Wednesday, November 29, 2023

सभी एशियन गेम्स में भारत का ओवरऑल प्रदर्शन

भारत India in All Asian Games

सभी एशियन गेम्स में भारत का ओवरऑल प्रदर्शन  (भारत India in All Asian Games)

एशियन गेम्स एशिया महाद्वीप के देशों के बीच खेले जाने वाला सबसे बड़ा खेल आयोजन है। एशियन गेम्स का जन्मदाता भारत ही था। पहले एशियाई खेल 1951 में भारत में ही राजधानी नई दिल्ली में हुए थे। अर्थात भारत ने ही एशियाई खेलों की नींव डाली।

सन 1950 एशियाई खेलों का आयोजन करना निश्चित हुआ था लेकिन कुछ कारणों से 1950 में एशियाई खेलों का आयोजन नहीं हो पाया और पहले एशियाई खेल 1951 में आयोजित हुए। उसके बाद 3 वर्ष बाद 1954 में दूसरे एशियाई खेल हुए और फिर हर 4 वर्ष बाद एशिया महाद्वीप के अलग-अलग देशों में एशियाई खेलों का आयोजन किया जाने लगा।

1951 से लेकर 2018 तक 18 एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है। 19वें एशियाई खेल चीन के हांगझू शहर में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 के बीच खेले जाने वाले हैं।

भारत ने सभी एशियाई खेलों में भाग लिया है। भारत में सभी एशियाई खेलों में कैसा प्रदर्शन किया? सभी एशियाई खेलों में भारत के द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।


पहले एशियाई खेल (1st Asian Games) │ नई दिल्ली-1951

1951 में पहले एशियन गेम्स भारत में ही खेले गए थे।

भारत की राजधानी नई दिल्ली में 4 मार्च 1951 से 11 मार्च 1951 के बीच खेले गए पहले एशियाई गेम्स में भारत सहित कुल 11 देशों ने भाग लिया था।  इन 11 देशों में केवल 8 देशों ने ही पदक तालिका में अपना स्थान बनाया।

जापान ने उन 24 स्वर्ण पदक 21 पदक और 15 पदक मिलाकर कुल 60 पदक जीते थे और पदक तालिका में पहला स्थान बनाया।

भारत ने पदक तालिका में जापान के बाद दूसरा स्थान बनाया।

1951 के एशियन गेम्स भारत में कुल 15 स्वर्ण पदक 16 रजत पदक और 20 कांस्य पदक सहित कुल  51 पदक जीते।

भारत की पदक तालिका

1st एशियन गेम्स│ 1951 │भारत के कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स10121234
साइक्लिंग0123
गोताखोरी2114
फ़ुटबॉल1001
तैराकी1146
वाटर पोलो1001
भारोत्तोलन0112
कुल15162051

 


दूसरे एशियाई खेल (2nd Asian Games) │ मनीला-1954

दूसरे एशियन गेम्स 1954 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में 1 मई 1954 से 9 मई 1954  के बीच आयोजित किए गए।

इन खेलों में कुल 19 देशों ने भाग लिया था।

दूसरे एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन पहले एशियन गेम्स की तुलना में अच्छा नहीं रहा और उसने केवल 4 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 8 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक ही जीते।

कुल 12 देशों ने पदक तालिका में स्थान बनाया, जिसमें  भारत का स्थान पांचवा रहा।

भारत ने कुल 4 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 8 कांस्य पदक जीते।

भारत ने कुल 17 पदक जीते और पदक तालिका में पाँचवा स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

2nd एशियन गेम्स │1954│ भारत के कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
व्यायाम53614
कुश्ती0112
गोताखोरी के0011
कुल54817

 


तीसरे एशियाई खेल (3rd  Asian Games) │ टोक्यो-1958

तीसरे एशियाई खेलों का आयोजन 24 मई 1958 से 1 जून 1958 के बीच जापान के टोक्यो शहर में किया गया था।

इन एशियाई खेलों में कुल 20 देशों ने भाग लिया।

तीसरे एशियन गेम्स में भारत ने पदक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया।

मेजबान देश जापान 67 स्वर्ण पदक 41 रजत पदक और 30 कांस्य पदक जीतकर कुल 138 पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा।

भारत ने  5 स्वर्ण पदक 4 रजत पदक और 4 कांस्य पदक जीते।

तीसरे एशियन गेम्स में भारत ने सातवां स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

3rd एशियन गेम्स │1958│ भारत के कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
व्यायाम5229
मुक्केबाज़ी0112
हॉकी0101
वालीबाल0011
कुल54413

 


चौथे एशियाई खेल (4th Asian Games) │ जकार्ता-1962

चौथे एशियाई खेल 1962 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 24 अगस्त 1962 से 4 सितंबर 1962 के बीच आयोजित किए गए।

चौथे एशियाड में कुल 17 देशों ने भाग लिया था, जिनमें 12 देशों ने पदक तालिका में स्थान बनाया।

भारत का प्रदर्शन पिछले दो एशियन गेम्स के मुकाबले अपेक्षाकृत बेहतर रहा और भारत में पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत ने 10 स्वर्ण पदक 13 रजत पदक और 10 कांस्य पदक जीतकर कुल 21 पदक जीते और पदक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

4th एशियन गेम्स │1962│ भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स55414
मुक्केबाज़ी1023
हॉकी0101
फ़ुटबॉल1001
कुश्ती36312
शूटिंग0011
वालीबाल0101
कुल10131033

 


पाँचवे एशियाई खेल (5th Asian Games) │ बैंकॉक-1966

पाँचवें एशियाई खेल 1966 में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 9 दिसंबर 1966 से 20 दिसंबर 1966 के बीच आयोजित किए गए।

पांचवें एशियाई खेलों में कुल 18 देशों ने भाग लिया था, जिनमें 16 देशों ने पदक तालिका में स्थान बनाया।

भारत ने पदक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया। जापान ने हमेश की तरह पदक तालिका में पहला स्थान बनाया।

भारत ने 5 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक और 11 कांस्य पदक जीते

भारत ने कुल 21 पदक जीतकर पदका तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

5th एशियन गेम्स │1966│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स51511
मुक्केबाज़ी1102
हॉकी1001
टेनिस0011
कुश्ती0156
कुल731121

 


छठे एशियाई खेल ( 6th Asian Games) │ बैंकॉक-1970

छठे एशियाई खेल 9 दिसंबर 1970 से 20 दिसंबर 1970 के बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित किए गए। ये लगातार दूसरे एशियाई खेल थे जो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित किए गए।

इन एशियाई खेलों में 18 भाग लिया था जिनमें से 16 देशों ने पदक तालिका में स्थान बनाया।

भारत में तालिका में पांचवां स्थान प्राप्त किया। जापान ने पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

भारत में कुल 6 स्वर्ण पदक 9 रजत पदक और 10 कांस्य पदक जीते। 

इस तरह भारत ने कुल 25 पदक जीतकर पदक तालिका में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

6th एशियन गेम्स │1970│ भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स45514
मुक्केबाज़ी1102
फ़ुटबॉल0011
हॉकी0101
तैरना0101
कुश्ती1135
नाव चलाना0011
कुल691025

 


सातवें एशियाई खेल ( 7th Asian Games) │ तेहरान-1974

सातवें एशियाई खेल 1974 में ईरान की राजधानी तेहरान में 1 सितंबर 1974 से 16 सितंबर 1974 के बीच आयोजित किए गए।

इन एशियाई खेलों में कुल 19 देशों ने भाग लिया था, जिनमें सभी 19 देशों ने पदक तालिका में स्थान बनाया।

भारत ने पदक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया। जापान हमेशा की तरह पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।

भारत ने कुल 4 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और 12 कांस्य पदक जीते।

इस तरह भारत ने कुल 28 पदक जीतकर भारत पदक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

7th एशियन गेम्स │1974│ भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स47415
मुक्केबाज़ी0325
बैडमिंटन0011
हॉकी0101
शूटिंग0112
कुश्ती0044
कुल4121228

 


आठवें एशियाई खेल (8th  Asian Games) │ बैंकॉक-1978

8वें एशियाई खेल एक बार फिर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित किए गए। ये तीसरी बार था, जब बैंकॉक में एशियाई खेल आयोजित किए जा रहे थे।

8वें एशियाई खेल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 9 दिसंबर 1978 से 20 दिसंबर 1978 के बीच आयोजित किए गए।

इन खेलों में कुल 25 देशों ने भाग लिया, जिनमें से 19 देशों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई।

भारत ने पदक तालिका में छठा स्थान बनाया।

पदक तालिका में जापान सबसे अधिक पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा चीनी जनवादी गणराज्य दूसरे, दक्षिण कोरिया तीसरे, उत्तरी कोरिया चौथे और मेजबान थाईलैंड पांचवें स्थान पर रहा।

भारत ने कुल 11 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 6 कांस्य पदक जीते।

इस तरह भारत ने कुल 28 पदक जीतकर पदक तालिका में छठा स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

8th एशियन गेम्स │1978│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स87318
मुक्केबाज़ी0123
हॉकी0101
नौका चालन0101
कुश्ती2103
शूटिंग1001
टेनिस0011
कुल1111628

 


नौवें एशियाई खेल (9th Asian Games) │ नई दिल्ली-1982

9वें एशियाई खेल अपने जन्मदाता देश यानी कि भारत में वापस आ चुके थे।

9वें एशिाई खेल सन 1982 में भारत की राजधानी दिल्ली में 19 नवंबर 1982 से 4 दिसंबर 1982 के बीच आयोजित किए गए।

इन एशियाई खेलों में कुल 33 देशों ने भाग लिया था, जिनमें से 22 देशों ने पदक तालिका में स्थान बनायाय़

इन एशियाई खेलों में अप्पू हाथी खेलों का शुभंकर था तथा जंतर मंतर प्रतीक चिन्ह के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

9वें एशियाई खेलों में भारत ने पदक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया।

इस बार चीन पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा, जापान दूसरे, कोरिया तीसरे डीपीआर कोरिया चौथे स्थान पर रहा।

भारत ने कुल 13 स्वर्ण पदक 19 रजत पदक और 25 कांस्य पदक जीते।

इस तरह भारत ने कुल 57 पदक जीतकर पदक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

9th एशियन गेम्स │1982│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स49821
बैडमिंटन0055
मुक्केबाज़ी1236
घुड़सवारी3115
हॉकी1102
गोल्फ़2103
रोइंग0011
नौका चालन1113
कुश्ती1124
शूटिंग0213
टेनिस0101
वाटर पोलो0011
भारोत्तोलन0022
कुल13192557

 


दसवें एशियाई खेल (10th Asian Games) │ सिओल-1986

10वें एशियाई खेल सन 1986 में दक्षिणी कोरिया की राजधानी सियोल में 20 सितंबर 1986 से 5 अक्टूबर 1986 के बीच आयोजित किए गए।

इन खेलों में कुल 27 देशों ने भाग लिया था, जिनमें से 22 देशों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई।

भारत ने पदक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया।

पहले स्थान पर चीन, दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया, तीसरे स्थान पर जापान और चौथे स्थान ईरान रहा।

भारत में कुल 5 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 23 कांस्य पदक सहित कुल 37 पदक जीते।

भारत ने पदक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया।

10वें एशियाई खेल भारत की उड़न परी के नाम से विख्यात पीटी उषा के नाम रहे क्योंकि भारत के द्वारा जीते गए कुल 5 स्वर्ण पदक में से 4 चार स्वर्ण पदक अकेले पीटी उषा ने ही जीते थे।

भारत की पदक तालिका

10th एशियन गेम्स│1986│ भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदकुल
एथलेटिक्स4239
बैडमिंटन0011
मुक्केबाज़ी0459
घुड़सवारी0022
हॉकी0022
जूदो0044
नौका चालन0101
कुश्ती1023
शूटिंग0123
तैराकी0101
वॉलीबाल0011
भारोत्तोलन0011
कुल592337

 


ग्यारहवें एशियाई खेल (11th Asian Games) │ बीजिंग-1990

11 वे एशियाई खेलों में भारत का बेहद ही लचर प्रदर्शन रहा।

11वें एशियाई खेल 1990 में 22 सितंबर 1990 से 7 अक्टूबर 1990 के बीच चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित किए गए।

एशियाई खेलों में 36 देशों ने भाग लिया था, जिनमें से 25 देशों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई।

भारत का एशियाई खेलों में अभी तक का सबसे लचर प्रदर्शन था और भारत केवल एक स्वर्ण पदक ही जीत पाया।

भारत ने पदक तालिका में चीन ने सबसे अधिक 341 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। दक्षिण कोरिया, जापान, उत्तर कोरिया यहाँ तक पाकिस्तान ने भी भारत से अधिक स्वर्ण पदक जीते।

भारत ने एशियाई खेलों में 1 स्वर्ण पदक पदक तथा 14 पदक सहित कुल 23 पदक जीते।

भारत ने पदक तालिका में 12वां स्थान प्राप्त किया।

भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक कुश्ती की स्पर्धा में आया।

भारत की पदक तालिका

11th एशियन गेम्स │1990│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स0426
मुक्केबाज़ी0011
हॉकी0101
कबड्डी1001
रोइंग0044
नौका चालन0022
कुश्ती0112
शूटिंग0011
टेनिस0011
भारोत्तोलन0224
कुल181423

 


बारहवें एशियाई खेल (12th Asian Games) │ हिरोशिमा-1994

12वें एशियाई खेल 1994 में जापान के हिरोशिमा शहर में आयोजित किए गए।

यह खेल 2 अक्टूबर 1994 से 16 अक्टूबर 1994 के बीच आयोजित किए गए थे।

12वें एशियाई खेलों में कुल 42 देशों ने भाग लिया था, जिनमें से 32 देशों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई।

भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा। पदक तालिका में सबसे पहला स्थान चीन ने बनाया, जिसने 125 स्वर्ण पदक सहित कुल 266 पदक जीते। जापान दूसरे, दक्षिणी कोरिया तीसरे स्थान पर रहा।

भारत ने 4 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 15 कांस्य पदक जीतकर, कुल 22 पदक जीते।

इस तरह भारत ने पदक तालिका में 8वां स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

12th एशियन गेम्स│1994│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स0123
मुक्केबाज़ी0044
डोंगी चालन0011
हॉकी0101
जूडो0011
कबड्डी1001
रोइंग0011
नौका चालन0022
शूटिंग1012
टेनिस2013
भारोत्तोलन0134
कुल431623

 


तेरहवें एशियाई खेल ( 13th Asian Games) │ बैंकॉक-1998

13वें एशियाई खेल 1998 में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित किए गए।

13वें एशियाई खेल 6 दिसंबर 1998 से 20 दिसंबर 1998 के बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित किए गए।

इन खेलों में कुल 41 देशों ने भाग लिया था, जिनमें से 33 देशों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई। भारत ने पदक तालिका में 9वां स्थान प्राप्त किया।

पदक तालिका में पहला स्थान चीन, दूसरा स्थान दक्षिण कोरिया तथा तीसरा स्थान जापान ने प्राप्त किया था।

भारत ने कुल 7 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 17 कांस्य पदक जीते।

भारत ने कुल 35 पदक जीते और पदक तालिका में 9वां स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

13th एशियन गेम्स│1998│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स26715
क्यू स्पोर्ट्स2114
मुक्केबाज़ी1012
घुड़सवार0011
हॉकी1102
कबड्डी1001
रोइंग0022
शूटिंग0213
टेनिस0044
भारोत्तोलन0101
कुल7111735

 


चौदहवें एशियाई खेल (14th Asian Games) │ बुसान-2002

14वें एशियाई खेल 2002 में दक्षिणी कोरिया के बुसान शहर में आयोजित किए गए।

यह खेल 29 सितंबर 2002 से 14 अक्टूबर 2002 के बीच में आयोजित किए गए थे।

14वें एशियाई खेलों में कुल 44 देशों ने भाग लिया, जिनमें से लगभग 39 देशों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई।

भारत ने 14 वे एशियाई खेलों में पदक तालिका में आठवां स्थान प्राप्त किया।

पदक तालिका में चीन ने 150 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान. दक्षिणी कोरिया ने दूसरा तथा जापान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत ने कुल 10 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और 13 कांस्य पदक जीते।

भारत ने कुल 35 पदक जीते और पदक तालिका में आठवां स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

14th एशियन गेम्स│2002│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स76417
 टेनिस1124
 क्यू स्पोर्ट्स1113
 कबड्डी1001
 गोल्फ़1001
 शूटिंग0202
 नौकायन0123
 हॉकी0101
 तायक्वोंडो0011
 घुड़सवारी0011
 रोइंग0011
 कुश्ती0011
कुल11121336

 


पंद्रहवें एशियाई खेल (15th Asian Games) │दोहा-2006

15वें एशियाई खेल 2006 में कतर के दोहा शहर में 1 दिसंबर 2006 से 15 दिसंबर 2000 के बीच आयोजित किए गए थे।

इन एशियाई खेलों में कुल 45 देशों ने भाग लिया था, जिनमें से 38 देशों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई।

भारत ने इन खेलों में पदक तालिका में आठवां स्थान प्राप्त किया।

पदक तालिका में चीन ने 165 स्वर्ण पदक जीतकर कुल 316 पदक जीते और पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। दक्षिण कोरिया और जापान ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत ने 10 स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक और 26 कांस्य पदक जीते।

भारत ने पदक तालिका में आठवां स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका 

15th एशियन गेम्स│2006│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलसोनाचाँदीपीतलकुल
शूटिंग35614
टेनिस2204
शतरंज2002
व्यायाम1449
क्यू स्पोर्ट्स1124
कबड्डी1001
रोइंग0213
कुश्ती0156
नाव चलाना0112
गोल्फ़0101
मुक्केबाज़ी0022
तीरंदाजी0011
घुड़सवार0011
हॉकी0011
स्क्वाश0011
वुशु0011
कुल10172653

 


सोलहवें एशियाई खेल (16th Asian Games) │जकार्ता-2010

16 एशियाई खेल 2010 में चीन के ग्वांगझू में 12 नवंबर 2010 से 27 नवंबर 2010 के बीच आयोजित किए गए थे।

इन एशियाई खेलों में कुल 45 देशों ने भाग लिया था, जिनमें से कुल 37 देशों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई।

भारत ने पदक तालिका में छठा स्थान प्राप्त किया था।

चीन ने 199 स्वर्ण पदक जीतकर कुल 416 पदक जीते और पहला स्थान प्राप्त किया। दक्षिण कोरिया और जापान ने क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत ने कुल 14 स्वर्ण पदक, 17 रजत और 33 कांस्य पदक जीते।

इस तरह भारत ने कुल 64 पदक जीतकर पदक तालिका में छठा स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

16th एशियन गेम्स│2010│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स52512
मुक्केबाज़ी2349
टेनिस2125
कबड्डी2002
शूटिंग1348
रोइंग1315
क्यू स्पोर्ट्स1124
तीरंदाजी0123
वुशु0112
गोल्फ़0101
नाव चलाना0101
स्क्वाश0033
कुश्ती0033
शतरंज0022
रोलर स्पोर्ट्स0022
तैरना0011
कसरत0011
हॉकी0011
कुल14173364

 


सत्रहवें एशियाई खेल (17th Asian Games) │इंचिओन-2014

17वें एशियाई खेल 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचिओन शहर में 19 सितंबर 2014 से 4 अक्टूबर 2014 के बीच आयोजित किए गए।

एशियाई खेलों में भी कुल 45 देशों ने भाग लिया था और 37 देशों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई।

भारत ने पदक तालिका में फिर से आठवां स्थान प्राप्त किया।

चीन ने 151 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया, उसके बाद दक्षिण कोरिया और जापान ने दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत ने कुल 11 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक तथा 36 कांस्य पदक जीते।

इस तरह भारत कुल 57 पदक जीतकर पदक तालिका में आठवां स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

17th एशियन गेम्स│2014│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स14712
 कबड्डी2002
 स्क्वाश1214
 शूटिंग1179
 टेनिस1135
 कुश्ती1135
 तीरंदाजी1124
 मुक्केबाज़ी1045
 हॉकी1012
 रोइंग0033
 वुशु0022
 बैडमिंटन0011
 नाव चलाना0011
 तैरना0011
कुल11103657

 


अठारहवें एशियाई खेल (18th Asian Games) │जकार्ता-2018

18वें एशियाई खेल इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में 2018 में आयोजित किए गए।

18वें एशियाई खेल 18 अगस्त 2018 से 2 सितंबर 2018 के बीच जकार्ता में आयोजित किए गए थे।

इन खेलों में कुल 45 एशियाई देशों ने भाग लिया, जिनमें से 37 देशों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई।

भारत ने पदक तालिका में आठवां स्थान प्राप्त किया।

चीन में 132 स्वर्ण पदक जीतकर कुल 289 स्वर्ण पदक जीते और पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

जापान ने दूसरा तथा दक्षिणी कोरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेजबान इंडोनेशिया चौथे स्थान पर रहा।

भारत में कुल 16 स्वर्ण पदक, 23 रजत पदक तथा 31 कांस्य पदक जीते।

भारत ने कुल 69 पदक जीतकर पदक तालिका में आठवां स्थान प्राप्त किया।

भारत की पदक तालिका

18th एशियन गेम्स│2018│भारत द्वारा जीते गए कुल पदक
खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल
एथलेटिक्स89320
शूटिंग2439
कुश्ती2013
पुल1023
लॉन टेनिस1023
रोइंग1023
मुक्केबाज़ी1012
तीरंदाजी0202
घुड़सवार0202
स्क्वाश0145
नौकायन0123
बैडमिंटन0112
फील्ड हॉकी0112
कबड्डी0112
संघर्ष0112
वुशु0044
टेबल टेनिस0022
लात टकराओ0011
कुल16233170

तो इस तरह ये भारत का सभी एशियन गेम्स में ओवरऑल प्रदर्शन रहा है। भारत का सबसे लचर प्रदर्शन 1990 के एशियन गेम्स में रहा जब उसने केवल 1 स्वर्ण पदक ही जीता एशियाई खेलों के अपने इतिहास का अपना सबसे निचला प्रदर्शन किया था और पदक तालिका में 12 वें स्थान पर रहा था।

भारत का एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले एशियाड में ही रहा है, जब जकार्ता में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में भारत ने सबसे अधिक पदक जीते।

पदकों की और विशेषकर स्वर्ण पदकों की संख्या की दृष्टि से देखा जाए तो भारत का एशियाई खेलों में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले एशियाड में ही रहा है, जब 2018 में जकार्ता में आयोजित 18 वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 16 स्वर्ण पदक, 23 रजत पदक और 31 कांस्य पदक 70 पदक जीते, जो भारत द्वारा सभी एशियाई खेलों में जीते गए अब तक के सर्वाधिक प्रदर्शन है। लेकिन पदक तालिका में भारत आठवें स्थान पर ही रहा।

पदकों की संख्या की दृष्टि से यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पदक तालिका में स्थान की दृष्टि से देखा जाए तो भारत का एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रथम एशियाई खेलों में ही रहा है, जब भारत ने एशियाई खेलों में पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि उन्हें खेलों में बेहद कम देशों ने भाग लिया था और उस समय एशियाई खेल इतने अधिक लोकप्रिय भी नहीं हुए थे, इसलिए हम पिछले 18वें एशियाड को ही भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का मापदंड मान सकते हैं।

19 वें एशियाई खेल चीन के हांगझू शहर में 23 सितंबर 2023 से 8 अक्टूबर 2023 के बीच खेले जाने वाले हैं। भारत इन खेलों में अपना विशाल दल भेज रहा है, अब देखना यह होगा कि भारत में कैसा प्रदर्शन कर पाता है।

 


 

Topic: Performance of India in All Asian Games


ये उपयोगी पोस्ट भी पढ़ें

सारे एशियन गेम्स का पूरा इतिहास जानें।

एशियन गेम्स के लिए भारत की क्रिकेट टीमें (पुरुष-महिला) और शेड्यूल जानें।

एशियन गेम्स के लिए भारत की हॉकी टीमें (महिला और पुरुष) और शेड्यूल ।


पदक तालिका के लिए आभार

https://en.wikipedia.org/wiki/All-time_Asian_Games_medal_table

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles