Akshaya Kumar Citizenship

अक्षय कुमार फिर भारतीय नागरिक बनें, जानें और कौन-कौन सितारे हैं विदेशी नागरिक।

Akshaya Kumar Citizenship

 

अक्षय कुमार फिर भारतीय नागरिक बनें, जानें और कौन-कौन सितारे हैं विदेशी नागरिक। (Akshaya Kumar Citizenship)

फिल्मी सितारे अक्षय कुमार ने अपनी भारतीय नागरिकता द्वारा प्राप्त कर ली है। वह पहले भारतीय नागरिक की थी लेकिन बाद में वह कनाडा के नागरिक बन गए। और अब उन्होंने अपनी भारतीय नागरिकता दोबारा प्राप्त कर ली है।

उनकी कनाडा की नागरिकता होने के कारण अक्सर उन को सोशल मीडिया आदि पर बहुत ट्रोल किया जाता था और उन पर सवाल उठाए जाते थे। जब वह भारत से संबंधित किसी भी सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखते थे तो उनसे उनके विरोधी उनकी नागरिकता को लेकर उन पर प्रश्नचिन्ह उठाते थे और उन्हें ट्रोल करते थे कि वह कनाडा के नागरिक हैं उन्हें भारत के मुद्दों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

हालांकि उनके पास कनाडा की नागरिकता थी लेकिन वह भारत में ही रह रहे थे और उनका जन्म भी भारत में ही हुआ था। कनाडा की नागरिकता मिलने से पहले मूल रूप से भारतीय थे।

शायद भारत में लोगों द्वारा उनकी नागरिकता के बारे में बहुत अधिक ट्रोल किए जाने के कारण उन्होंने अपनी भारत की नागरिकता दोबारा लेने का फैसला कर लिया था।

इस संबंध में उन्होंने काफी समय से पहले ही प्रक्रिया आरंभ कर दी थी और भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई कर दिया था। इस बारे में काफी समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए अप्लाई कर दिया है और उन्हें भारतीय मिल जाएगी।

अब उन्हें नागरिकता मिल चुकी है। उन्होंने आज 15 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस संबंध में पोस्ट की।

अक्षय कुमार तो पहले भारतीय नागरिक ही थे उनका जन्म भी भारत में ही हुआ था। 2011 में उन्होंने कनाडा की नागरिकता अवश्य ले ली थी वह बात अलग है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत से फिल्मी सितारे ऐसे हैं जो कभी भी भारत के नागरिक नहीं रहे हैं ना ही उनका जन्म भारत में हुआ है और ऐसे बहुत फिल्मी प्रसिद्ध फिल्मी सितारे हैं उनका नाम जान लें।


दीपिका पादुकोण

अक्सर दीपिका पादुकोण के बारे में कहा जाता है कि वह डेनमार्क की नागरिक हैं और उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। बहुत समय तक यही भ्रम रहा लेकिन यह वास्तविकता नहीं है।

दीपिका पादुकोण का जन्म भले ही डेनमार्क में हुआ था लेकिन वह डेनमार्क की नागरिक नहीं है। वह भारत की ही नागरिक हैं। 2019 के आम लोकसभा चुनाव में उन्होंने वोट भी डाला था। एक भारतीय नागरिक ही वोट डाल सकता है।

दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में हुआ था, लेकिन केवल जन्म होने से ही उन्हें डेनमार्क की नागरिकता नहीं मिल गई।

बहुत से देशों में किसी बच्चे का जन्म वहीं पर होने से उसे अपने आप वहाँ की नागरिकता मिल जाती है लेकिन डेनमार्क के कानून के अनुसार वहां किसी बच्चे के जन्म होने पर उस बच्चे के माता-पिता किसी में से एक को डेनमार्क का नागरिक होना आवश्यक है। दीपिका पादुकोण के मामले में ऐसा नहीं है, उनके माता-पिता दोनों भारतीय नागरिक थे।

दीपिका पादुकोण पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी थे। बैडमिंटन खेल के कारण उन्हें अलग-अलग देशों का दौरा करना पड़ता था।

जब दीपिका पादुकोण का जन्म हुआ तो उस समय प्रकाश पादुकोण अपनी पत्नी सहित डेनमार्क में रहते थे और बैडमिंटन की कोचिंग देते थे। वहीं पर दीपिका पादुकोण का जन्म हुआ, लेकिन प्रकाश पादुकोण और उनकी पत्नी दोनों में से कोई भी डेनमार्क का नागरिक नहीं था, इस कारण दीपिका पादुकोण का वहां पर जन्म होने के बावजूद उन्हें डेनमार्क की नागरिकता नहीं मिली। वह भारतीय नागरिक ही हैं।


आलिया भट्ट

आलिया भट्ट भारत की नागरिक नहीं है। वह ब्रिटेन के नागरिक हैं। उनकी माँ सोनी राजदान ब्रिटिश नागरिक हैं। आलिया भट्ट का जन्म भी ब्रिटेन में हुआ था, इसी कारण आलिया भट्ट ब्रिटेन की नागरिक है और ब्रिटेन का पासपोर्ट रखती हैं। लेकिन वह भारत में ही रहती हैं और भारत में ही उन्होंने नाम एवं प्रसिद्धि कमाई है, इसके बावजूद ब्रिटेन की नागरिक हैं। वह एक भारतीय अभिनेता रणवीर कपूर की पत्नी भी हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ को हिंदी फिल्म जगत में 20 साल से अधिक हो चुके हैंऔर वह हिंदी फिल्मों में काफी सफल रही हैं। उनका नाम टॉप क्लास की अभिनेत्री में  शामिल होता है। उन्होंने भारतीय फिल्म अभिनेता विकी कौशल से ही शादी की है। लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है वह ब्रिटेन की नागरिक हैं। उनका जन्म वहीं हुआ था और उनके माता-पिता ब्रिटेन के ही नागरिक हैं। इसी कारण उन्होंने अभी तक भारतीय नहीं ली है।


जैकलिन फर्नांडीस

जैकलिन फर्नांडीस श्रीलंका की रहने वाली हैं और उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। वह हिंदी फिल्मों में काफी सफल हैं और लंबे समय से भारत में ही रह रही हैं लेकिन उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है।


नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी भी हिंदी फिल्मों में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं और हिंदी फिल्मों में काफी नाम कमा चुकी है। वह भी भारतीय नागरिक नहीं हैं और उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है, वह मूल रूप से अमेरिका की नागरिक हैं।


नोरा फतेही

नोरा फतेही भी भारतीय नागरिक नहीं है। वह कई फिल्मों में आइटम नंबर करती हैं तथा छोटे-छोटे रोल करती हैं। इसके अलावा वह कई टीवी शो में भी दिखती रहती हैं। वह भारत में काफी लोकप्रिय है लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। वह लंबे समय से भारत में रह रही हैं। वह अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है।


इमरान खान

इमरान खान जिन्हें आमिर खान के भांजे के रूप में अधिक जाना जाता हैं। वह कुछ वर्षों पहले उभरते हुए अभिनेता थे, लेकिन फ़िलहाल गए हिंदी फिल्मों मैं बहुत अधिक सक्रिय नहीं है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। लेकिन वह भारतीय नागरिक नहीं है। उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है। वह अमेरिकी नागरिक हैं। उनका जन्म भी अमेरिका में हुआ था।

इमरान माता-पिता अमेरिका में ही रहते थे। उनकी उनकी माँ आमिर खान की बहन भारतीय नागरिक थी, लेकिन उनकी शादी अमेरिकी नागरिक अनिल पॉल से हुई। इस कारण वह अमेरिका चली गई और वहीं पर इमरान खान का जन्म हुआ। उनके पिता का नाम अनिल पॉल तथा माँ का नाम नुजहत खान था।

इमरान खान का जन्म अमेरिका में इमरान पॉल के नाम से ही हुआ था। बाद में उनके माता-पिता का तलाक हो गया और उनकी माँ उन्हें लेकर भारत चली आईं। उसके बाद इमरान खान भारत में ही रहे। उन्होंने आमिर खान की काई फिल्मों उनके बचपन का रोल किया है।

 


अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर ये बात शेयर की है, देखें..

अक्षय कुमार का एक्स (ट्विटर) अकाउंट

https//www.twitter.com/akshaykumar


ये भी पढ़ें

15 अगस्त को अपने घर में तिरंगा फहराने वाले हैं, तो उसके बाद तिरंगे को सम्मानपूर्वक नष्ट करने का तरीका भी जान ले ताकि तिरंगे का अपमान न हो।

सुशांत सिंह राजपूत वापस आए। है न हैरान, जाने कैसे?

ब्राउन राइस और व्हाइट राइस में कौन सा सेहत के लिए बेहतर है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *