Wednesday, November 22, 2023

लाइफ स्कैन : रिशी सुनक

लाइफ स्कैन : ऋषि सुनक (Rishi Sunak)

ऋषि सुनक (Rishi Sunak) जिनका नाम आजकल बहुत चर्चा में है, वह ब्रिटेन के आगामी प्रधानमंत्री हैं, जो भारतीय मूल के हैं। इनके पूर्वजों का संबंध भारत से रहा है। इस तरह भारतवंशी के रूप में ब्रिटेन को नया प्रधानमंत्री मिला है। ऋषि सुनक कौन है उनके जीवन पर एक नजर डालते हैं…

ऋिषि सुनक के बारे में…

ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन के एक प्रमुख राजनेता हैं। वह ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी से संबंध रखते हैं। वे कंजरवेटिव पार्टी में हाइ प्रोफाइल नेता है। उनका संबंध मूल रूप से भारत से रहा है। उनके पूर्वज यानि दादा-दादी भारत से ही विदेश जाकर बस गए थे। ऋषि सुनक ब्रिटेन के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं।


जन्म, परिचय और परिवार

  • ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेंप्टन शहर में एक मध्यमवर्गीय भारतीय मूल के परिवार में हुआ था।
  • ऋषि सुनक के पिता का नाम ‘यशवीर सुनक’ और माता का नाम ‘ऊषा सुनक’ है।
  • उनके दादा-दादी मूल रूप से भारत के रहने वाले थे और भारतीय पंजाबी हिंदू परिवार से संबंध रखते थे।
  • उनके दादा तत्कालीन ब्रिटिश भारत के गुंजरावाला नामक जगह से संबंध रखते थे जो कि अब पाकिस्तान में है।
  • उनके दादा रामदास और दादी सुहाग रानी 1935 में केन्या के नैरोबी शहर में नौकरी के सिलसिले में जाकर बस गये थे।
  • ऋषि सुनक के पिता का जन्म भी केन्या में ही हुआ था।
  • बाद में साठ के दशक मे पूरा सुनक परिवार ब्रिटेन में स्थायी रूप से बस गया।
  • ऋषि सुनक के पिता पेशे से एक चिकित्सक हैं, जबकि माँ पेशे से फार्मेसिस्ट हैं।
  • उनके एक भाई और एक बहन हैं। भाई का नाम संजय सुनक और बहन का नाम ऱाखी सुनक है।
  • ऋषि सुनक तीनों भाई बहनों में सबसे बड़े हैं।

ब्रिटेन : चुनाव प्रचार से समय निकालकर जन्माष्टमी पर मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक : The Dainik Tribune

  • ऋषि सुनक की पत्नी का नाम ‘अक्षता मूर्ति’ है, जो भारत के प्रसिद्ध अरबपति उद्योगपति ‘नारायण मूर्ति’ की बेटी हैं।
  • अक्षता मूर्ति के साथ ऋषि सुनक का विवाह सन् 2009 में हुआ था।
  • उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति जो कि स्वयं एक अरबपति पिता की संतान है, वह ब्रिटेन की सबसे अमीर महिलाओं में गिनी जाती हैं।

ऋषि सुनक का जीवन परिचय | Rishi Sunak biography in hindi -

 

  • ऋषि सुनक की दो संताने है, दोनों बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम ‘अनुष्का सुनक’ और ‘कृष्णा सुनक’ हैं।
  • ऋषि सुनक अपने परिवार सहित इंग्लैंड के हैम्पाशायर के साउथेम्पटन में रहते हैं।

 

 


शिक्षा-दीक्षा

  • ऋषि सुनक की आरंभिक शिक्षा-दीक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी आरंभिक पढ़ाई के रूप में इंग्लैंड के विंचेस्टर कॉलेज में अपनी विद्यालयी शिक्षा पूरी की।
  • उसके बाद वह लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में उन्होंने दर्शन शास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
  • वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से 2006 में एमबीए की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।
  • स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात भारत के अरबपति उद्योगपति नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई, जो वहीं पर पढ़ाई कर रही थीं। वही अक्षता मूर्ति बाद में ऋषि सुनक की पत्नी बनी।

व्यक्तिगत जानकारी

  • ऋषि सुनक हिंदु धर्म को मानने वाले हैं। उनकी पूर्वज हिंदु थे और वे भी हिंदु धर्म को मानते हैं।
  • ऋषि सुनक की लंबाई 5 फीट 7 इंच है।
  • उनके प्रमुख शौक क्रिकेट और फुटबाल खेलना है।
  • वह ब्रिटेन के सबसे अधिक अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं। उनके बारे मे कहा जाता है कि उनके पास ब्रिटेन के शाही परिवार से अधिक संपत्ति हैं।
  • उनकी और उनकी पत्नी की कुल संयुक्त संपत्ति कुल £730 मिलियन यानि लगभग 68,37,23,30,242 (करीब 68 अरब) है।

ऋषि सुनक का करियर और राजनीतिक जीवन

ऋषि सुनक ने अपने करियर की शुरुआत सन् 2001 में की जब उन्होंने अमेरिका में कैलिफोर्निया में स्थित गोल्ड स्मिथ नाम की कंपनी में काम किया।

सन् 2004 में उन्होंने ‘हेज एंड मैनेजमेंट फॉर द चिल्ड्रन इन्वेस्टमेंट एंड मैनेजमेंट’ नामक कंपनी में काम किया। उन्होंने 2009 तक वह जॉब की। 2009 में उन्होंने वह जॉब छोड़ दी।

2009 में ही उनका विवाह अक्षता मूर्ति से हो गया था। उसके बाद उन्होंने 2010 में लगभग 536 मिलियन डॉलर के निवेश के साथ एक फर्म की शुरुआत की, जिसका नाम ‘थेलेम पार्टनर’ था।

वह और उनकी पत्नी अपने ससुर नारायण मूर्ति के निवेश पर कैटामारन वेंचर्स लिमिटेड के निदेशक भी रहे।

ऋषि सुनक के विवाह के बाद उनके करियर का ग्राफ ऊपर चढ़ता चला गया और उन्होंने व्यापार में बहुत अधिक उन्नति की।

राजनीति में उनका प्रवेश सन 2015 में हुआ। वह 2015 में इंग्लैंड के यार्कशायर क्षेत्र के रिचमंड से कंजरवेटिव पार्टी के सांसद के तौर पर चुने गये।

2015 से 2017 तक वह सांसद रहे और 2017 में दोबारा से चुने गए।

2019 में तीसरी बार सासंद बने और 2020 में वे बोरिस जानसन की सरकार में वित्त मंत्री भी बने।

जब जुलाई 2022 में उन्होने बोरिस जॉनसन की आर्थिक नीतियों के कारण उपजे विवाद के कारण अपना इस्तीफा दे दिया तो बोरिस जानसन की सरकार पर दवाब पड़ गया जिसके बाद में बोरिस जानसन की भी इस्तीफा देना पड़ा।

बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ऋषि सुनक कंजरवेटिव पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल हो गए। हालांकि इस दौड़ में वह इंग्लैंड की लिस्ट ट्रस से पिछड़ कर दूसरे स्थान पर रहे और प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। लेकिन मात्र 45 दिनों अक्टूबर 2022 में अपनी सरकार की असफलता के कारण लिस्ट ट्रस को इस्तीफा देना पड़ा और 24 अक्टूबर 2022 को कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार चुन लिया।

इस तरह ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन गए। वह पहले एशियाई मूल और भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं, जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनेंगे। वह भारतीय मूल के कुल छठे व्यक्ति हैं, जो किसी दूसरे देश का शासक बनेगा।


ये पोस्ट भी पढ़ें…

जेमिमा रोड्रिग्स – (क्रिकेटर) एक परिचय —Jemimah-Rodrigues (Cricketer)

गूफी पैंटल (Gufi Paintal) – महाभारत के शकुनि मामा

भगत सिंह – सबसे चहेते क्रांतिकारी

लाल बहादुर शास्त्री – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री

सतीश धवन – भारत के राकेट वैज्ञानिक

मेजर ध्यानचंद (हॉकी के जादूगर) – राष्ट्रीय खेल दिवस


Educational Website…
mindians.in

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles