Wednesday, November 22, 2023

शाहरूख की ‘जवान’ मूवी का ऑफिशियल ट्रेलर आया, 7 सितंबर 2023 को होने वाली है रिलीज

JAWAN Movie Trailer

शाहरूख की ‘जवान’ मूवी का ऑफिशियल ट्रेलर आया, 7 सितंबर 2023 को होने वाली है रिलीज (JAWAN Movie Trailer)

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ (JAWAN Movie Trailer) जो कि 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है, उसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यूट्यूब पर जवान मूवी का ट्रेलर धमाल मचाए हुए है और उसको अभी तक एक से एक करोड़ से अधिक न्यूज़ मिल चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।

मूवी 7 सितंबर 2023 को भारत और ग्लोबल लेवल पर सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये मूवी हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं  में रिलीज होगी।

इस मूवी में शाहरुख खान में मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में वह डबल रोल में हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि शायद उनका इस फिल्म में ट्रिपल रोल हो।

‘जवान’ फिल्म एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन एटली कुमार द्वारा द्वारा किया जा रहा है, जोकि दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने निर्देशक हैं। फिल्म में शाहरूख के अपोजिट नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं जो साउथ की अभिनेत्री हैं। इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी गेस्ट अपीरियेंस में नजर आएंगी। सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी अहम रोल में हैं।

भरपूर एक्शन रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस यह फिल्म एक ऐसे आदमी की लड़ाई की कहानी है, जो समाज में फैली हुई बुराइयों को दूर करने का बीड़ा उठाता है। शाहरुख खान इस रोल को निभा रहे हैं। फिल्म में उनका डबल रोल है, ऐसा कहा जा रहा है यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि फिल्में शायद उनका ट्रिपल रोड हो।

फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब तथा अन्य सोशल मीडिया से ऊपर खूब पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर इस ट्रेलर को अभी तक 1 करोड़ से अधिक न्यूज़ मिल चुके है।

यह मूवी 7 सितंबर को सभी सिनेमाघर में रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग जल्दी शुरू होने वाली है।

फिल्म का ट्रेलर देखें (JAWAN Movie Trailer)

जवान फिल्म के बारे में…

कलाकार : शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेठुपथी और दीपिका पादुकोण (स्पेशल अपीरियेंस)

निर्देशक : एटली

निर्माता : गौरी खान

सह निर्माता : गौरव वर्मा

संगीत : अनिरुद्ध

डीओपी : जीके विष्णु

संपादक : रूबेन

उत्पादन डिजाइनर : टी मुथुराज

स्क्रिप्ट कंसल्टेंट : श्रीधर राघवन

अतिथि गीतकार : इरशाद कामिल

गीतकार : कुमार

रैप लिखित और प्रदर्शन : राजा कुमारी

पटकथा : एटली और एस. रामनागिरिवासन

संवाद : सुमित अरोड़ा

साउंड डिजाइनर : कुणाल राजन

कोरियोग्राफी : फराह खान, शोबी और लालिता, वैभवी व्यापारी

चरित्र डिजाइनर : प्रीतिशिल सिंह डी’सूजा

VFX पर्यवेक्षक : हैरी हिंगोरानी

VFX निर्माता : केटन यादव

रंगकर्मी : केन मेट्ज़कर

कास्टिंग द्वारा : मुकेश छाबड़ा सीएसए

दूसरी इकाई निदेशक : कलेश्वरन अरुमुगम

एसोसिएट डायरेक्टर : शिल्पी किरण

पहला विज्ञापन : मनोज वेनू

कार्यकारी निर्माता : प्रातिक रावल

एसोसिएट प्रोड्यूसर : धरम सोनी

उत्पादन प्रबंधक : ई. सरवनन

एक्शन निर्देशक : स्पिरो रज़ातोस, एएनएल अरासु, क्रेग मैक्रै, यानिक बेन, केचा खम्फकडी और सुनील रोड्रिग्स

ट्रेलर हाउस : न्यूटन प्रबु और श्रीहरि

 

रेडचिली इंटरटेनमेंट का यूट्यूब चैनल

https://www.youtube.com/@RedChilliesEntertainment

 

Topic: JAWAN Movie Trailer


ये भी पढ़ें

मनीष वाधवा – गदर-2 का खतरनाक विलेन, इस साल की दो सबसे सफल फिल्मों का हिस्सा है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची को जानें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles