द केरला स्टोरी की चारों कलाकारों अदा शर्मा, सोनिया बलानी, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी के बारे में जानिए — The Kerala Story Actresses
‘द केरला स्टोरी’ फिल्म आजकल बेहद चर्चा में रही थी। एक तरफ जहाँ एक तरफ इसका जोरदार समर्थन मिला तो दूसरे पक्ष इसका कड़ा विरोध किया। अनेक विवादों के साए में ‘द केरला स्टोरी’ स्टोरी फिल्म धुआंधार कमाई की। बेहद कम लागत बनी इस मूवी ने 250 करोड़ का कारोबार किया था।
‘द केरला स्टोरी’ की प्रमुख पात्रों की भूमिका में 4 लड़कियां हैं, जिनमें अदा शर्मा ने सबे प्रमुख पात्र का रोल किया हैं। तीन अन्य कलाकार सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धि इडानी मूवी के तीन अन्य प्रमुख पात्रों का रोल किया है। ‘द केरला स्टोरी’ की इन चार कलाकार लड़कियों के बारे में जानते हैं…
द केरला स्टोरी के कलाकार
‘द केरला स्टोरी’ की सबसे प्रमुख पात्र अदा शर्मा हैं, जिन्होंने मूवी में शालिनी उन्नीकृष्णन की भूमिका निभाई है जोकि बाद में फातिमा बी के नाम से धर्म परिवर्तन करके आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गई थी।
अदा शर्मा (Adah Sharma)
जन्म एवं परिवार
अदा शर्मा मूल रूप से तमिल पिता एवं मलयाली माता की पुत्री हैं, जिनका जन्म 12 मई 1991 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ। अदा के पिता एक तमिल अय्यर ब्राहमण थे, जिनका नाम एस एल शर्मा है। वह भारतीय मर्चेंट नेवी में अधिकारी थे। उनकी माता एक मलयाली महिला हैं।
अदा शर्मा का मूल घर केरल का पलक्कड़ हैं, जहाँ उनके माता-पिता रहते थे। हालाँकि अदा का जन्म मुंबई में हुआ और वे मुंबई में ही पली-बढ़ीं।
एक दिलचस्प बात यह है कि अदा शर्मा का नाम असली अदाह शर्मा नही है, बल्कि उनका असली नाम ‘चामुंडेश्वरी अय्यर’ है।
अदा ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने 2008 में अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘1920’ साइन की तो उनका नाम चामुंडेश्वरी अय्यर पुकारने में कठिनाई होने के कारण उन्होंने अपना नाम बदलकर ‘अदा शर्मा’ कर लिया।
जीवन पर एक नजर
अदा शर्मा की शुरुआती शिक्षा मुंबई के बांद्रा यह हुई, जब जहां पर उन्होंने बांद्रा के ऑक्सिलियम कान्वेंट स्कूल से आरंभिक शिक्षा दीक्षा प्राप्त की। उन्होंने 10वीं तक इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और 12वीं के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। तब उन्होंने फिल्मों में अपना करियर चुनने का निर्णय लिया।
अदा शर्मा एक कुशल नृत्यांगना भी है। उन्होंने ‘नटराज गोपी कृष्ण कथक नृत्य विश्वविद्यालय’ से कथक नृत्य भी सीखा और नृत्य कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
उन्होंने अमेरिका में सालसा नृत्य सीखा और वे बैली डांस में भी निपुण हैं। वह एक कुशल जिम्नास्ट होने के अलावा उन्हें मार्शल आर्ट का भी ज्ञान है। अदा शर्मा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, मलयायम जैसी भाषाओं पर अच्छी पकड़ है।
अदा शर्मा खानपान की दृष्टि से शुद्ध शाकाहारी हैं और वह शाकाहार के लिए प्रसिद्ध संस्था सामाजिक संस्था ‘पेटा’ से भी जुड़ी हुई हैं।
अदा शर्मा की 2023 तक आयु 31 वर्ष है। उनकी हाइट 5 फिट 7 इंच है।
निजी फैक्ट्स
जन्म वर्ष – 11 मई 1992
जन्म स्थान – मुंबई
धर्म – हिंदू
हाइट – 5 फिट 7 इंच
शिक्षा – 12वीं एवं कथक नृत्य में स्नातक
करियर
अदा शर्मा ने अपना फिल्मी कैरियर सन 2008 में हिंदी फिल्म 1920 से शुरू किया, जिसमें उन्होंने निशा सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई।फिल्म में उनके नायक रजनीश दुग्गल थे।
अदा शर्मा को ‘1920’ मूवी के बाद फिल्मों में खासकर हिंदी फिल्मों कोई बहुत खास सफलता नहीं मिली थी। उनका कैरियर कैरियर साधारण गति से चलता रहा। हिंदी फिल्म के अलावा उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया जिसमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़ भाषाओं की फिल्में थीं।
फिल्मों में अलावा कुछ म्यूजिक वीडियों में में भी काम किया है जिनमें ‘ड्रंक न हाई’ और ‘पिया रे पिया रे’ आदि के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वेब सीरीज ‘पति पत्नी और पंगा’ में भी काम किया जोकि एमएक्स प्लेयर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित हुई थी।
अदा शर्मा की प्रदर्शित फिल्मों की सूची
2008 | 1920 | हिंदी |
2011 | फिर | हिंदी |
2013 | हम हैं राही कार के | हिंदी |
2014 | हंसी तो फंसी | हिंदी |
2014 | हार्ट अटैक | तेलुगु |
2015 | पुत्र सत्यमूर्ति | तेलुगु |
2015 | राणा विक्रम | कन्नड़ |
2015 | सुब्रह्मण्यम् फॉर सेल | तेलुगु |
2017 | गरम | तेलुगु |
2017 | क्षणम | तेलुगु |
2017 | इदु नम्मा आलु | तमिल |
2017 | कमांडो 2 | हिंदी |
2019 | चार्ली चैप्लिन 2 | तमिल |
2019 | बायपास रोड | हिंदी |
2019 | कमांडो 3 | हिंदी |
2023 | सेल्फी | हिंदी |
2023 | द केरला स्टोरी | हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ मलयालम |
अदा शर्मा का इंस्टग्राम अकाउंट (Instagram)
https://www.instagram.com/adah_ki_adah/
अदा शर्मा का ट्विटवर एकाउंट (Twitter)
सोनिया बलानी (Sonia Balani)
सोनिया बलानी जिन्होंने ‘द केरला स्टोरी’ में आसिफा का किरदार निभाया, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं। वह सिंधी समाज से ताल्लुक रखती हैं।
जन्म और परिवार
सोनिया बलानी का जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में 1991 में हुआ था। वह मूल रूप से सिंधी हैं।
जीवन पर एक नजर
सोनिया बलानी का आरंभिक जीवन आगरा में बीता। आगरा में शिक्षा हासिल करने के बाद माडलिंग आति करते हुए उनका फिल्म और सीरियल की दुनिया में प्रवेश हुआ।
निजी फैक्टस
जन्म वर्ष – 1991
जन्म स्थान – आगरा
धर्म – हिंदू
हाइट – 5 फिट 3 इंच
करियर
सोनिया बलानी ने ‘द केरला स्टोरी’ के अलावा दो अन्य हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कुछ टीवी सीरियल में काम किया तथा कुछ बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई हैं।
सोनिया बलानी का पहला टीवी सीरियल ‘सुव्रीन गुग्गल टॉपर ऑफ़ दि इयर’ था। उसके बाद उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘तुम ऐसे ही रहना’, ‘डिटेक्टिव दीदी’ और ‘पहरेदार पिया’ जैसे कुछ टीवी सीरियल में काम किया।
सोनिया बलानी ने ‘तुम बिन 2’ और ‘बाजार’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने ‘भोपाल से वेगास’ वेब सीरीज में भी काम किया जो डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
उनकी पहली हिंदी फिल्म 2016 में प्रदर्शित हुई ‘तुम बिन 2’ थी, उसके बाद उन्होंने बाजार फिल्म में भी काम किया जो कि 2018 में प्रदर्शित हुई।
‘द केरला स्टोरी’ उनकी तीसरी फिल्म है, जो एक बेहद सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने उन्हें चर्चा में ला दिया।
सोनिया बलानी का इंस्टाग्राम (Instagram ID)
https://www.instagram.com/soniabalani9/
योगिता बिहानी (Yogita Bihani)
योगिता बिहानी भी एक सिंधी मूल की अभिनेत्री हैं, जो केरला स्टोरी से बेहद प्रसिद्ध हुई। उससे पहले वह कुछ टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।
जन्म एवं परिवार
योगिता बिहानी का जन्म 18 दिसंबर 1994 को नई दिल्ली में हुआ था। उनकी आरंभिक शिक्षा दीक्षा दिल्ली के सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल में हुई। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री यानी बीएससी प्राप्त की।
योगिता बिहानी के परिवार में माता-पिता और एक भाई ललित बिहानी है।
निजी फैक्टस
जन्म : 18 दिसंबर 1994
जन्म स्थान : नई दिल्ली
धर्म : हिंदू
हाइट : 5 फिट 9 इंच
शिक्षा : स्नातक (कंप्यूटर साइंस), दिल्ली विश्वविद्यालय
पढ़ाई पूरी करने के बाद योगिता बिहानी ने सेल्स एंड मार्केटिंग के रूप में अपना करियर आरंभ किया। उन्होंने 2016 में मुंबई की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करना शुरू किया।
2017 में उन्होंने रियलिटी शो फेमे फूडीज में भाग लिया। उन्होंने 2018 में दस का दम सीजन 3 में भी काम किया।
2198 में उन्होंने ‘दिल ही तो है वहाँ पर’ सीरियल अपना टेलीविजन डेब्यू किया।
‘द केरला स्टोरी’ के अलावा उन्होंने एके बनाम एके, तारीख आजकल, विक्रम वेदा जैसी फिल्मों में काम किया। उनका करियर सफर इस प्रकार है।
फिल्में
2020 – एके बनाम एके
2021 – तारीख आजकल
2022 – विक्रम वेधा
2023 – द केरला स्टोरी
‘द केरला स्टोरी’ में
टीवी शोज
2017 – फेमे फूडीज (रियलिटी शो)
2018 – दस का दम सीजन 3 (रियलिटी शो)
2018 – दिल ही तो है (धारवाहिक)
2018 – कवच (धारावाहिक)
म्यूजिक वीडियो
2023 – अकेला
योगिता बिहानी का इंस्टाग्राम (Instagram ID)
https://www.instagram.com/iyogitabihani/
सिद्धि इदनानी (Siddhi Idnani)
सिद्धि इदनानी एक भारतीय उभरती अभिनेत्री हैं, उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगू और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।
जन्म एवं परिवार
सिद्धि इदनानी का जन्म 10 जनवरी 1996 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता मूल रूप से सिंधी समाज से संबंध रखते हैं। उनके पिता का नाम अशोक इदनानी है जो कि एक व्यापारी है। उनकी माँ एक गुजराती महिला हैं, जिनका नाम फाल्गुनी दवे है, जो कि एक टेलीविजन अभिनेत्री भी हैं।
सिद्धि इदनानी ने मुंबई में अपनी आरंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद मास मीडिया में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
निजी फैक्टस
जन्म – 10 जनवरी 1996
जन्म स्थान – मुंबई
धर्म – हिंदू
हाइट – 5 फिट 5 इंच
शिक्षा – स्नातक (मास मीडिया)
करियर
सिद्धि इदनानी ने अपना अभिनय करियर 2017 में शुरू किया, जब उन्होंने एक गुजराती फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म का नाम ‘ग्रैंड चाली’ था।
फिल्म डेब्यू से पहले उन्होंने थियेटर आर्टिस्ट के रूप में कई महत्वपूर्ण नाटकों में भी काम किया था।
सिद्धि इदनानी ने गुजराती, हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू की कई फिल्मों में काम किया।
दि केरला स्टोरी सिद्धि इदनानी की पहली हिंदी मूवी है।
सिद्धि इदनानी का फिल्मी करियर
2016 – ग्रैंड हार्ली (गुजराती)
2018 – जंबा लकिदी पंबा (तेलुगु)
2018 – प्रेम कथा चित्रम 2 (तेलुगु)
2020 – अनुकुन्नदि ओकाति अयिनादि ओकाति (तेलुगु)
2022 – वेंधु तनिधाथु काडू
2023 – दि केरला स्टोरी
सिद्धि इदनानी का इंस्टाग्राम (Instagram ID)
https://www.instagram.com/siddhi_idnani
सिद्धि इदनानी का ट्विटर आई डी (Twitter)
ये भी पढ़ें
जेमिमा रोड्रिग्स – (क्रिकेटर) एक परिचय —Jemimah-Rodrigues (Cricketer)
निर्मला सीतारमण को जानें… (एक जीवन परिचय)
भारत का नया संसद भवन – New Parliament House
विराट कोहली और आरसीबी का ये आईपीएल रिकार्ड शायद आप न जानते हों! IPL Viral Kohli-RCB