Wednesday, November 22, 2023

चेस के वर्ल्ड कप फाइनल 2023 में आर. प्रज्ञानानंद आज खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेंगे।

Chess World Cup Final 2023 - R. Pragyananand

चेस के वर्ल्ड कप फाइनल 2023 में आर. प्रग्ननंदा आज जीत सकते है। वर्ल्ड कप चेस का फाइनल (Chess World Cup Final 2023 – R.Praggnanandhaa)

आज भारत देश के लिए दो महत्वपूर्ण गौरव के क्षण मिलने वाले हैं। जहां एक तरफ भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के अपने प्रयास को सफल करके भारत का अंतरिक्ष इतिहास रचने वाला है, वहीं दूसरी तरफ भारत का एक 18 वर्षीय युवा शतरंज के खेल में भारत को 21 साल के लंबे अंतराल के बाद विश्व कप खिताब दिला सकता है।

लगभग 21 साल बाद आज भारत को फिर से कोई भारतीय शतरंज का विश्व चैंपियन बन सकता है। आज भारत के उभरते हुए ग्रैंड मास्टर 21 वर्षीय रमेशबाबू प्रग्ननंदाद फाइनल मुकाबले में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के 32 वर्षीय मैगनस कार्लसन से दूसरी बाजी खेलेंगे।

कल 22 अगस्त को उन्होंने पहली बाजी में कार्लसन को ड्रा पर रोककर खिताब जीतने की अपनी उम्मीदें बढ़ा दी। यह उम्मीद उनकी उम्मीद ही नहीं पूरे देश की उम्मीदें हैं।

इससे पहले, टाईब्रेक में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के फैबियानो कारूआना को हराने के बाद आर. प्रज्ञानानंद ने कार्लसन के साथ फाइनल खेलने की पोजीशन हासिल की थी।

भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर. प्रग्ननंदा ने फाइनल में पहुंचने के लिए दुनिया के नंबर 3 शतरंज खिलाड़ी अमेरिका के फैबियानों कारूआना को 3.5-2.5 से हराया था।

अपनी इस उपलब्धि के साथ वह  2024 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर गए हैं।

फिडे शतरंज विश्व कप फाइनल के पहले दिन (22 अगस्त 2023) दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और भारत के आर. प्रग्ननंदा के बीच मुकाबला ड्रा रहा था। 35 चाल के दोनो ड्रा के लिए राजी हो गए थे।

टूर्नामेंट का फाइनल जो बाकू (अज़रबैजान) में आयोजित किया जा रहा है। इसका पहला चरण 22 अगस्त को हुआ था।

23 अगस्त को फाइनल दोनों गैंडमास्टर्स एक-दूसरे को मात देने की कोशिश करेंगे।

फाइनल के पहले चरण में आर. प्रग्ननंदा सफेद मोहरों से खेले थे और दूसरे चरण में मैगनस कार्लसन सफेद मोहरों से खेलेंगे, इसलिए वह फायदे की स्थिति में रहेंगे। यदि दोनों के बीच दूसरा चरण भी ड्रॉ पर समाप्त होता है तो फिर 25-25 मिनट का टाइब्रेकर आयोजित किया जाएगा और टाइब्रेकर में भी कोई फैसला न होने पर 10-10 मिनट की जो बाजिया फिर खेली जाएंगी, जिससे विश्व चैंपियन का फैसला होगा।

 

आर. प्रग्ननंदा और मैग्नस कार्लसन का करियर

आर. प्रग्ननंदा

  • कुल मैच : 1789
  • जीत : 894
  • ड्रॉ : 504
  • वर्ल्ड चैंपियन : अभी तक नही

मैगनस कार्लसन

  • कुल मैच : 1820
  • जीते : 785
  • ड्रॉ : 836
  • वर्ल्ड चैंपियन : 5 बार

फाइनल मैच को कहाँ पर देखें?

चेस वर्ल्ड कप का फाइनल का प्रसारण किसी टीवी चैनल पर नही किया जा रहा है। इसका सीधा प्रसारण FIDE के यूट्यूब चैनल पर शाम 4:30 से देख सकते हैं। नीचे यूट्यूब चैनल का लिंक दिया जहाँ पर लाइव टेलिकास्ट देखा जा सकता है।

https://www.youtube.com/@FIDE_chess

चेस बेस इंडिया का एक्स (ट्विटर) हैंडल

https://Twitter.com/ChessbaseIndia


ये भी पढ़े

अमेजॉन पर ब्रांडेड राखियों पर मिल रहा है, 75% तक डिस्काउंट। एक से एक स्टाइलिश राखियाँ हैं, अभी खरीदें।

क्रिकेट के एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम को जानें।

व्हाट्स एप का नया फीचर एडिट इमेज कैप्शन रोल आउट हो चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles