Manish Wadhwa - मनीष बाधवा

मनीष वाधवा – गदर-2 का खतरनाक विलेन, इस साल की दो सबसे सफल फिल्मों का हिस्सा है।

Manish Wadhwa - मनीष बाधवा

 

मनीष वाधवा (Manish Wadhwa) – गदर-2 का खतरनाक विलेन, इस साल की दो सबसे सफल फिल्मों का हिस्सा है।

इन दिनों फिल्मी बॉक्स ऑफिस पर गदर-2 फिल्म की धूम मची हुई है। गदर2 फिल्म छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। 2001 की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘गदर’ का सिक्वल ‘गदर-2’ अपने प्रीक्वेल ‘गदर’ की तरह ही धूम मचाए हुए हैं।

2001 में जब गदर आई थी तो उसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी और उस साल (2001) की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल थी।

गदर-2 भी इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए हैं।

11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई गदर-2 ने नौ दिनों में 336 करोड़ का कारोबार करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। गदर-2 की बॉक्स ऑफिस पर सफल प्रदर्शन जारी है। गदर-2 की कामयाबी की यही रफ्तार जारी रही तो वह जल्दी ही इस साल की अब तक की ब्लॉकबस्टर फिल्म हिंदी फिल्मों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

गदर-2 की मुख्य विशेषता जहाँ एक ओर सनी देओल की स्टार पॉवर है तो वहीं इस फिल्म में एक नये विलेन ने भी एंट्री मारी है, जिसने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फिल्म में जान डाली है।

गदर में अमरीश पुरी मुख्य विलेन के रूप में थे। गदर-2 में मनीष वाधवा ने विलेन का किरदार निभाया है। अमरीश पुरी तो अब हमारे बीच नहीं रहे, इसलिए  उनका इस फिल्म में ना होना स्वाभाविक था, लेकिन उनके जैसा अभिनेता का की बराबरी करना आसान नही था।

लेकिन मनीष वाधवा ने ऐसा कर दिखाया और अपने दमदार अभिनय से विलेन के किरदार में एक नई जान फूंक दी है।

मनीष वाधवा इस मामले में बेहद लकी रहे हैं जो इस साल 2023 की दो सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर फिल्मों गदर-2 और पठान का हिस्सा रहे हैं।

पठान फिल्म में उन्होंने छोटा का किरदार निभाया था। जिसमें उन्होंने जनरल कादिर की भूमिका निभाई थी। वही गदर-2 में पाकिस्तानी जनरल हामिद इकबास के रूप में नजर आए हैं। इस फिल्म में वे मेन विलेन हैं और पूरी फिल्म में अपनी छाप छोड़ते हैं।

51 साल के मनीष वाधवा इससे पहले कई हिंदी फिल्मों में कैरेक्टर आर्टिस्ट की भूमिकाए कर चुके हैं। वह अनेक टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

मनीष वाधवा बायोग्राफी

मनीष वाधवा का जन्म 23 अप्रैल 1972 को हरियाणा के अंबाला कैंट शहर में हुआ था।

उनकी पत्नी का नाम प्रियंका वाधवा हैं उनकी दो संतान है। बेटे का नाम आश्रित वाधवा तथा बेटी का नाम वंशिका वाधवा है।

मनीष वाधवा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 2001 में ‘राहुल’ फिल्म से की थी, जिसमें मुख्य भूमिका नए कलाकारों जतिन ग्रेवाल तथा नेहा बाजपेई ने निभाई थी। यह फिल्म बहुत अधिक नहीं चली।

उन्होंने 2004 में आई फिल्म ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस – फॉरगॉटेन हीरो’ में कैप्टन इनायत ज्ञानी की भूमिका की।

2018 में आई ‘पद्मावत’ फिल्म में उन्होंने गंधर्व सेन की भूमिका निभाई थी।

2019 में आई ‘मणिकर्णिका – द क्वीन ऑफ झांसी’ में वह मोरोपंत बने थे।

2021 में उन्होंने एक तेलुगू फिल्म ‘श्याम सिंह रॉय’ में महंत की भूमिका निभाई।

इसी साल 2023 में जनवरी में आई ‘पठान’ में उन्होंने जनरल कादिर की भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा अनेक टीवी धारावाहिकों में काम किया है।

उन्होंने उन्होंने दंगल टीवी पर आने वाले चंद्रगुप्त मौर्य धारावाहिक में चाणक्य की भूमिका निभाई है।

उन्होंने आम्रपाली धारावाहिक में अजातशत्रु की भूमिका निभाई है।

कोहिनूर धारावाहिक में वह काली नाम का किरदार निभा चुके हैं।

उन्होंने देवों के देव महादेव धारावाहिक में रावण की भूमिका निभाई है।

सिया के राम धारावाहिक में वह विश्वामित्र बन चुके हैं।

नागार्जुन – एक योद्धा नामक धारावाहिक में वासुकी का किरदार निभा चुके हैं।

उन्होंने क्राइम पेट्रोल के एक एपिसोड में भी काम किया है।

बाजीराव धारावाहिक में वह बालाजी विश्वनाथ बने थे।

परमावतार श्री कृष्ण धारावाहिक में उन्होंने कंस की भूमिका निभाई है।

हनुमान – जय श्रीराम धारावाहिक में उन्होंने रावण की भूमिका निभाई है।

मितवा फूल कमल के में वह निर्भय चौधरी बने हैं।

हीरो गायब – मोड ऑन में वह अमल नंदा बने है।

फिलहाल गदर-2 से उन्होंने धमाल मचा दिया है और फिल्मों में उनके बेहतर भविष्य की उम्मीद की जा रही है फिलहाल वह साल की दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनकर खुद को बेहद गौरावान्वित महसूस कर रहे होंगे।

 


ये भी पढ़े

अपना चंद्रयान 3 चंद्रमा पर लैंड होने वाला है, 23 अगस्त को दुआ कीजिए सफलता की।

World Photography Day के मौके पर अमेजॉन पर कैमरे और एक्सेसरीज की सेल में मिल रही है, 70% तक की छूट, तुरंत लाभ उठाएं।

अक्षय कुमार फिर भारतीय नागरिक बनें, जानें और कौन-कौन सितारे हैं विदेशी नागरिक।


शिक्षा एवं ज्ञान (Education & Knowledge)

mindians.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *