Tuesday, November 28, 2023

हॉकी विश्वकप के बारे में जानें…. (Hockey World Cup)

हॉकी विश्वकप Hockey world cup

हॉकी विश्वकप के बारे में जानें… (Hokey World Cup)

पहला हॉकी विश्व कप कब शुरू हुआ? किन-किन टीमों ने विश्व कप जीता है? भारत ने हॉकी का विश्वकप कब जीता? आइए हॉकी के विश्वकप के इतिहास के बारे में जानते हैं….

हॉकी के बारे में…

हॉकी यानी फील्ड हॉकी  एक मैदानी खेल है जो कि 11 खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है। मैदान पर हर टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, जिसमें 10 खिलाड़ी मैदान पर अलग-अलग रूप भूमिका के रूप में खेलते हैं जबकि 11वाँ खिलाड़ी गोलकीपर की भूमिका अदा करता है।

खिलाड़ियों का जो संयोजन किया जाता है, उसमें पांच खिलाड़ी फॉरवर्ड के रूप में, तीन खिलाड़ी हाफ बैक के रूप में, दो खिलाड़ी फुलबैक के रूप में खेलते हैं तथा एक गोलकीपर होता है। इस तरह एक समय में मैदान पर केवल 11 खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। हालांकि किसी भी विशेष स्थिति में या हॉकी खेल के अंतराल की अवधि में मैदान पर खिलाड़ियों को बदला जा सकता है। हॉकी के खेल की अवधि 70 मिनट की होती है जिसमें 35-35 मिनट के दो हाफ होते हैं।

हॉकी का खेल परंपरागत तौर पर घास के मैदान अथवा कृत्रिम घास के मैदान पर खेला जाता है। इस खेल में खिलाड़ी एक गोल रबड़ जैसी गेंद पर हॉकी की स्टिक से प्रहार करते हैं और उसे विपक्षी टीम के गोस्ट पोस्ट में डालने का प्रयत्न करते हैं। गोल पोस्ट में गेंद को डालने पर गोल माना जाता है।

गोल पोस्ट में विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर पाए, इसकी जिम्मेदारी गोलकीपर के पास होती है जो गोल को बचाने का कार्य करता है। जो टीम ने निर्धारित समय में विपक्षी टीम के गोल पोस्ट में अधिक गोल कर लेती है, वही विजय कहलाती है।

हॉकी बेहद पुराना खेल है जो लगभग काफी प्राचीन समय से खेला जाता रहा है। आधुनिक हॉकी 18वीं शताब्दी खेली जाने लगी है।

भारत का हॉकी के क्षेत्र में एक वर्चस्व रहा है। भारत ओलंपिक खेलों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक (गोल्ड मैडल) जीतने वाला देश है। जिसने 8 बार हॉकी के गोल्ड मैडल जीते हैं। भारत एक बार हॉकी का विश्व कप भी जीत चुका है।

हॉकी का खेल पुरुषों और महिलाओं दोनों के रूप में खेला जाता है। यहाँ पर हम पुरुषों के हॉकी विश्वकप की बात कर रहे हैं।

हॉकी विश्व कप का आरंभ कब से हुआ?

हॉकी विश्व कप का आरंभ सन 1971 से हुआ, तब से लेकर अब तक कुल 14 बार हॉकी के विश्वकप खेले जा चुके हैं। जनवरी 2023 में 15वाँ विश्वकप खेला जाएगा।

किस देश ने सबसे अधिक हॉकी विश्व कप जीते हैं?

पाकिस्तान ने सबसे अधिक 4 बार हॉकी के विश्वकप जीते हैं। पाकिस्तान ने पहली बार 1971 में हॉकी का विश्व कप जीता था। उसके पाकिस्तान ने 1978, 1982 और 1994 में हॉकी के विश्वकप जीते है। इस तरह उसे कुल चार बार हॉकी के विश्वकप जीते हैं।

भारत ने विश्व कप कब जीता ?

भारत ने 1975 में अजीत पाल सिंह के नेतृत्व में पहली बार और एकमात्र हॉकी का विश्व का जीता है।

वर्तमान हॉकी चैंपियन कौन है?

वर्तमान हॉकी चैंपियन जर्मनी है। जर्मनी ने 2022  में खेले गये 15वें हॉकी के विश्वकप में बेल्जियम को पुरुष फील्ड हॉकी का 15 वर्ल्डकप जीता।

हॉकी विश्वकप का इतिहास

1st हॉकी विश्वकप

हॉकी का पहला विश्व कप सन 1971 में स्पेन की राजधानी बर्सिलोना में खेला गया था।

विश्व कप में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। यह विश्वकप 15 अक्टूबर 1971 से 24 अक्टूबर 1971 आयोजित किया गया था।

हॉकी के पहले विश्वकप में भाग लेने वाली दस टीमों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. पश्चिमी जर्मनी
  3. केन्या
  4. फ्रांस
  5. अर्जेंटीना
  6. पाकिस्तान
  7. स्पेन
  8. ऑस्ट्रेलिया
  9. नीदरलैंड
  10. जापान

यह विश्वकप पाकिस्तान ने जीता था, जिसने फाइनल में स्पेन को हराकर यह विश्व कप जीता।

2nd हॉकी विश्वकप

हॉकी का दूसरा विश्व कप 1973 में नीदरलैंड के आम्सटलेवीन में आयोजित किया गया। ये विश्वकप 24 अगस्त 1973 से 2 सितंबर 1973 के बीच आयोजित किया गया था।

इस विश्व कप में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था। दूसरे विश्वकप में भाग लेने वाली 12 टीमों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. पश्चिमी जर्मनी
  4. नीदरलैंड
  5. इंग्लैंड
  6. केन्या
  7. अर्जेंटीना
  8. स्पेन
  9. मलेशिया
  10. बेल्जियम
  11. जापान
  12. न्यूजीलैंड

यह विश्व कप नीदरलैंड ने फाइनल में पश्चिमी जर्मनी को हराकर जीता था।

3rd हॉकी विश्वकप

हॉकी का तीसरा विश्व कप सन 1975 में मलेशिया के कुआलालंपुर शहर में आयोजित किया गया। यह विश्व कप 1 मार्च 1975 से 15 मार्च 1975 के बीच आयोजित किया गया था। इस विश्व कप में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था।

इस विश्व कप में शामिल होने वाली टीमों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. पश्चिम जर्मनी
  5. अर्जेंटीना
  6. पोलैंड
  7. घाना
  8. स्पेन
  9. नीदरलैंड्स
  10. मलेशिया
  11. न्यूजीलैंड
  12. इंग्लैंड

यह विश्व कप भारत ने जीता। उसने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर यह विश्वकप जीता।

यह भारत द्वारा जीता गया एकमात्र हॉकी का विश्व कप है। इस विश्वकप में अजीत पाल सिंह भारतीय टीम के कप्तान थे।

4th हॉकी विश्वकप

हॉकी का चौथा विश्व कप सन 1982 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स शहर में आयोजित किया गया।

यह विश्व कप 19 मार्च 1978 से 2 अप्रैल 1978 के बीच आयोजित किया गया था।

इस विश्व कप में कुल 14 टीमों ने भाग लिया था, जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. नीदरलैंड
  5. स्पेन
  6. अर्जेंटीना
  7. मलेशिया
  8. आयरलैंड
  9. इटली
  10. पोलैंड
  11. कनाडा
  12. बेल्जियम
  13. इंग्लैंड
  14. पश्चिमी जर्मनी

यह विश्वकप एक बार फिर पाकिस्तान ने दूसरी बार जीता। उसने फाइनल में नीदरलैंड को अपना दूसरा विश्व कप जीता।

5th हॉकी विश्वकप

हॉकी का पाँचवा विश्व कप सन 1982 में भारत में आयोजित किया गया था। यह विश्व कप 29 दिसंबर 1981से 12 जनवरी 1982 के बीच आयोजित किया गया।

इस विश्व कप में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था। इन 12 टीमों के नाम हैं..

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. पश्चिमी जर्मनी
  4. पोलैंड
  5. न्यूजीलैंड
  6. अर्जेंटीना
  7. स्पेन
  8. नीदरलैंड
  9. ऑस्ट्रेलिया
  10. सोवियत यूनियन
  11. इंग्लैंड
  12. मलेशिया

यह विश्वकप एक बार फिर पाकिस्तान ने ही लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार जीता। उसने फाइनल में पश्चिमी जर्मनी को हराकर यह विश्व कप जीता।

6th हॉकी विश्वकप

हॉकी का छठा विश्व कप सन 1986 में इंग्लैंड के लंदन शहर में आयोजित किया गया था। यह विश्वकप 4 अक्टूबर 1986 से 19 अक्टूबर 1986 के बीच आयोजित किया गया था।

इस विश्व कप में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। यह 12 टीमें थीं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. नीदरलैंड
  4. ऑस्ट्रेलिया
  5. न्यूजीलैंड
  6. इंग्लैंड
  7. अर्जेंटीना
  8. सोवियत यूनियन
  9. पश्चिमी जर्मनी
  10. पोलैंड
  11. स्पेन
  12. कनाडा

यह विश्वकप ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर अपना पहला हॉकी का विश्व कप जीता।

7th हॉकी विश्वकप

हॉकी का सातवां विश्व कप सन 1990 में आयोजित किया गया। ये विश्वकप पाकिस्तान के लाहौर शहर में आयोजित किया गया था।

यह विश्वकप 12 फरवरी से 23 फरवरी 1990 के बीच खेला गया।

इस विश्व कप में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। इस में भाग लेने वाली टीमों के नाम हैं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. नीदरलैंड
  4. पश्चिमी जर्मनी
  5. इंग्लैंड
  6. ऑस्ट्रेलिया
  7. सोवियत यूनियन
  8. स्पेन
  9. अर्जेंटीना
  10. फ्रांस
  11. आयरलैंड
  12. कनाडा

यह विश्वकप नीदरलैंड में जीता था। उसने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहली बार हॉकी का विश्व कप जीता।

8th हॉकी विश्वकप

हॉकी का आठवां विश्वकप 1994 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में आयोजित किया गया था।

यह विश्वकप यह विश्वकप 30 नवंबर से 4 दिसंबर 1994 के बीच आयोजित किया गया।

इस विश्व कप में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन टीमों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. नीदरलैंड
  4. ऑस्ट्रेलिया
  5. जर्मनी
  6. इंग्लैंड
  7. बेलारूस
  8. दक्षिण कोरिया
  9. स्पेन
  10. अर्जेंटीना
  11. दक्षिण अफ्रीका
  12. बेल्जियम

यह विश्वकप एक बार फिर पाकिस्तान ने जीता। उसने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर चौथी बार हॉकी का विश्व कप जीता।

9th हॉकी विश्वकप

हॉकी का नौवां विश्व कप सन 1998 में नीदरलैंड के उट्रेची शहर में आयोजित किया गया। यह विश्व कप 20 जून 1998 से 1 जुलाई 1998 के बीच आयोजित किया गया था।

इस विश्व कप में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था। इन 12 टीमों के नाम इस प्रकार है…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. नीदरलैंड
  4. ऑस्ट्रेलिया
  5. जर्मनी
  6. इंग्लैंड
  7. दक्षिण कोरिया
  8. स्पेन
  9. न्यूजीलैंड
  10. पोलैंड
  11. कनाडा
  12. मलेशिया

यह विश्वकप नीदरलैंड ने जीता था। उसने स्पेन फाइनल में स्पेन को हराकर दूसरी बार हॉकी का विश्व कप जीता।

10th हॉकी विश्वकप

हॉकी का दसवां विश्वकप सन 2002 में मलेशिया के कुआलालंपुर शहर में आयोजित किया गया था। यह विश्वकप 24 फरवरी 2002 से 9 मार्च 2002 के बीच आयोजित किया गया था।

इस विश्व कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। यह अभी तक विश्व कप में भाग लेने वाली सर्वाधिक टीमे थीं। इन 16 टीमों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. नीदरलैंड
  4. स्पेन
  5. अर्जेंटीना
  6. जर्मनी
  7. दक्षिण अफ्रीका
  8. न्यूजीलैंड
  9. बेल्जियम
  10. दक्षिण कोरिया
  11. ऑस्ट्रेलिया
  12. इंग्लैंड
  13. मलेशिया
  14. जापान
  15. पोलैंड
  16. क्यूबा

यह विश्वकप जर्मनी ने जीता। उसने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार हॉकी का विश्व कप जीता।

11th हॉकी विश्वकप

हॉकी का ग्यारहवाँ विश्व कप जर्मनी के मोंचेनग्लाडबाच  शहर में आयोजित किया गया था। यह विश्वकप 6 सितंबर 2006 से 17 सितंबर 2006 की अवधि के बीच आयोजित किया गया था।

इस विश्व कप में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. स्पेन
  4. जर्मनी
  5. अर्जेंटीना
  6. दक्षिण अफ्रीका
  7. ऑस्ट्रेलिया
  8. न्यूजीलैंड
  9. दक्षिण कोरिया
  10. इंग्लैंड
  11. जापान
  12. अर्जेंनटीना

यह विश्व कप एक बार फिर जर्मनी ने लगातार दूसरी बार जीता। उसने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दूसरी बार विश्व कप जीता।

12th हॉकी विश्वकप

हॉकी 12वाँ विश्वकप सन 2010 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया। ये विश्वकप भारत में आयोजित किया जाने वाला दूसरा विश्वकप था।यह विश्वकप 28 फरवरी 2010 से 13 मार्च 2010 की अवधि के बीच खेला गया था।

इस विश्व कप में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था। इस विश्वकप में भाग लेने वाली 12 टीमों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. स्पेन
  4. जर्मनी
  5. इंग्लैंड
  6. ऑस्ट्रेलिया
  7. दक्षिण अफ्रीका
  8. नीदरलैंड
  9. दक्षिण कोरिया
  10. अर्जेंटीना
  11. कनाडा
  12. न्यूजीलैंड

ये विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने जीता। उसने दूसरी बार हॉकी का विश्व कप जीता। उसने फाइनल में जर्मनी को हराकर हॉकी का विश्व कप जीता।

13th हॉकी विश्वकप

हॉकी का तेरहवाँ विश्व कप सन 2014 में नीदरलैंड के द हेज शहर में आयोजित किया गया। यह विश्व कप 31 मई 2014 से 15 जून 2014 की अवधि के बीच आयोजित किया गया था।

इस विश्व कप में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया भाग लिया था। इस विश्व कप में भाग लेने वाली 12 टीमों के नाम हैं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. इंग्लैंड
  5. बेल्जियम
  6. मलेशिया
  7. नीदरलैंड
  8. अर्जेंटीना
  9. जर्मनी
  10. न्यूजीलैंड
  11. दक्षिण कोरिया
  12. दक्षिण अफ्रीका

इस विश्व कप में पहली बार पाकिस्तान भाग नहीं ले रहा था। वह विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था। यह विश्वकप ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार जीता। उसने फाइनल में नीदरलैंड को हराकर अपना तीसरा विश्व कप जीता।

14th हॉकी विश्वकप

हॉकी का 14वाँ विश्वकप भारत भुवनेश्वर शहर में आयोजित किया गया। यह विश्वकप तीसरा विश्वकप भारत में आयोजित किया गया था। यह भारत में आयोजित किया जाने वाला वाला तीसरा विश्व कप था। ये विश्व 28 नवंबर 2018 से 16 दिसंबर 2018 के बीच आयोजित किया गया।

इस विश्वकप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जिनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. जर्मनी
  4. नीदरलैंड
  5. मलेशिया
  6. बेल्जियम
  7. कनाडा
  8. दक्षिण अफ्रीका
  9. आयरलैंड
  10. चाइना
  11. इंग्लैंड
  12. ऑस्ट्रेलिया
  13. अर्जेंटीना
  14. फ्रांस
  15. न्यूजीलैंड
  16. स्पेन

हॉकी का 14वाँ विश्वकप बेल्जियम ने जीता था। उसने पहली बार हॉकी का विश्वकप जीता। बेल्जियम ने फाइनल में नीदरलैंड को हराकर 14वाँ विश्वकप जीता।

15th हॉकी विश्वकप

हॉकी का 15वाँ विश्वकप भारत में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच खेला जाने वाला है।

ये विश्वकप भारत के उड़ीसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में खेला जायेगा।

इस विश्व कप में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। इन 16 टीमों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. भारत
  2. फ्रांस
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. अर्जेंटीना
  5. दक्षिण अफ्रीका
  6. बेल्जियम
  7. जर्मनी
  8. दक्षिण कोरिया
  9. जापान
  10. नीदरलैंड्स
  11. न्यूजीलैंड
  12. मलेशिया
  13. चिली
  14. इंग्लैंड
  15. स्पेन
  16. वेल्स

फाइनल मैच 29 जनवरी को भुवनेश्वर में खेला जाएगा।

16 टीमों को चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है।

  • ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिणी अफ्रीका की टीमें हैं।
  • ग्रुप बी में बेल्जियम, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान की टीमें हैं।
  • ग्रुप सी में नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, चिली और मलेशिया की टीमें है।
  • ग्रुप डी में भारत, स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स की टीमें हैं।

कुछ और तथ्य

हॉकी विश्व कप के इतिहास में कुल 14 टीमें अभी तक शामिल हो चुकी हैं। जो अलग-अलग विश्व कप में खेल चुकी हैं। इन 24 टीमों के नाम इस प्रकार हैं।

  1. भारत
  2. जर्मनी (प. जर्मनी)
  3. नीदरलैंड्स
  4. स्पेन
  5. अर्जेंटीना
  6. ऑस्ट्रेलिया
  7. बेलारूस
  8. बेल्जियम
  9. कनाडा
  10. चाइना
  11. क्यूबा
  12. इंग्लैंड
  13. फ्रांस
  14. जापान
  15. मलेशिया
  16. न्यूजीलैंड
  17. पाकिस्तान
  18. दक्षिण अफ्रीका
  19. दक्षिण कोरिया
  20. वेल्स
  21. घाना
  22. सोवियत यूनियन
  23. पोलैंड
  24. चिली

इनमें से कुछ टीमें 15वें विश्व कप में पहली बार खेलेंगी। जिनमें चिली, चाइना और वेल्स के नाम प्रमुख हैं।

सभी 24 टीमों में केवल चार टीमें ऐसी हैं, जो अभी तक के हर विश्वकप में खेली हैं।

ये चार टीमें हैं..

  • भारत
  • नीदरलैंड्स
  • जर्मनी
  • स्पेन

 

ताजा अपडेट

पुरुष हॉकी का 15वां विश्वकप जर्मनी ने जीत लिया है। जर्मनी ने 29 जनवरी 2023 को भुवनेश्वर में खेले गए फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को हराकर हॉकी का 15वाँ विश्वकप जीता।

 

Post topic: Hockey world cup


ये पोस्ट भी पढ़ें

कबड्डी खेल के नियम और जानकारी

टी-20 विश्व कप (पुरुष) : T-20 World Cup (Mens)

ICC महिला क्रिकेट टी -20 वर्ल्ड कप 2023 के बारे में जानें — ICC Women Cricket T-20 World Cup 2023

जेमिमा रोड्रिग्स ; (क्रिकेटर) एक परिचय —Jemimah-Rodrigues (Cricketer)

मेजर ध्यानचंद (हॉकी के जादूगर) – राष्ट्रीय खेल दिवस

सूर्यकुमार यादव के बारे में (जीवन परिचय)


Educational Website

mindians.in

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles