Tuesday, November 28, 2023

‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर आया। 28 सितंबर को होने वाली है रिलीज।

The Vaccine War Trailer

‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर रिलीज – 28 सितंबर को होने वाली है रिलीज। (The Vaccine War Trailer)

विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर (The Vaccine War Trailer )रिलीज हो गया है। यह फिल्म 28 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने  पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। यह मूवी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। हालांकि इस मूवी पर कई विवाद भी हुए और कई लोगों ने इस मूवी पर आपत्ति भी जताई थी।

अनेकों विवादों के बावजूद मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया और दर्शकों द्वारा पसंद की गई। ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीर में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित थी, जिसका फिल्मी रूपांतरण किया गया था।

अब विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फिर वास्तविक घटना पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। ‘द वैक्सीन वॉर’ भी सच्ची घटनाओं पर आधारित मूवी है।

हम सभी जानते हैं 2019 के आखिर में चीन से फैले कोरोना वायरस ने 2020 में कैसे पूरी दुनिया में आतंक मचा दिया था और   कोविड-19 की महामारी से पूरी दुनिया त्राहि-त्राहि कर उठी थी।

उस समय कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए दुनिया भर के बड़े-बड़े देश कोविड-19 बनाने की जुगाड़ में लगे थे। पूरी दुनिया के जाने-माने वैज्ञानिक कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने के काम में लगे थे। भारत के वैज्ञानिक भारत की देसी वैक्सीन बनाने के मिशन में लगे हुए थे।

भारत में 2 वैक्सीन विकसित भी की गईं थीं, जिनमें कोविशील्ड ब्रिटेन की ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका मेडिकल संस्था के सहयोग से भारत में स्थित विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता संस्था द्वारा विकसित गई थी, वहीं दूसरी तरफ कोवैक्सीन को वैक्सीन भारत के प्रसिद्ध व्यक्ति को बनाने में किस तरह का संघर्ष करना पड़ा वैज्ञानिकों को वैक्सीन बनाने में क्या क्या परेशानियां हुई इन सारी घटनाओं को फिल्म के रूप में रखकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ‘द वैक्सीन बॉर’ मूवी बनाई है।

मूवी में मुख्य भूमिका में नाना पाटेकर हैं उनके अलावा अनुपम खेर पल्लवी जोशी सप्तमी घोड़ा खटारा फिल्म

दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित ‘द वैक्सीन वॉर’ में जिसमें नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन, अनुपम खेर, गिरिजा ओक, निवेदिता भट्टाचार्य, सप्तमी गौड़ा (कांतारा फेमे) और मोहन कपूर अलग-अलग भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्रिहोत्री ने किया है, और फिल्म के निर्माता पल्ववी जोशी आदि हैंं

यह फिल्म 28 सितंबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और भारतीय सांकेतिक भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


फिल्म का ट्रेलर देखें

Courtesy

https://www.youtube.com/@PenMovies


ये पोस्ट भी पढ़ें

वेलकम टू द जंगल : सितारों की फौज से सजी-धजी फिल्म का प्रोमो रिलीज

सितंबर 2023 में रिलीज होने वाली ये फिल्में देखने का प्लान बना लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

mindians.in

Latest Articles