत0178
18 सिंगापुर0145
19 सउदी अरब0101
20 नेपाल0088
21 बांग्लादेश0011
22 ओमान0011
कुल270268299837

 


ग्यारहवें एशियाई खेल (11th Asian Games) │ बीजिंग-1990

11वें एशियाई खेल 1990 में पहली बार चीन में आयोजित किए गए।

11वें एशियाई खेल 22 सितंबर 1990 से 7 अक्टूबर 1990 के बीच चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित किए गए। इन एशियाई खेलों का आधिकारिक उद्घाटन चीन के तत्कालीन राष्ट्रपति यांग यांग शांग्कुन ने किया था।

इन खेलों में कुल 36 देशों ने भाग लिया। यह अब तक एशियाई खेलों में भाग लेने वाले देशों की सर्वाधिक संख्या थी। इन सभी 36 देशों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. चीन
  3. जापान
  4. दक्षिण कोरिया
  5. उत्तरी कोरिया
  6. पाकिस्तान
  7. बांग्लादेश
  8. श्रीलंका
  9. नेपाल
  10. भूटान
  11. इंडोनेशिया
  12. मलेशिया
  13. फिलीपींस
  14. थाईलैंड
  15. मंगोलिया
  16. ओमान
  17. ईरान
  18. चीनी ताइपे
  19. हांगकांग
  20. सिंगापुर
  21. म्यांमार
  22. मकाउ
  23. सऊदी अरब
  24. संयुक्त अरब एमिरेट्स
  25. यमन
  26. सीरिया
  27. कतर
  28. फिलिस्तीन
  29. मंगोलिया
  30. मालदीव्स
  31. लेबनान
  32. कुवैत
  33. ब्रूनेई
  34. बहरीन
  35. ओमान
  36. वियतनाम

11 वे एशियाई खेलों में कुल 27 खेलों को शामिल किया गया। यह 27 खेलों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (डाइविंग, स्विमिंग, वाटर पोलो)
  3. बैडमिंटन
  4. बॉस्केटबॉल
  5. बॉलीबॉल
  6. बॉक्सिंग
  7. केनोइंग
  8. साइकिलिंग
  9. फेंसिंग
  10. हॉकी
  11. फुटबॉल
  12. गोल्फ
  13. जिमनास्टिक
  14. हैंडबॉल
  15. जूडो
  16. कबड्डी
  17. रोइंग
  18. सेलिंग
  19. सेपक तकरॉ
  20. शूटिंग
  21. सॉफ्टबॉल
  22. लॉन टेनिस
  23. टेबल टेनिस
  24. वेटलिफ्टिंग
  25. कुश्ती
  26. वुशु
  27. तीरंदाजी

इन 27 खेलो की कुल 308 स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिनमें 6122 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अब पदक तालिका का ट्रेंड बदल चुका था जहां शुरू के एशियाई खेलों में जापान हमेशा पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त करता था। अब चीन ने इस स्थान पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया था। इस बार भी चीन ने पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

चीन ने कुल 183 स्वर्ण पदक, 107 रजत पदक 51 कांस्य पदक जीतकर कुल 141 पदक जीते और पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर तथा जापान तीसरे स्थान पर रहा।

भारत ने इन एशियाई खेलों में बेहद दयनीय प्रदर्शन किया और भारत केवल एक स्वर्ण पदक ही जीत पाया। भारत ने 1 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और 14 कांस्य पदक जीतकर कुल 23 पदक जीते और पदक तालिका में 12वां स्थान प्राप्त किया।

अभी तक (1990) हुए एशियाई खेलों में ये भारत का सबसे लचर प्रदर्शन था।

ग्यारहवें एशियाड की पदक तालिका ( 11th Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 चीन18310751341
2 दक्षिण कोरिया545473181
3 जापान386076174
4 उत्तर कोरिया12313982
5 ईरान46818
6 फ़िलीपीन्स45918
7 पाकिस्तान41712
8 इण्डोनेशिया362130
9 कतर3216
10 थाईलैण्ड27817
11 मलेशिया2248
12 भारत181423
13 मंगोलिया17917
14 सीरिया1023
15 ओमान1000
16 चीनी ताइपे0102131
17 हांग कांग0257
18 श्रीलंका0213
19 सिंगापुर0145
20 बांग्लादेश0101
21 म्यान्मार0022
22 लाओस0011
23 मकाउ0011
24 नेपाल0011
25 सऊदी अरब0011
कुल313312358983

 


बारहवें एशियाई खेल (12th Asian Games) │ हिरोशिमा-1994

12वें 1994 में एशियाई खेल जापान के हिरोशिमा शहर में आयोजित किए गए। यह वही शहर था, जहां पर अमेरिका ने 1945 में एटम बम गिराया था।

12वे एशियाड 2 अक्टूबर 1994 से 16 अक्टूबर 1994 की अवधि के बीच जापान के हिरोशिमा शहर में आयोजित किए गए।

इन एशियाई खेलों की थीम विश्व में शांति का प्रचार करना था क्योंकि यह नगर 1945 में हुए परमाणु हमले का पीड़िता बना था।

12वें एशियाई खेल का आधिकारिक उद्घाटन जापान जापान के सम्राट अकीहितो ने किया।

12वे एशियाई खेल में 42 देशों ने भाग लिया, जोकि एशियाई खेलों में अब तक सर्वाधिक संख्या थी। इन 42 देशों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. जापान
  3. चीन
  4. दक्षिण कोरिया
  5. अफगानिस्तान
  6. पाकिस्तान
  7. बांग्लादेश
  8. भूटान
  9. नेपाल
  10. श्रीलंका
  11. इंडोनेशिया
  12. मलेशिया
  13. कंबोडिया
  14. थाईलैंड
  15. मंगोलिया
  16. ओमान
  17. जॉर्डन
  18. ब्रुनेई
  19. सऊदी अरब
  20. संयुक्त अरब अमीरात
  21. चीनी ताइपे
  22. तुर्कमेनिस्तान
  23. ताजिकिस्तान
  24. किर्गिस्तान
  25. कजाकिस्तान
  26. उज्बेकिस्तान
  27. सिंगापुर
  28. फिलिपींस
  29. मालदीव्स
  30. लेबनान
  31. मंगोलिया
  32. म्यानमार
  33. ओमान
  34. वियतनाम
  35. यमन
  36. सीरिया
  37. कतर
  38. फिलिस्तीन
  39. फिलिपींस
  40. कुवैत
  41. लाओस
  42. मकाउ

12वें एशियाई खेलों में 34 खेल शामिल किए गए। इन 34 खेलों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (डाइविंग, स्विमिंग, वाटर पोलो, आर्टिस्टिक स्विमिंग)
  3. तीरंदाजी
  4. हॉकी
  5. बैडमिंटन
  6. बॉस्केटबॉल
  7. फुटबॉल
  8. वॉलीबॉल
  9. हैंडबॉल
  10. बेसबॉल
  11. सॉफ्टबॉल
  12. बाउलिंग
  13. सेलिंग
  14. फेंसिग
  15. रोइंग
  16. केनोइंग
  17. शूटिंग
  18. बॉक्सिंग
  19. जूडो
  20. कराटे
  21. ताइक्वांडो
  22. कबड्डी
  23. वुशु
  24. साइक्लिंग
  25. माडर्न पेंटाथलन
  26. सेपक ताकरॉ
  27. लॉन टेनिस
  28. टेबल टेनिस
  29. सॉफ्ट टेनिस
  30. वेटलिफ्टिंग
  31. रेसलिंग (कुश्ती)
  32. इक्विस्ट्रियन
  33. गोल्फ
  34. जिमनॉस्टिक

12वें एशियाई खेलों इन 34 खेलों में कुल 337 स्पर्धाए आयोजित की गईं। इन 337 स्पर्धाओं में 6828 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पदक तालिका की बात की जाए तो इस बार भी चीन ने ही पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

चीन ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीते। उसने कुल 125 स्वर्ण पदक, 83 रजत पदक तथा 58 कांस्य पदक जीतकर कुल 266 पदक जीते और पदक तालिका में सबसे पहला स्थान प्राप्त किया।

जापान ने 64 स्वर्ण पदक, 75 रजत पदक और 79 कांस्य पदक जीतकर कुल 218 पदक जीते और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान पर रहा।

भारत ने 4 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 15 कांस्य पदक जीतकर कुल 22 पदक प्राप्त किए और भारत आठवें स्थान पर रहा।

बारहवें एशियाड की पदक तालिका ( 12th Asiad medal table)

 क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 चीन1258358266
2 जापान647579218
3 दक्षिण कोरिया635664183
4 कज़ाख़िस्तान25262677
5 उज़्बेकिस्तान10111940
6 ईरान99826
7 चीनी ताइपे7122443
8 भारत431522
9 मलेशिया421319
10 कतर411520
11 इण्डोनेशिया3121126
12 थाईलैण्ड391325
13 सीरिया3317
14 फिलीपींस32813
15 कुवैत3159
16 सउदी अरब1359
17 तुर्कमेनिस्तान1337
18 मंगोलिया1269
19 सिंगापुर1157
20 वियतनाम1203
21 हांगकांग05712
22 पाकिस्तान04610
23 किर्गिज़स्तान0459
24 जॉर्डन0224
25 संयुक्त अरब अमीरात0134
26 मकाउ0112
27 श्रीलंका0112
28 बांग्लादेश0101
29 ब्रुनेई0022
30 म्यान्मार0022
31 नेपाल0022
32 ताजिकिस्तान0022
कुल3353354111081

 


तेरहवें एशियाई खेल ( 13th Asian Games) │ बैंकॉक-1998

13वें एशियाड 1998 में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित किए गए।

यह चौथा अवसर था कि जब एशियाई खेल बैंकॉक में आयोजित किए जा रहे थे। इस तरह बैंकॉक सबसे अधिक एशियाई खेल आयोजित करने वाला शहर बन चुका था।

13वें एशियाई खेल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 6 दिसंबर 1998 से 20 दिसंबर 1998 के बीच आयोजित किए गए। इन खेलों का आधिकारिक उद्घाटन थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज ने किया था।

इन 13 वे एशियाई खेलों में 41 देशों ने भाग लिया, जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. थाईलैंड
  3. चीन
  4. जापान
  5. बहरीन
  6. बांग्लादेश
  7. भूटान
  8. ब्रुनेई
  9. कंबोडिया
  10. इंडोनेशिया
  11. ईरान
  12. जॉर्डन
  13. कजाकिस्तान
  14. किर्गिस्तान
  15. लाओस
  16. मकाउ
  17. मालदीव्स
  18. मलेशिया
  19. मंगोलिया
  20. नेपाल
  21. उत्तरी कोरिया
  22. दक्षिण कोरिया
  23. ओमान
  24. पाकिस्तान
  25. फिलिस्तीन
  26. फिलीपींस
  27. सिंगापुर
  28. श्रीलंका
  29. सीरिया
  30. चीनी ताइपे
  31. थाईलैंड
  32. तुर्कमेनिस्तान
  33. संयुक्त अरब अमीरात
  34. ताजिकिस्तान
  35. वियतनाम

13वें एशियाई खेलों में 36 खेलों को शामिल किया गया। यह 36 खेल इस प्रकार हैं…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (डाइविंग, स्विमिंग, वाटर पोलो, आर्टिस्टिक स्विमिंग)
  3. हॉकी
  4. बैडमिंटन
  5. लॉन टेनिस
  6. टेबल टेनिस
  7. सॉफ्ट टेनिस
  8. फुटबॉल
  9. सॉफ्टबॉल
  10. हैंडबॉल
  11. बेसबॉल
  12. वॉलीबॉल
  13. बास्केटबॉल
  14. कराटे
  15. जूडो
  16. ताइक्वांडो
  17. शूटिंग
  18. तीरंदाजी
  19. कैनोइंग
  20. फेंसिग
  21. बाउलिंग
  22. बॉक्सिंग
  23. क्यू स्पोर्ट
  24. सेलिंग
  25. साइकिलिंग
  26. इक्वेस्ट्रियन
  27. वेटलिफ्टिंग
  28. रेसलिंग (कुश्ती)
  29. सेपक ताकरॉ
  30. शूटिंग
  31. गोल्फ
  32. कबड्डी
  33. रग्बी
  34. रोइंग
  35. वुशु
  36. जिमानास्टिक

इन 36 खेलों की कुल 377 स्पर्धाएं आयोजित की गई थीं, जिनमें 6554 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन 6554 खिलाड़ियों में 4454 पुरुष तथा 2100 महिलाएं थीं।

13 वे एशियाई खेलों में पदक तालिका में चीन ने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया।

चीन ने कुल 129 स्वर्ण पदक, 78 रजत पदक और 67 कांस्य पदक जीते। इस तरह उसने कुल 274 पदक जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दक्षिण कोरिया दूसरे तथा जापान तीसरे स्थान पर रहा।

भारत ने 7 स्वर्ण पदक 11 रजत पदक 17 कांस्य पदक, कुल 35 पदक जीतकर 9वाँ स्थान प्राप्त किया।

तेरहवें एशियाड की पदक तालिका ( 13th Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 चीन1297867274
2 दक्षिण कोरिया654653164
3 जापान526168181
4 थाईलैण्ड24264090
5 कज़ाकिस्तान24243078
6 चीनी ताइपे19174177
7 ईरान10111334
8 उत्तर कोरिया7141233
9 भारत7111735
10 उज़्बेकिस्तान6221240
11 इण्डोनेशिया6101127
12 मलेशिया5101429
13 हाँगकाँग56617
14 कुवैत46414
15 श्रीलंका3036
16 पाकिस्तान24915
17 सिंगापुर23914
18 कतर2338
19 मंगोलिया221014
20 म्यान्मार16411
21 फ़िलीपीन्स151218
22 वियतनाम151117
23 तुर्कमेनिस्तान1012
24 किर्घिस्तान0336
25 जॉर्डन0325
26 सीरिया0246
27 नेपाल0134
28 संयुक्त अरब अमीरात0112
29 मकाउ0101
30 बांग्लादेश0011
31 ब्रुनेई0011
32 लाओस0011
33 ओमान0011
कुल3793814671227

 


चौदहवें एशियाई खेल (14th Asian Games) │ बुसान-2002

2002 के एशियाई खेल फिर से दक्षिण कोरिया में पहुंचे। इस बार यह खेल दक्षिणी कोरिया के बुसान शहर में आयोजित किए गए।

14वें एशियाई खेल सन 2002 में दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में 29 सितंबर 2002 से 14 अक्टूबर 2002 के बीच आयोजित किए गए।

इन खेलों का आधिकारिक उद्घाटन दक्षिण कोरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति के किम देइ-जूंग ने किया था।

14वें एशियाई खेलों में कुल 44 देशों ने भाग लिया, यानी यह अभी तक एशियाई खेलों में सबसे अधिक संख्या थी। एशियाड में भाग लेने वाले देशों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही थी। जिन 44 देशों ने14वें  एशियाड में भाग लिया उनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. दक्षिण कोरिया
  3. उत्तरी कोरिया
  4. चीन
  5. जापान
  6. अफगानिस्तान
  7. बहरीन
  8. बांग्लादेश
  9. भूटान
  10. ब्रूनेई
  11. कंबोडिया
  12. चीनी ताइपे
  13. ईस्ट तिमोर
  14. हांगकांग
  15. सिंगापुर
  16. इंडोनेशिया
  17. मलेशिया
  18. ईरान
  19. जॉर्डन
  20. कजाकिस्तान
  21. किर्गिस्तान
  22. तुर्कमेनिस्तान
  23. उज़्बेकिस्तान
  24. ताजिकिस्तान
  25. लेबनान
  26. लाओस
  27. मकाउ
  28. मालदीव्स
  29. मंगोलिया
  30. म्यानमार
  31. नेपाल
  32. ओमान
  33. पाकिस्तान
  34. फिलिस्तीन
  35. फिलिपींस
  36. कतर
  37. सऊदी अरब
  38. संयुक्त अरब अमीरात
  39. सिंगापुर
  40. हांगकांग
  41. श्रीलंका
  42. सीरिया
  43. थाईलैंड
  44. वियतनाम

14वें एशियाई खेलों में कुल 38 खेलों को शामिल किया गया था। इन 38 खेलों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (स्विमिंग, वाटर पोलो, आर्टिस्टिक स्विमिंग, डाइविंग)
  3. तीरंदाजी
  4. फुटबॉल
  5. बेसबॉल
  6. बॉस्केटबॉल
  7. वॉलीबॉल
  8. हैंडबॉल
  9. बॉडीबिल्डिंग
  10. बॉक्सिंग
  11. साइक्लिंग (माउंटेन बाइक, रोड, ट्रैक)
  12. हॉकी
  13. फुटबॉल
  14. गोल्फ
  15. जिमनास्टिक
  16. जूडो
  17. कराटे
  18. कबड्डी
  19. ताइक्वांडो
  20. फेंसिग
  21. रोइंग
  22. केनोइंग
  23. बाउलिंग
  24. सेलिंग
  25. सॉफ्टबॉल
  26. सॉफ्टटेनिस
  27. टेबल टेनिस
  28. लॉन टेनिस
  29. वुशु
  30. वेटलिफ्टिंग
  31. रेसलिंग (कुश्ती)
  32. माडर्न पेंटाथलन
  33. सेपक ताकरॉ
  34. रग्बी
  35. जिमनास्टिक
  36. गोल्फ
  37. इक्विस्ट्रियन
  38. क्यू स्पोर्ट

इन 38 खेलों की कुल 419 स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें 7711 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

हर बार की तरह इस बार भी चीन ने ही पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

चीन ने कुल 150 स्वर्ण पदक, 84 रजत पदक और 74 कांस्य पदक जीतकर, कुल 308 पदक जीते और पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

दक्षिणी अपनी दक्षिण कोरिया ने 96 स्वर्ण पदक तथा जापान ने 44 स्वर्ण पदक जीतकर क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत ने पदक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया। भारत ने 11 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक 13 कांस्य पदक कुल 36 पदक जीते थे।

चौदहवें एशियाड की पदक तालिका ( 14th Asiad medal table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 चीन1508474308
2 दक्षिण कोरिया968084260
3 जापान447472190
4 कज़ाकिस्तान20263076
5 उज़्बेकिस्तान15122451
6 थाईलैण्ड14191043
7 चीनी ताइपे10172552
8 भारत10121335
9 डीपीआर कोरिया9111333
10 ईरान8141436
11 सऊदी अरब7119
12 मलेशिया681630
13 सिंगापुर521017
14 इण्डोनेशिया471223
15 वियतनाम47718
16 हाँगकाँग461121
17 कतर45817
18 फ़िलीपीन्स371626
19 बहरीन3227
20 किर्घिस्तान24612
21 कुवैत2158
22 श्रीलंका2136
23 पाकिस्तान16613
24 म्यान्मार15612
25 तुर्कमेनिस्तान1214
26 मंगोलिया111214
27 लेबनान1001
28 ताजिकिस्तान0246
29 मकाउ0224
30 संयुक्त अरब अमीरात0213
31 बांग्लादेश0101
32 नेपाल0033
33 सीरिया0033
34 लाओस0022
35 जॉर्डन0022
36 अफगानिस्तान0011
37 ब्रुनेई0011
38 फ़िलस्तीन0011
39 यमन0011
कुल4274215021350

 


पंद्रहवें एशियाई खेल (15th Asian Games) │दोहा-2006

पूर्वी एशिया से होते हुए एशियाई खेल अपने 15 संस्करण में पश्चिमी एशिया की ओर जा पहुंचे।

15वें एशियाई खेल सन 2002 में कतर के दोहा शहर में आयोजित किए गए।

15वें एशियाई खेल के कतर के दोहा शहर में 1 दिसंबर 2006 से 15 दिसंबर 2006 के बीच आयोजित किए गए। इन खेलों का आधिकारिक उद्घाटन कतर के सुल्तान हमद बिन खलीफा अल थानी ने किया।

15वें एशियाड में कुल 45 देशों ने भाग लिया, जिनके नाम इस प्रकार हैं..

  1. भारत
  2. कतर
  3. चीन
  4. जापान
  5. दक्षिण कोरिया
  6. उत्तरी कोरिया
  7. बांग्लादेश
  8. श्रीलंका
  9. पाकिस्तान
  10. नेपाल
  11. भूटान
  12. म्यानमार
  13. मालदीव्स
  14. ईरान
  15. इराक
  16. बहरीन
  17. कजाकिस्तान
  18. ताजिकिस्तान
  19. तुर्कमेनिस्तान
  20. किर्गिस्तान
  21. उज़्बेकिस्तान
  22. लेबनान
  23. इंडोनेशिया
  24. मलेशिया
  25. थाईलैंड
  26. कंबोडिया
  27. मंगोलिया
  28. ओमान
  29. फिलिस्तीन
  30. फिलिपींस
  31. सऊदी अरब
  32. संयुक्त अरब अमीरात
  33. सिंगापुर
  34. हांगकांग
  35. सीरिया
  36. यमन
  37. वियतनाम
  38. मकाउ
  39. जॉर्डन
  40. पूर्वी तिमोर
  41. लाओस
  42. ब्रुनेई
  43. चीनी ताईपेई
  44. कुवैत
  45. जॉर्डन

15 वें एशियाई खेलों में कुल 39 खेलों को शामिल किया गया जो कि अभी तक एशियाई खेलों में सबसे अधिक खेलों की संख्या थी। इन 39 खेलों के नाम इस प्रकार हैं..

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (स्विमिंग, डाइविंग, आर्टिस्टिक स्विमिंग, वाटर पोलो)
  3. तीरंदाजी
  4. बैडमिंटन
  5. बेसबॉल
  6. बॉस्केटबॉल
  7. फुटबॉल
  8. बॉलीबॉल
  9. हैंडबॉल
  10. सॉफ्टबॉल
  11. बॉडीबिल्डिंग
  12. शतरंज
  13. साइक्लिंग
  14. जूडो
  15. कराटे
  16. ताइक्वांडो
  17. कबड्डी
  18. शूटिंग
  19. हॉकी
  20. जिमनास्टिक
  21. फेंसिग
  22. रोइंग
  23. केनोइंग
  24. बाउलिंग
  25. सेलिंग
  26. सॉफ्ट टेनिस
  27. टेबल टेनिस
  28. लॉन टेनिस
  29. वुशु
  30. वेटलिफ्टिंग
  31. रेसलिंग (कुश्ती)
  32. सेपक ताकरॉ
  33. रग्बी
  34. जिमनास्टिक
  35. गोल्फ
  36. इक्विस्ट्रियन
  37. क्यू स्पोर्ट
  38. स्क्वैश
  39. ट्राइथलॉन

15वें एशियाई खेलों में इन 39 खेलों में 424 का आयोजन किया गया जिनमें रिकॉर्ड तोड़ 9520 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस बार भी चीन ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चीन ने कुल 165 पदक 88 रजत पदक और 63 कांस्य पदक जीतकर कुल 316 पदक जीते और पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

चीन को फॉलो करते हुए साउथ कोरिया 58 स्वर्ण पदक सहित 192 पदक जीतकर तथा जापान ने 50 स्वर्ण पदक सहित कुल 199 कुल 199 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा। भारत ने 10 स्वर्ण पदक 17 रजत पदक और 26 कांस्य पदक जीतकर कुल 53 पदक जीते।

पंद्रहवें एशियाड की पदक तालिका ( 15th Asiad medal Table)

 क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 चीनी जनवादी गणराज्य1658863316
2 दक्षिण कोरिया585282192
3 जापान507178199
4 कज़ाकिस्तान23204285
5 थाईलैण्ड13152654
6 ईरान11152248
7 उज़्बेकिस्तान11141540
8 भारत10172653
9 कतर9121132
10 चीनी ताइपे9102746
11 मलेशिया8171742
12 सिंगापुर871227
13 सऊदी अरब80614
14 बहरीन79420
15 हाँगकाँग6121129
16 उत्तरी कोरिया691631
17 कुवैत65213
18 फ़िलीपीन्स46919
19 वियतनाम313723
20 संयुक्त अरब अमीरात34310
21 मंगोलिया25815
22 इण्डोनेशिया241420
23 सीरिया2226
24 ताजिकिस्तान2024
25 जॉर्डन1348
26 लेबनान1023
27 म्यान्मार04711
28 किर्घिस्तान0268
29 ईराक0213
30 मकाउ0167
31 पाकिस्तान0134
32 श्रीलंका0123
33 लाओस0101
34 तुर्कमेनिस्तान0101
35 नेपाल0033
36 अफ़ग़ानिस्तान0011
37 बांग्लादेश0011
38 यमन0011
कुल4284235421393

 


सोलहवें एशियाई खेल (16th Asian Games) │जकार्ता-2010

2010 में 16 वें एशियाई खेल फिर से चीन में आयोजित किए गए।

2010 में 16 एशियाई खेलों का आयोजन चीन के ग्वांगझू में शहर में 12 नवंबर 2010 से 27 नवंबर 2010 के बीच किया गया। इन खेलों का आधिकारिक उद्घाटन चीन के तत्कालीन प्रीमियर वेन जियाबाओ ने किया था।

2010 के 16वें एशियाई खेलों में कुल 45 देशों ने भाग लिया, जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. चीन
  3. जापान
  4. दक्षिणी कोरिया
  5. उत्तरी कोरिया
  6. मलेशिया
  7. इंडोनेशिया
  8. कंबोडिया
  9. थाईलैंड
  10. फिलिपींस
  11. चीनी ताइपे
  12. वियतनाम
  13. सिंगापुर
  14. हांगकांग
  15. मंगोलिया
  16. बांग्लादेश
  17. पाकिस्तान
  18. नेपाल
  19. भूटान
  20. श्रीलंका
  21. मालदीव्स
  22. पूर्वी तिमोर
  23. म्यानमार
  24. लाओस
  25. मकाउ
  26. कजाकिस्तान
  27. किर्गिस्तान
  28. तुर्कमेनिस्तान
  29. उज़्बेकिस्तान
  30. ताजिकिस्तान
  31. ईरान
  32. इराक
  33. कुवैत
  34. लेबनान
  35. कतर
  36. कुवैत
  37. ओमान
  38. जॉर्डन
  39. सऊदी अरब
  40. संयुक्त अरब अमीरात
  41. यमन
  42. सीरिया
  43. ब्रुनेई
  44. बहरीन
  45. फिलिस्तीन

16वें एशियाड में कुल 42 खेलों को शामिल किया गया। इन 42 खेलों के नाम इस प्रकार है…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (स्विमिंग, डाइविंग, आर्टिस्टिक स्विमिंग, वाटर पोलो)
  3. तीरंदाजी
  4. बैडमिंटन
  5. बेसबॉल
  6. बास्केटबॉल
  7. बोर्ड गेम (चैस, गो, झियांगिन)
  8. बाउलिंग
  9. बॉक्सिंग
  10. केनोइंग
  11. क्रिकेट
  12. क्यू स्पोर्ट
  13. साइक्लिंग
  14. डांस स्पोर्ट
  15. ड्रैगन बोट
  16. इक्वेस्ट्रियन
  17. हॉकी
  18. फुटबॉल
  19. गोल्फ
  20. जूडो
  21. कराटे
  22. ताइक्वांडो
  23. कबड्डी
  24. फेंसिंग
  25. लॉन टेनिस (टेनिस, सॉफ्ट टेनिस)
  26. टेबल टेनिस
  27. वॉलीबॉल
  28. जिमनास्टिक
  29. हैंडबॉल
  30. माडर्न पेंटाथलन
  31. रोलर स्पोर्ट
  32. स्क्वैश
  33. रोइंग
  34. रग्बी
  35. सेलिंग
  36. सेपक ताकरॉ
  37. शूटिंग
  38. सॉफ्ट बॉल
  39. ट्राइथलॉन
  40. वेटलिफ्टिंग
  41. रेसलिंग (कुश्ती)
  42. वुशु

इन 42 खेलों के कुल 476 स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें 9704 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हर बार की तरह इस बार भी चीन ने पदक तालिका में पहले स्थान प्राप्त किया। चीन ने कुल 199 स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा 119 रजत पदक तथा 98 पदक जीतकर, कुल 416 पदक जीते और पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

दक्षिणी कोरिया 70 स्वर्ण पदक और कुल 232 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जापान तीसरे स्थान पर रहा।

भारत ने 14 स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक 33 कांस्य पदक जीतकर कुल 64 पदक जीते और पदक तालिका में छठा स्थान प्राप्त किया।

सोलहवें एशियाड की पदक तालिका (16th Asiad medal Table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1 चीन19911998416
2 कोरिया766591232
3 जापान487494216
4 ईरान20142559
5 कज़ाख़िस्तान18233879
6 भारत14173364
7 चीनी ताइपे13163867
8 उज्बेकिस्तान11222356
9 थाईलैण्ड1193252
10 मलेशिया9181441
कुल4774796211577

 


सत्रहवें एशियाई खेल (17th Asian Games) │इंचिओन-2014

एशियाई खेलों का महाकुंभ एक बार फिर दक्षिणी कोरिया की ओर चल पड़ा, जब दक्षिणी कोरिया में तीसरी बार एशियाई खेल आयोजित किए गए।

17 वें एशियाई खेल 2014 में  19 सितंबर 2014 से 4 अक्टूबर 2014 से दक्षिण कोरिया के इंचिओन शहर में आयोजित किए गए। इन खेलों का आधिकारिक उद्घाटन दक्षिणी कोरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति पार्क ग्यून – हायजीवन ने किया।

इन एशियाई खेलों में कुल 45 देशों में भाग लिया। इन 45 देशों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. दक्षिणी कोरिया
  3. चीन
  4. जापान
  5. उत्तरी कोरिया
  6. मलेशिया
  7. इंडोनेशिया
  8. कंबोडिया
  9. थाईलैंड
  10. फिलिपींस
  11. चीनी ताइपे
  12. वियतनाम
  13. सिंगापुर
  14. हांगकांग
  15. मंगोलिया
  16. बांग्लादेश
  17. पाकिस्तान
  18. नेपाल
  19. भूटान
  20. श्रीलंका
  21. मालदीव्स
  22. पूर्वी तिमोर
  23. म्यानमार
  24. लाओस
  25. मकाउ
  26. कजाकिस्तान
  27. किर्गिस्तान
  28. तुर्कमेनिस्तान
  29. उज़्बेकिस्तान
  30. ताजिकिस्तान
  31. ईरान
  32. इराक
  33. कुवैत
  34. लेबनान
  35. कतर
  36. कुवैत
  37. ओमान
  38. जॉर्डन
  39. सऊदी अरब
  40. संयुक्त अरब अमीरात
  41. यमन
  42. सीरिया
  43. ब्रुनेई
  44. बहरीन
  45. फिलिस्तीन

17वें एशियाड में कुल 36 खेल शामिल किए गए। इन 36 खेलों की कुल 439 स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिनमें कुल 9501 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हर बार की तरह चीन ने ही पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। चीन में फुल 151 स्वर्ण पदक, 109 रजत पदक और 85 कांस्य पदक जीतकर सहित कुल 345 पदक जीते और पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

मेजबान दक्षिण कोरिया ने पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसने 79 स्वर्ण पदक 70 रजत पदक और 79 कांस्य पदक सहित कुल 228 पदक जीते। जापान पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।

भारत में 11 स्वर्ण पदक,  10 रजत पदक और 36 कांस्य पदक सहित कुल 57 पदक जीते और पदक तालिका में आठवां स्थान प्राप्त किया।

सत्रहवे एशियाड की पदक तालिका (17th Asiad medal Table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1चीन15110985345
2 दक्षिणी कोरिया797079228
3 जापान477776200
4 कजाकिस्तान28233384
5 ईरान21181857
6 थाईलैंड1272847
7 नार्थ कोरिया11111436
8 भारत11103657
9 चीन ताईपेई10182351
10 कतर100414
11–37अन्य5997179335

 


अठारहवें एशियाई खेल (18th Asian Games) │जकार्ता-2018

2018 के पिछले एशियाई खेल इंडोनेशिया में आयोजित किए गए थे।

2018 में 18वे एशियाई खेल 18 अगस्त 2018 से 2 सितंबर 2018 के बीच इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में आयोजित किए गए। इन खेलों का आधिकारिक उद्घाटन इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने किया था।

18वें एशियाई खेलों में कुल 45 देशों ने भाग लिया, जिनके नाम इस प्रकार हैं..

  1. भारत
  2. इंडोनेशिया
  3. दक्षिणी कोरिया
  4. चीन
  5. जापान
  6. उत्तरी कोरिया
  7. मलेशिया
  8. कंबोडिया
  9. थाईलैंड
  10. फिलिपींस
  11. चीनी ताइपे
  12. वियतनाम
  13. सिंगापुर
  14. हांगकांग
  15. मंगोलिया
  16. बांग्लादेश
  17. पाकिस्तान
  18. नेपाल
  19. भूटान
  20. श्रीलंका
  21. मालदीव्स
  22. पूर्वी तिमोर
  23. म्यानमार
  24. लाओस
  25. मकाउ
  26. कजाकिस्तान
  27. किर्गिस्तान
  28. तुर्कमेनिस्तान
  29. उज़्बेकिस्तान
  30. ताजिकिस्तान
  31. ईरान
  32. इराक
  33. कुवैत
  34. लेबनान
  35. कतर
  36. कुवैत
  37. ओमान
  38. जॉर्डन
  39. सऊदी अरब
  40. संयुक्त अरब अमीरात
  41. यमन
  42. सीरिया
  43. ब्रुनेई
  44. बहरीन
  45. फिलिस्तीन

18 वे एशियाई खेलों में कुल 40 खेल शामिल किए गए, इनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (डाइविंग, स्विमिंग, वाटर पोलो, आर्टिस्टिक स्विमिंग)
  3. तीरंदाजी
  4. बैडमिंटन
  5. बेसबॉल
  6. बेसबॉल
  7. सॉफ्टबॉल
  8. बास्केटबाल
  9. बॉलिंग
  10. मुक्केबाज़ी
  11. ब्रिज
  12. केनोइंग (डोंगी से चलना)
  13. साइकिल चलाना
  14. घुड़सवार
  15. बाड़ लगाना
  16. फील्ड हॉकी
  17. फ़ुटबॉल
  18. गोल्फ़
  19. जिमनास्टिक
  20. हेंडबॉल
  21. जैट स्की
  22. कबड्डी
  23. कराटे
  24. मार्शल आर्ट (जू-जित्सु, कुरैश, पेनकैक सिल्ट, साम्बो, वुशु।
  25. माडर्न पेंटाथलान
  26. पैराग्लाइडिंग
  27. रोलर स्पोर्ट्स (इनलाइन स्पीड स्केटिंग, स्केटबोर्डिंग)
  28. रोइंग
  29. रग्बी सेवन्स
  30. सेलिंग
  31. सेपक ताकरॉ
  32. शूटिंग
  33. स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग
  34. स्क्वाश
  35. टेबल टेनिस
  36. तायक्वोंडो
  37. टेनिस (लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस)
  38. ट्राइथलॉन
  39. वालीबाल
  40. वालीबाल
  41. भारोत्तोलन
  42. कुश्ती

इन 40 खेलों की कुल 465 स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें 11300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जैसा कि पिछले कई एशियाड से ये ट्रेंड चला आ रहा था वो ही चलता रहा और इस बार भी पदक तालिका में चीन ने ही अपना वर्चस्व कायम रखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

चीन 132 स्वर्ण पदक, 92 रजत पदक और 65 कांस्य पदक जीतकर कुल 289 पदक जीते और पदक तालिका में अपना पहला स्थान बरकरार रखा।

जापान ने दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ते हुए इस बार पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जापान में 75 पदक सहित कुल 205 पदक जीते। दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर रहा, जिसने 49 स्वर्ण पदक सहित कुल 177 पदक जीते।

भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा। भारत में कुल 16 स्वर्ण पदक, 24 रजत पदक और 30 कांस्य पदक जीतकर कुल 70 पदक जीते।

अठारहवें एशियाड की पदक तालिका (18th Asiad medal Table)

क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1चीनी जनवादी गणराज्य1329265289
2 जापान755674205
3 दक्षिण कोरिया495870177
4 इण्डोनेशिया *31244398
5 उज़्बेकिस्तान21242570
6 ईरान20202262
7 चीनी ताइपे17193167
8 भारत16243069
9 कज़ाकिस्तान15174476
10 उत्तर कोरिया12121337
11–37शेष एनओसी78119205402
कुल (37 एनओसी)4654656221552

 


उन्नीसवें एशियाई खेल (19th Asian Games)│हांगझू-2022/23

19 वें एशियाड चीन के हांगझू में 23 सितंबर 2023 से 8 अक्टूबर 2023 के बीच आयोजित किए जाने हैं।

19 में एशियाई खेल चीन के हांगझू शहर में 10 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 के बीच आयोजित किए जाने वाले थे, लेकिन चीन में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण इसे 1 साल के लिए टाल दिया गया।

अब 19 में एशियाई खेल 23 सितंबर 2023 से 8 अक्टूबर 2023 के बीच चीन के हांगझू शहर में आयोजित किए जाएंगे।

19 वें एशियाई खेल में इन खेलों का शुभंकर तीन स्पोर्ट रोबोट हैं। यह रोबोट हांगझू शहर के विश्व धरोहर स्थल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

19 एशियाई खेलों में कुल 45 देश भाग लेंगे जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. इंडोनेशिया
  3. दक्षिणी कोरिया
  4. चीन
  5. जापान
  6. उत्तरी कोरिया
  7. मलेशिया
  8. कंबोडिया
  9. थाईलैंड
  10. फिलिपींस
  11. चीनी ताइपे
  12. वियतनाम
  13. सिंगापुर
  14. हांगकांग
  15. मंगोलिया
  16. बांग्लादेश
  17. पाकिस्तान
  18. नेपाल
  19. भूटान
  20. श्रीलंका
  21. मालदीव्स
  22. पूर्वी तिमोर
  23. म्यानमार
  24. लाओस
  25. मकाउ
  26. कजाकिस्तान
  27. किर्गिस्तान
  28. तुर्कमेनिस्तान
  29. उज़्बेकिस्तान
  30. ताजिकिस्तान
  31. ईरान
  32. इराक
  33. कुवैत
  34. लेबनान
  35. कतर
  36. कुवैत
  37. ओमान
  38. जॉर्डन
  39. सऊदी अरब
  40. संयुक्त अरब अमीरात
  41. यमन
  42. सीरिया
  43. ब्रुनेई
  44. बहरीन
  45. फिलिस्तीन

19वें एशियाड में कुल 40 खेलों को शामिल किया गया है। ये 40 खेल इस प्रकार हैं…

  1. एथलेटिक्स
  2. एक्वेटिक्स (डाइविंग, स्विमिंग, वाटर पोलो, आर्टिस्टिक स्विमिंग)
  3. तीरंदाजी
  4. बैडमिंटन
  5. बेसबॉल
  6. बेसबॉल
  7. सॉफ्टबॉल
  8. बास्केटबाल
  9. बॉलिंग
  10. मुक्केबाज़ी
  11. ब्रिज
  12. केनोइंग (डोंगी से चलना)
  13. साइकिल चलाना
  14. घुड़सवार
  15. बाड़ लगाना
  16. फील्ड हॉकी
  17. फ़ुटबॉल
  18. गोल्फ़
  19. जिमनास्टिक
  20. हेंडबॉल
  21. जैट स्की
  22. कबड्डी
  23. कराटे
  24. मार्शल आर्ट (जू-जित्सु, कुरैश, पेनकैक सिल्ट, साम्बो, वुशु।
  25. माडर्न पेंटाथलान
  26. पैराग्लाइडिंग
  27. रोलर स्पोर्ट्स (इनलाइन स्पीड स्केटिंग, स्केटबोर्डिंग)
  28. रोइंग
  29. रग्बी सेवन्स
  30. सेलिंग
  31. सेपक ताकरॉ
  32. शूटिंग
  33. स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग
  34. स्क्वाश
  35. टेबल टेनिस
  36. तायक्वोंडो
  37. टेनिस (लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस)
  38. ट्राइथलॉन
  39. वालीबाल
  40. वालीबाल
  41. भारोत्तोलन
  42. कुश्ती

19 वें एशियाड में इन सभी खेलों के कुल 482 स्पर्धाएं होंगी। जिनमें अनुमानित 5054 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

 


 

Topic: History of all Asian Games and details


ये पोस्ट भी पढ़े

एशियन गेम्स के लिए भारत की क्रिकेट टीमें (पुरुष-महिला) और शेड्यूल जानें।

एशियन गेम्स के लिए भारत की हॉकी टीमें (महिला और पुरुष) और शेड्यूल ।


Medal Table and some other information courtesy

https://en.wikipedia.org/wiki/All-time_Asian_Games_medal_table

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles