IPL (Indian Premier League) में विराट कोहली और RCB का अनोखा रिलेशन रिकार्ड (IPL Viral Kohli-RCB)
आईपीएल के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन विराट कोहली ने आईपीएल में एक अलग ही विशेष रिकॉर्ड बनाया है।
विराट कोहली आईपीएल के एकमात्र खिलाड़ी है, जो आईपीएल के सभी 16 सीजन में किसी एक टीम के लिए लगातार खेले हैं।
2008 में आईपीएल के पहले संस्करण में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी की तरफ से खेले थे। उस समय आरसीबी की टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ थे।
उसके बाद से 2023 के आईपीएल के 16वें सीजन तक विराट कोहली लगातार आईपीएल की आरसीबी फ्रेंजाइजी के नियमित सदस्य बने हुए हैं। ऐसा रिकॉर्ड किसी अन्य खिलाड़ी के नाम नहीं है।
यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के नाम भी हो सकता था, लेकिन बीच में 2 साल 2016-2017 में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल से सस्पेंड किए के कारण महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2 साल खेल नहीं सके और उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स फ्रेंजाइजी के लिए 2 सालों में खेला, इसलिए उनका लगातार किसी एक टीम के लिए 16 सीजन खेलने का रिकॉर्ड नहीं बन पाया।
भारतीय खिलाड़ी हों या विदेशी खिलाड़ी विराट कोहली पूरे आईपीएल के इतिहास में अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल के सभी 16 सीजन किसी एक फ्रेंजाइजी टीम के लिए ही खेलें हैं।
आईपीएल में अन्य सभी खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए खेलते रहे हैं। चाहे वो बड़े-बड़े नामी खिलाड़ी ही क्यों न हों। सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, शिखर धवन जैसे बड़े खिलाड़ी भी अलग-अलग टीमों के लिए खेले हैं, या सभी अभी तक सभी 16 सीजन कोई खिलाड़ी नही खेला है।
सचिन तेंदुलकर केवल मुंबई फ्रेंजाइजी के लिए खेले लेकिन वो सभी 16 सीजन नही खेले हैं। वो 2008 से 2013 तक 6 सीजन खेले हैं।
केवल विराट कोहली के ही नाम ये अनोखा रिकार्ड दर्ज है कि वो आईपीएल के सभी 16 सीजन खेले और एक ही टीम के लिए खेले।
विराट कोहली का आईपीएल में बैटिंग रिकार्ड इस प्रकार है :
वर्ष | मैच | इनिंग | नॉट आउट | रन | सेंचुरी | हाफ सेंचुरी | चौके | छक्के | उच्चतम स्कोर | एवरेज | स्ट्राइक रेट |
2008 | 13 | 12 | 1 | 165 | 0 | 0 | 18 | 4 | 38 | 15 | 105.09 |
2009 | 16 | 13 | 2 | 246 | 0 | 1 | 22 | 8 | 50 | 22.36 | 112.32 |
2010 | 16 | 13 | 2 | 307 | 0 | 1 | 26 | 12 | 58 | 27.9 | 144.81 |
2011 | 16 | 16 | 4 | 557 | 0 | 4 | 55 | 16 | 71 | 46.41 | 121.08 |
2012 | 16 | 15 | 2 | 364 | 0 | 2 | 33 | 9 | 73* | 28 | 111.65 |
2013 | 16 | 16 | 2 | 634 | 0 | 6 | 64 | 22 | 99 | 45.28 | 138.73 |
2014 | 14 | 14 | 1 | 359 | 0 | 2 | 23 | 16 | 73 | 27.61 | 122.1 |
2015 | 16 | 16 | 5 | 505 | 0 | 3 | 35 | 23 | 82* | 45.9 | 130.82 |
2016 | 16 | 16 | 4 | 973 | 4 | 7 | 83 | 38 | 113 | 81.08 | 152.03 |
2017 | 10 | 10 | 0 | 308 | 0 | 4 | 23 | 11 | 64 | 30.8 | 122.22 |
2018 | 14 | 14 | 3 | 530 | 0 | 4 | 52 | 18 | 92* | 48.18 | 139.1 |
2019 | 14 | 14 | 0 | 464 | 1 | 2 | 46 | 13 | 100 | 33.14 | 141.46 |
2020 | 15 | 15 | 4 | 466 | 0 | 3 | 23 | 11 | 90* | 42.36 | 121.35 |
2021 | 15 | 15 | 1 | 405 | 0 | 3 | 43 | 9 | 72* | 28.92 | 119.46 |
2022 | 16 | 16 | 1 | 341 | 0 | 2 | 32 | 8 | 73 | 22.73 | 115.99 |
2023 | 14 | 14 | 2 | 639 | 2 | 6 | 65 | 16 | 101* | 53.25 | 139.82 |
टोटल IPL | 237 | 229 | 33 | 7,230 | 7 | 50 | 643 | 234 | 113 | 37.25 | 130.02 |
नोट : ये रिकार्ड IPL 2023 के 21 मई 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच तक अपडेट है, जोकि विराट कोहली और आरसीबी का इस सीजन का अंतिम मैच था।
विराट कोहली ने आईपीएल मैचों में अभी तक 7230 रन बनाए हैं और उन्होंने आईपीएल में कुछ 5 सेंचुरी बनाई हैं, जिसमें 4 सेंचुरी तो उन्होंने 2016 के एक ही सीजन में बनाई थीं, जब उन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड बनाया था। उस आईपीएल सीजन में उन्होंने कुल 973 रन बनाए थे।
आईपीएल में बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं, लेकिन एक ही टीम के लिए खेलकर वह खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। जैसे कि सचिन तेंदुलकर, जो केवल मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले थे।
बहुत से ऐसे खिलाड़ी भी है, जो आईपीएल के पहले सीजन से अब तक खेल रहे हैं। जैसे रविन्द्र जडेजा, महेंद्रसिंह धोनी आदि। लेकिन ये दोनो खिलाड़ी लगातार एक टीम के लिए नही खेले हैं। रविन्द्र जडेजा अभी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहें है लेकिन वो पहले सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले हैं।
महेन्द्र सिंह धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स इन दो टीमों के लिए खेले हैं।
विराट कोहली के अतिरिक्त कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो आईपीएल के 2008 के पहले सीजन से लेकर अब तक खेल रहा हो और नियमित रूप से एक ही टीम के लिए लगातार खेला हो।
तो है न आईपीएल में विराट कोहली का अनोखा रिकार्ड!
ये भी पढ़ें
आईपीएल में अब तक कितने खिलाड़ियों ने हैटट्रिक ली है? (Hat-Trick takers in IPL)
IPL में रिंकू सिंह से पहले एक ओवर में 5 या 6 छक्के (5-6-sixes-over) और किसने लगाए हैं?
IPL 2023 में नये नियम क्या हैं? (IPL 2023 new rules)
IPL 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर का नया नियम क्या है? (Impact player IPL 2023)
आईपीएल में अब तक कितनी टीमें खेलीं है? (Total IPL Teams)