Saturday, November 25, 2023

नेटफ्लिक्स पर रोमांच से भरी सत्य घटनाओं पर आधारित इन क्राइम-थ्रिलर डाक्यूमेंट्री को देखकर आपको मनोरंजन का कड़क स्वाद चखने को मिल सकता है

नेटफ्लिक्स पर रोमांच से भरी सत्य घटनाओं पर आधारित इन क्राइम-थ्रिलर डाक्यूमेंटरी को देखकर आपको मनोरंजन का कड़क स्वाद चखने को मिल सकता है

नेटफ्लिक्स पर सत्य घटनाओं (Crime-thrilling documentaries on Netflix) से प्रेरित इन डॉक्यूमेंट्री को देखना एक अलग ही अनुभव कराएगा। जो लोग ऐसे कंटेंट देखने के शौकीन हैं जो वास्तविकता के नजदीक हो जिन्हें ड्रामेटिक अंदाज वाले शो देखने की आदत नहीं है, उनके लिए यह सारी डॉक्युमेंट्री मनोरंजन की अच्छी खुराक साबित हो सकती हैं।

जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या देखना है, यह चुनने की बात आती है, तो विकल्पों की कोई सीमा नही है। ओटीटी पर एक और जहाँ फिल्में और वेबसीरीज के रूप में ड्रामेटिक अंदाज वाले कंटेट की भरमार है, वहीं पर डॉक्यूमेंट्री के रूप में सत्य घटनाओं पर आधारित ऐसे कंटेट भी मिल जाता है जो वास्तविकता की दुनिया का अनुभव कराता है।

यह डॉक्यूमेंट्री अपराध की दुनिया के काले पक्ष को उजागर करती हैं, जिसमें रहस्य और रोमांच का समावेश है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह डॉक्यूमेंट्री बड़ी-बड़ी लोकप्रिय वेब सीरीज को टक्कर दे रही हैंय़। वह वास्तविकता से भरपूर और सत्य घटनाओं से प्रेरित इन डॉक्युमेंट्री को देखने पर बहुत सी जानकारियां भी प्राप्त होती है और हमारे समाज की सच्चाई भी उजागर होती है। ऐसी ही कुछ डॉक्युमेंट्री आपके पसंद आ सकते हैं, उन्हें आप चाहे तो इन्हे आजमा सकते हैं…


रहस्य-रोमांच से भरी ये डाक्यूमेंट्री इस प्रकार है (Crime-thrilling documentaries on Netflix)

90 के दशक की यात्रा पर ले जाते हुए मुंबई माफिया: पुलिस बनाम अंडरवर्ल्ड

ये डॉक्यूमेंट्री 90 के दशक में अपराध के काले पक्ष को उजागर करती है। ये डॉक्यूमेंट्री मुंबई अंडरवर्ल्ड के शासन को उजागर करता है। जांच अधिकारियों और पत्रकारों के साथ साक्षात्कार के माध्यम से, यह खुलासा करता है कि कैसे अंडरवर्ल्ड का जबरन वसूली रैकेट सामान्य दुकानों से बॉलीवुड सितारों तक पहुंच गया था। इस पूरे नेटवर्क में कुख्यात दाऊद इब्राहिम भी शामिल था।

नेटफ्लिक्स पर ऐसी ही एक दिलचस्प डॉक्यूमेंट्री है, हाउस ऑफ़ सीक्रेट्स – द बुरारी डेथ।

यह तीन भाग की सीरीज 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत और उसके बाद उपजे घटनाक्रम पर प्रकाश डालती है। दिल्ली में 2018 में  अंधविश्वास के कारण एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे थी। ये डॉक्यूमेंट्री इसी घटना से प्रेरित हैं।

एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली डॉक्यूमेंट्री, इंडियन प्रीडेटर – द बुचर ऑफ डेल्ही,

ये डॉक्यूमेंट्री सीरियल किलर चंद्रकांत झा के दिमाग की पड़ताल करती है, जिसने 2006-07 के बीच शहर को आतंकित कर रखा था। यह डॉक्यूमेंट्री झा के इरादों और उसके अपराधों के कारनामों पर प्रकाश डालती है, जिसमें तिहाड़ जेल के बाहर नकली मुद्रा नोटों के साथ क्षत-विक्षत शवों को छोड़ना भी शामिल है।

ये भी है – इंडियन प्रीडेटर – मर्डर इन अ कोर्टरूम”

एक डॉक्यूमेंट्री कुख्यात अपराधी अक्कू यादव की दर्दनाक कहानी बताती है, जिसने 40 से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार किया था। डॉक्यूमेंट्री नागपुर जिला न्यायालय में उनकी हत्या के आसपास की घटनाओं को उजागर करती है, जिसमें दो आरोपी व्यक्ति, विलास भांडे और रेशा राउत भी शामिल थे।

एक मनोरंजक श्रृंखला द हंट फॉर वीरप्पन

आखिर में चार एपिसोड वाली ये डॉक्यूमेंट्री यह कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को पकड़ने के पीछे की नाटकीय कहानी को उजागर करता है।

नेटफ्लिक्स पर ये दिलचस्प क्राइम-थ्रिलर पारंपरिक मनोरंजन से अलग हटकर एक नया मनोरंजक विकल्प प्रदान करते हैं। ये आपको वास्तविक जीवन के रहस्यों और आपराधिक जांच में डुबो देते हैं जो आपको एकदम कड़क मनोरंजन देंगे।

Crime-thrilling documentaries on Netflix


ये भी पढ़ें

मिशन रानीगंज – द ग्रेट भारत रेस्क्यू – अक्षय कुमार की नई फिल्म का ट्रेलर आया। 4 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली वाली फिल्म।


Source

https://www.netflix.com/in/

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles