Last Updated on 3 weeks by miniwebsansar
2022 की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्में (भारतीय सिनेमा)
साल 2022 फिल्म जगत के लिए विशेषकर हिंदी फिल्म जगत यानि बॉलीवुड या मूल रूप से हिंदी में बनी फिल्मों के लिए बहुत अच्छा नहीं गया। बहुत कम ही फिल्में फिल्मों ने अच्छा व्यापार किया। अधिक दक्षिण भारत की फिल्मों का जलवा रहा। आइए जानते हैं कि 2022 में टॉप की 10 फिल्में कौन सी रही जिन्होंने भारत में सबसे अधिक कमाई की।
2022 की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्में (भारतीय सिनेमा) – Top 10 highest grossing Movies 2022 (Indian Cinema)
2022 में भारत में सबसे अधिक जिन फिल्मों ने कमाई की, उनमें अधिकतर दक्षिण भारतीय फिल्में हैं। एक हॉलीवुड फिल्म है तथा हिंदी की मात्र फिल्में चार फिल्में हैं, जिन्होंने टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। 2022 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है…
- केजीएफ चैप्टर 2 (KGF – Chapter 2)
- आर आर आर (RRR – Rise, Roar, Revolt)
- अवतार द वे ऑफ वाटर (Avatar – the way of water)
- कंतारा (Kantara)
- पोनियन सेल्वन – 1 (Ponian Selvan – 1)
- ब्रह्मास्त्र (Brahmashtra)
- विक्रम (Vikram)
- द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)
- दृश्यम 2 (Drishyam – 2)
- भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiya)
2022 की टॉप 10 फिल्मों की कमाई
Top 10 highest grossing Movies 2022
केजीएफ चैप्टर 2 (KGF – Chapter 2)
- इस मूवी ने कुल ₹980 करोड़ का कारोबार किया।
- यह फिल्म 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवीज़ की सूची में पहले स्थान पर है।
- मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी यह मूवी 2019 में ही बनी केजीएफ चैप्टर 1 का दूसरा भाग थी।
- इस मूवी के मुख्य कलाकारों में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज, अर्चना जोएस जैसे कलाकार थे।
- यह मूवी कन्नड़ भाषा से हिंदी भाषा तथा अन्य कई भाषाओं में डब हुई और उसने सभी भाषाओं में अच्छा कारोबार किया।
- इस मूवी का निर्देशन पारसनाथ नील ने किया था और इस मूवी के निर्माता विजय किरागंदुर थे।
आर आर आर (RRR – Rise, Roar, Revolt)
- इस मूवी ने कुल ₹902 करोड़ का कारोबार किया।
- यह मूवी मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी थी।
- इस मूवी का निर्माण डीवी दनय्या तथा निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था।
- इस मूवी प्रमुख कलाकारों में एनटी रामा राव जूनियर, रामचंद्र तेजा, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रेया सरन आदि जैसे कलाकार थे।
- यह फिल्म तेलुगु भाषा के अलावा हिंदी तथा अन्य कई भारतीय भाषाओं में भी डब की गई।
- यह ग्लोबल स्तर पर भी बहुत अधिक प्रसिद्ध हुई।
अवतार द वे ऑफ वाटर (Avatar – the way of water)
- इस मूवी ने कुल ₹425 करोड़ का कारोबार किया
- यह मूवी एक हॉलीवुड फिल्म है जो मूल रूप से अंग्रेजी में बनी है। इसे विश्व की कई भाषाओं में डब किया गया।
- यह मूवी 2022 के आखिरी महीने यानी 16 दिसंबर को रिलीज हुई, लेकिन उसके बावजूद भी इसने इतना कारोबार कर दिया कि यह 2022 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।
- यह मूवी 2009 में बनी अवतार फिल्म का ही दूसरा भाग थी।
- इस मूवी का निर्माण जेम्स कैमरून ने किया था और वही इसके निर्माता भी हैं।
- मूवी के मुख्य कलाकारों में सैम वर्थिंगटन, जो सल्डाना, सिगरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटिन डाल्टन, केट विंसलेट हैं।
कंतारा (Kantara)
- इस मूवी ने 2022 में अप्रत्याशित सफलता हासिल की और यह मूवी 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी की लिस्ट में चौथे स्थान पर शामिल हो गई।
- इस मूवी ने 2022 में कुल ₹361 करोड़ का कारोबार किया।
- इस मूवी का बजट बेहद कम था और मात्र 16 करोड़ में ये मूवी बनकर तैयार हुई थी। उसके बावजूद इस मूवी ने इतना अधिक कारोबार किया।
- मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी यह मूवी पहले 2 सप्ताह में कन्नड़ भाषा में इतनी अधिक सुपरहिट हुई कि इसे हिंदी और फिर अन्य भाषाओं में डब किया गया।
- हिंदी भाषा में इस मूवी ने सफलता के झंडे गाड़े।
- इस मूवी के निर्माता विजय किरागंदुर तथा निर्देशक रिषभ शेट्टी हैं।
- इस मूवी के मुख्य कलाकारों में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार हैं।
पोनियन सेल्वन – 1 (Ponian Selvan – 1)
- इस मूवी ने कुल ₹326 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
- यह मूवी मूल रूप से तमिल भाषा में मनाई गई थी और तमिल भाषा के साथ-साथ हिंदी तथा अन्य भाषाओं में भी डब की गई।
- यह मूवी 2022 की पाँचवी सबसे सफल और कमाई करने वाली मूवी है।
- इस मूवी की कहानी ऐतिहासिक है, जो दक्षिण भारत के चोल वंश की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
- इस मूवी के निर्माता मणिरत्नम, सुभाष अल्लराज थे। इसके निर्देशक मणिरत्नम थे।
- इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवी, कार्थी, त्रिशा जयराम ऐश्वर्या लक्ष्मी आदि के नाम प्रमुख है।
ब्रह्मास्त्र (Brahmashtra)
- हिंदी में बनी इस मूवी ने ₹310 करोड़ का कारोबार किया।
- मूल रूप से हिंदी भाषा में बनी और यह मूवी हिंदी की पहली मूवी है, जिसने टॉप टेन की लिस्ट में सबसे ऊपर स्थान बनाया है।
- कहने को इस मूवी ने 310 करोड का कारोबार किया लेकिन इसके बजट के हिसाब से देखा जाए तो यह मूवी बहुत अधिक सुपरहिट नही मानी जा सकती क्योंकि ये मूवी अपनी लागत भी नहीं वसूल कर पाई।
- इसके कारोबार को देखते हुए टॉप 10 मूवी लिस्ट में शामिल किया गया है, लेकिन यह मूवी लाभ का सौदा नहीं रही।
- इस मूवी के निर्माता करण जौहर थे। इसके निर्देशक अयान मुखर्जी थे।
- इस मूवी के कलाकारों में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन आदि हैं।
विक्रम (Vikram)
- इस मूवी ने ₹307 करोड़ का कारोबार किया।
- ये मूवी 2022 की सातवीं सबसे सफल मूवी है।
- ये मूवी मूल रूप से तमिल में बनी थी और हिंदी सहित अन्य भाषाओं में डब की गई।
- इस मूवी का निर्माण कमल हसन ने किया तथा इसके निदेशक लोकेश नागराज थे।
- इस मूवी के कलाकारों में कमल हासन, विजय सेतुपति, फरहाद फैसल के नाम प्रमुख हैं।
द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)
- यह मूवी 2022 की आठवीं सबसे सफल मूवी है, जिसने ₹297 करोड़ का कारोबार किया।
- ये मूवी मूल रूप से हिंदी में ही बनी थी।
- इस मूवी निर्माता और निर्देशक मंत्री थे विवेक अग्निहोत्री थे।
- यह मूवी अपने विषय के कारण काफी विवादास्पद रही जो कि कश्मीर राज्य में हिंदुओं पर के किए अत्याचार की कहानी थी।
- अपने विवादित विषय के बावजूद मूवी ने अच्छा कारोबार किया और आलोचकों द्वारा भी सराही गई।
- इस मूवी के मुख्य कलाकारों में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी आदि के नाम प्रमुख है।
दृश्यम 2 (Drishyam – 2)
- इस मूवी ने सन 2022 में कुल ₹274 करोड़ का कारोबार किया।
- यह भूमि मूल रूप से हिंदी में बनी थी जो 2015 में बनी दृश्यम मूवी का दूसरा भाग थी।
- यह मूवी मलयालम फिल्म दृश्यम 2 का हिंदी रीमेक थी।
- साल के अंतिम दूसरे महीने में रिलीज हुई इस मूवी ने काफी अच्छा कारोबार किया।
- इस मूवी का निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार तथा इसके निर्देशक अभिषेक पाठक थे।
- इस मूवी के मुख्य कलाकारों में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू, इशिता दत्ता हैं।
भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiya 2)
- ये मूवी टॉप 10 की अंतिम मूवी है, जिसने ₹221 करोड़ का कारोबार किया।
- यह मूवी हिंदी मूवी टॉप 10 लिस्ट में चौथी हिंदी मूवी है।
- इस मूवी का निर्माण गुलशन कुमार, कृष्ण कुमार ने किया तथा इसके निर्देशक अनीस बज्मी थे।
- इस मूवी के मुख्य कलाकारों में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी तब्बू आदि हैं।
Top 10 highest grossing Movies 2022
ये पोस्ट भी पढ़ें…
फाइवर क्या है? – Fiverr Freelancing Website बेस्ट फ्रीलांसिंग वेबसाइट
हॉकी विश्वकप के बारे में जानें…. (Hockey World Cup)
ऑनलाइन फ्रीलांसिंग काम करें, आत्मनिर्भर बनें…
निर्मला सीतारमण को जानें… (एक जीवन परिचय)
गुणों से भरपूर है लहसुन, एक नही है अनेकों है गुण
वजन बढ़ाने के उपाय, जरूर आजमायें
तैलीय त्वचा (Oily Skin) से छुटकारा पाएं ये उपाय आजमाएं
ऑर्गेनिक फूड सेहत गुड – Organic Food Health Good
पपीता के लाजवाब फायदे और गुण – पपीता खाएं सेहत बनाएं
लैपटॉप-डेस्कटॉप में ब्लूटुथ नही चल रहा – Bluetooth not working in laptop-desktop
कम्प्यूटर पर इंटरनेट नही चल रहा – Internet not working