ट्विटर की स्थापना कब हुई? भारत में ट्विटर कब आया? ट्विटर का मुख्यालय कहाँ है? (Twitter)
ट्विटर (Twitter ) एक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट है, जो विश्व में सबसे अधिक लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग साइट है। छोटे संदेशों और विचारों को छोटे रूप में पहुंचाने के लिए ट्विटर एक सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया है।
ट्विटर के द्वारा अपने विचार एक निश्चित शब्द सीमा में व्यक्त किए जाते हैं, जिन्हें ‘ट्वीट’ (Twit) कहा जाता है।
ट्विट (Twit) एक तरह के वाक्य होते हैं, जो ट्वीट करने वाला अपनी फॉलोअर आदि तक पहुंचाने के लिए लिखता है। फिलहाल ट्विटर पर ट्विटर की अधिकतम शब्द सीमा 140 शब्दों की है।
ट्विटर की स्थापना
- ट्विटर की स्थापना की बात की जाए तो ट्विटर की स्थापना ’21 मार्च 2006′ को की गई थी।
- ट्विटर की स्थापना अमेरिका में कैलिफोर्निया के सान फ्रांसिस्को में की गई थी।
- ट्विटर की स्थापना करने में ट्विटर के मुख्य संस्थापकों में जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने अपने तीन साथियों नुआह ग्लास (Noah Glass), बिज स्टोन (Biz Stone),और एवान विलियम्स (Evan Williams) ने की थी।
- सन 2006 में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के में पढ़ाई कर रहे स्नातक के छात्र जैक डोर्सी के मन में विचार आया और जिसमें वह SMS जैसा संदेश भेजने का एक नया प्लेटफार्म विकसित करना चाहते थे। अपना यह विचार उन्होंने अपने साथियों को बताया और अंततः इस विचार ने नया रूप लिया।
- 21 मार्च 2006 को ट्विटर की स्थापना की गई। ट्विटर की स्थापना के समय इसका नाम Twitter.com नहीं था, बल्कि Twittr.com था।
- twitter.com नाम का डोमेन पहले से किसी के पास था इसलिए जैक डोर्सी और उनके साथियों ने इसका नाम twittr.com रखा।
- Twittr की स्थापना के 6 महीने बाद इसके संस्थापकों ने twitter.com नाम का डोमन खरीद लिया।
- ट्विटर पर पहला ट्विट भी इसके मुख्य संस्थापक जैक डार्सी ने ही 21 मार्च 2006 को दोपहर 12:50 (अमेरिकन स्टैंडर्ड टाइम) पर प्रेषित किया था।
- ट्विटर का पहला ट्विट था, ‘just setting up my twittr’
- ट्विटर स्थापना के बाद 15 जुलाई 2006 को इसे सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत कर दिया गया।
- ट्विटर का मुख्यालय अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सान फ्रांसिस्को में है। इसके अलावा इसके संसार के अन्य देशों में 25 सह-मुख्यालय हैं।
- अब ट्विवटर का स्वामित्व अमेरिकी उद्योगपति ‘एलन मस्क’ के पास है, जिसने उन्होंने इसके पूर्व मालिकों से खरीदा है।
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूरे संसार में सबसे अधिक फॉलोअर हैं। जिनके 133 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं।
- वर्तमान समय में ट्विटर में वर्ल्डवाइड यूजर 330 मिलियन से भी अधिक है।
भारत में ट्विटर कब आया?
- भारत में ट्विटर 2006 में ही आ गया था।
- भारत में पहला ट्विटर अकाउंट भी 2006 में ही बना था।
- भारत की पहली ट्विटर यूजर का नाम ‘नैना रेढू (Naina Redhu) है जो कि एक महिला हैं। उन्होंने ही मुंबई में रहते हुए 2006 में भारत का सबसे पहला ट्विटर अकाउंट बनाया था।
- भारत में ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोअर भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री (2023) नरेंद्र मोदी के हैं जिनके लगभग 86 मिलियन फॉलोअर हैं।
Twitter ट्विटर की फुल फार्म
आपको शायद नही पता हो कि ट्विवर नाम एक शार्ट फार्म है। ट्विवटर की भी फुल फार्म होती है, जो कि इस प्रकार है
Twitter : Typing What I‘m Thinking To Everyone Reading.
ये भी जानें
फेसबुक की स्थापना कब हुई? किसने की? भारत में फेसबुक कब आया?
यू-ट्यूब की स्थापना कब हुई? — भारत में यू-ट्यूब कब आया? YouTube
बाथरूम और वॉशरूम के बीच अंतर को समझें (Bathroom Vs Washroom)
टेक & Tricks
कम्प्यूटर पर इंटरनेट नही चल रहा – Internet not working
लैपटॉप-डेस्कटॉप में ब्लूटुथ नही चल रहा – Bluetooth not working in laptop-desktop
कम्प्यूटर पर इंटरनेट नही चल रहा – Internet not working
अपनी वेबसाइट में फुटर स्टिकी एड कैसे सेट करें। How to set up footer sticky ad in wordpress website?
अपने कम्प्यूटर की परफार्मेंस स्पीड को बूस्ट करें.. – Increase computer performance speed