Tuesday, October 3, 2023

निर्मला सीतारमण – एक जीवन परिचय

Last Updated on 3 weeks by miniwebsansar

निर्मला सीतारमण की जानें.. Nirmala Sitaraman

निर्मला सीतारमण को जानें… (एक जीवन परिचय) (Nirmala Sitaraman)

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हैं, जो भारत के एक प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखती है। वह भारत की वर्तमान सरकार में वित्त मंत्री के पद पर कार्यरत हैं और वह भारत की पहली महिला वित्त मंत्री होने का दर्जा भी रखी है। निर्मला सीतारमण के पूरी जीवन यात्रा के बारे में जानते हैं…

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) जीवन संबंधी तथ्य

  • निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु राज्य के मदुरई शहर में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  • निर्मला सीतारमण के पिता का पूरा नाम श्री नारायण सीतारमण और माता का नाम सावित्री देवी था।
  • निर्मला सीतारमण ने सीतालक्ष्मी रामास्वामि कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु, से अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) से स्नातक (बीए) किया।
  • उसके बाद निर्मला सीतारमण ने 1980 में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया और यहाँ से उन्होंने इकोनॉमिक्स में एम.ए की डिग्री ली। उसके बाद उन्होंने जेएनयू से ही उन्होंने एम फिल् (M. Phil) की डिग्री प्राप्त की।
  • जेएनयू में ही पढ़ाई के दौरान निर्मला सीतारमण की मुलाकात पारकल प्रभाकर से हुई और दोनों में पहचान बढ़ने लगी।
  • 12 सितंबर सन 1986 को निर्मला सीतारमण और पारकल प्रभाकर का विवाह हो गया।
  • निर्मला सीतारमण के पति पारकल प्रभाकर कांग्रेस विचारधारा का समर्थन करने वाले थे, जबकि निर्मला सीतारमण का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की तरफ था। उसके बावजूद दोनों में सफल विवाह संपन्न हुआ।
  • सन 2006 में निर्मला सीतारमण ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त कर ली।
  • निर्मला सीतारमण के पति भी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं। इसके अलावा वे लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के भी छात्र रहे हैं।
  • निर्मला सीतारमण के पति एक कांग्रेसी परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पति की माता आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से विधायक भी रह चुकी हैं और इनके पिता आंध्र प्रदेश में कांग्रेसी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
  • पति और पत्नी दो अलग अलग विचारधारा और पार्टी से संबंध होने के बावजूद भी कुशल विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
  • अपने विवाह के बाद वे अपने पति संग कुछ समय के लिए लंदन चली गयीं जहाँ उन्होंने सेल्सगर्ल के तौर भी कार्य किया था।
  • बाद में दोनो भारत लौट आये।
  • निर्मला सीतारमण सन 2006 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी में उनकी पहचान बनने लगी।
  • सन 2010 में निर्मला सीतारमण को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया। वह राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल करने लगीं।
  • उस समय निर्मला सीतारमण कई तरह की टीवी डिबेट में भाग लेती थी और इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जवाब देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी प्रवक्ता के तौर पर आती थीं।
  • दक्षिण भारत से संबंध रखने के बावजूद उनकी हिंदी पर काफी अच्छी पकड़ थी।
  • 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रचार में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • 2014 चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुई थी और उन्हें भी इसका लाभ प्राप्त हुआ।
  • 2014 में उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की राज्य मंत्रीराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मिला और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय मिला।
  • निर्मला सीतारमण ने लोकसभा का चुनाव कभी नहीं लड़ा और वह हमेशा राज्यसभा की सदस्या रहीं।
  • निर्मला सीतारमण सन 2014 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्यसभा के लिए पहली बार चुनी गई थीं।
  • 2 साल बाद उन्होंने 2016 में राज्यसभा के पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • 2016 में हुए राज्यसभा के चुनाव में कर्नाटक से दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनी गईं।
  • 2017 उनके लिये महत्वपूर्ण दिन था जब उन्हें देश की पहली महिला रक्षा मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
  • 3 सितंबर 2017 को वह भारत की 3 सितंबर 2017 को उन्हें भारत की पहली महिला पूर्णकालिक रक्षा मंत्री बनी।
  • इससे पहले इंदिरा गांधी भारत की महिला रक्षा मंत्री रह चुकी है लेकिन वह प्रधानमंत्री रहते हुए रक्षा मंत्रालय का पदभार संभालती थीं लेकिन वह पूर्णकालिक रक्षा मंत्री नहीं थीं।
  • निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक रक्षामंत्री थीं।
  • 2019 तक वह भारत की रक्षा मंत्री के तौर पर कार्यरत थीं।
  • 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी जीत हासिल की और निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री का पदभार सौंपा गया।
  • वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनी हैं।
  • उनसे अरुण जेटली वित्त मंत्री थे लेकिन उनकी मृत्यु के कारण ही निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय का पदभार मिला।
  • तब से लेकर अब तक भारत की महिला वित्त मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
  • निर्मला सीतारमण की एक पुत्री है, जिसका नाम परकाल वांगमयी है।
  • निर्मला सीतारमण को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। इसके अलावा होने भारतीय संगीत में भी बहुत रूचि है। वह आध्यात्मिक प्रवृत्ति की महिला हैं और उन्हें भगवान श्री कृष्ण के भजन बेहद पसंद हैं।
  • वह भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखती है उनके पति और पति की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस पार्टी की रही है। दो अलग अलग विचारधारा के पति पत्नी होने के बावजूद दोनों में क्या सामंजस्य स्थापित है।
  • वर्तमान समय में निर्मला सीतारमण अपने राजनीतिक कार्य और पारिवारिक जीवन दोनों को संतुलित किए हुए हैं।

 

Post topic: Nirmala Sitaraman


ये पोस्ट भी पढ़ें

आशुतोष राणा को जानिए… (अद्भुत व्यक्तित्व के धनी अभिनेता और वक्ता)

जेमिमा रोड्रिग्स – (क्रिकेटर) एक परिचय —Jemimah-Rodrigues (Cricketer)

द केरला स्टोरी (The Kerala Story Actresses) की चारों कलाकारों को जानें (अदा शर्मा, सोनिया बलानी, सिद्धि इदनानी, योगिता बिहानी)

मेजर ध्यानचंद (हॉकी के जादूगर) ; राष्ट्रीय खेल दिवस

सतीश धवन ; भारत के राकेट वैज्ञानिक

वजन बढ़ाने के उपाय 

संतरे के फायदे और गुण अनेक

तैलीय त्वचा (Oily Skin) से छुटकारा पाएं ये उपाय आजमाएं

ऑर्गेनिक फूड सेहत गुड – Organic Food Health Good

विंडोज डिफेंडर पर्मानेंट डिसेबल और इनेबल कैसे करें? Windows Defender Disable and Enable Permanently?

पपीता के लाजवाब फायदे और गुण – पपीता खाएं सेहत बनाएं

लैपटॉप-डेस्कटॉप में ब्लूटुथ नही चल रहा – Bluetooth not working in laptop-desktop

कम्प्यूटर पर इंटरनेट नही चल रहा – Internet not working

 


Educational Website
mindians.in

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles