Akash Madhwal

आकाश मधवाल कौन हैं, जिसने 5 रन देकर 5 विकेट लेकर मचा दी धूम। (Akash Madhwal)

Akash Madhwal

आकाश मधवाल (Akash Madhwal)

TATA 2023 के 16वें सीजन में 24 मई 2023 को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए एलिमिनेटर प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 71 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मुंबई इंडियंस की इस शानदार जीत में सबसे बड़ा योगदान मुंबई इंडियंस के फास्ट बॉलर आकाश मधवाल का रहा, जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी करते हुए केवल 5 रन दिए और 5 विकेट झटके। आईपीएल के इतिहास में ऐसा कारनाम करने वाले केवल दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने केवल 5 रन दिए हों और 5 विकेट भी झटके हों।

आकाश मधवाल का इस मैच में गेंदबाजी समीकरण ऐसा था..

ओवरमेडनरनविकेट इकोनॉमी
3.30551.4

 

उन्होंने पूरे चार ओवर भी नही किये यानि केवल 21 गेंदे फेंककर न केवल 5 विकेट झटके बल्कि रिकार्ड भी बनाया।

इस मैच में आकाश मधवाल ने जिन खिलाड़ियों को आउट किया, वह खिलाड़ी थे, प्रेरक मांकड़, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई और मोहसिन खान।

आकाश मधवाल आईपीएल मे मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैचों में शानदार परफारमेंस देकर फेमस हो चुके हैं, आइये आकाश मधवाल को जानते हैं…

कौन हैं आकाश मधवाल?

आकाश अग्रवाल मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और उत्तराखंड की क्रिकेट टीम से खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस में खेलने से पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में नेट बॉलर भी थे, हालांकि क्रिकेट की दृष्टि से उन्हें एकदम युवा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उनकी उम्र 29 साल है। लेकिन उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत भी काफी देर से की थी। इस कारण वह क्रिकेट जगत में नए ही हैं।

आकाश मधवार का जन्म 25 नवंबर 1993 को उत्तराखंड के रुड़की शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम घानानंद और माता का नाम आशा है। उनका एक भाई है जिसका नाम आशीष है। आकाश मधवाल के पिता सेना में कार्य करते थे।

आकाश ने अपनी आरंभिक शिक्षा रुड़की पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की है तथा 2016 में उन्होंने रुड़की से ही सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया यानी वह एक इंजीनियर हैं।

क्रिकेटर के रूप में उनका करियर काफी देर से शुरू हुआ। आकाश मधवाल के बारे में ये कहा जाता है कि 24 साल की आयु तक उन्होंने केवल टेनिस बॉल से ही क्रिकेट खेला था। बाद में वे पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वसीम जाफर के संपर्क में आए। उनके निर्देशन में आकाश मधवाल का खेल निखरा और 2019 में उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर दी।

आकाश मधवाल घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड की टीम के लिए खेलते हैं। उनका घरेलू क्रिकेट में डेब्यू 25 नवंबर 2019 को रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम की तरफ से हुआ था।

8 नवंबर 2019 को उनका डेब्यू सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम से टी-20 क्रिकेट के लिए हुआ।

इंडियन प्रीमियर लीग उनका डेब्यू 3 मई 2023 को हुआ, जब मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में उन्हें खेलने का मौका दिया।

मुंबई इंडियंस नेउन्हें ऑक्शन में मात्र बीस लाख रुपए में खरीदा था।  वे 2022 के सीजन में वाइट बॉल क्रिकेट में उत्तराखंड की टीम के कप्तान बने।

आईपीएल के इतिहास में वे उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी हैं। हालाँकि स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत भी उत्तराखंड से संबंध रखते हैं लेकिन ऋषभ पंत शुरुआत में उत्तराखंड में खेलने के बाद में दिल्ली चले गए और वे दिल्ली से ही घरेलू क्रिकेट में खेले। वह उत्तराखंड या उत्तराखंड की किसी टीम के लिए कभी नही खेले।

आकाश मधवाल और ऋषभ पंत में एक समानता यह है कि दोनों एक ही कोच अवतार सिंह के मार्गदर्शन में क्रिकेट की आरंभिक कोचिंग ले चुके हैं।

आईपीएल करियर

आईपीएल में आकाशा मधवाल 24 मई 2023 तक कुल सात मैच खेल चुके हैं।

वे 2021 में आरसीबी के लिए नेट बॉलर के रूप में भूमिका निभा चुके हैं।

2022 के आईपीएल ऑप्शन में वह अनसोल्ड खिलाड़ी रहे, लेकिन जब सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए तो मुंबई इंडियंस ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल कर लिया।

2023 में भी मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल को रिटेन किया और कप्तान रोहित शर्मा ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मौके दिए। आकाश मौकों का फायदा उठाकर खुद को प्रूव किया।

24 मई का उनका प्रदर्शन ही शानदार प्रदर्शन नही है बल्कि 12 मई को मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के बीच हुए मैच में आकाश मधवाल ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट झटके थे।

आकाश को अपना आईपीएल डेब्यु करने का मौका 3 मई 2023 को मिला जब मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में आकाश मधवाल को  बॉलर के रूप में टीम में अंतिम 11 में जगह दी गई। इस मैच में आकाश मधवाल ने 3 ओवर देकर कोई विकेट नहीं लिया।

उसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच 9 मई 2023 को हुए मैच में भी मौका दिया गया। उस मैच में भी आकाश ने 2 ओवर देखकर कोई विकेट नहीं लिया था।

12 मई 2023 को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में आकाश मधवाल ने चारों ओवर 31 रन देकर तीन विकेट झटके। उनकी यह शानदार परफॉर्मेंस रही।

16 मई 2023 को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में भी आकाश मधवाल को कुछ खास सफलता नहीं मिली। चारों फेंककर उन्हे कोई विकेट नहीं मिला।

उसके बाद 21 मई 2023 को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच में आकाश मधवाल ने 4 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए।

24 मई 2023 को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में उन्होंने कमाल ही कर दिया और केवल 4 ओवर में केवल 5 रन देकर 5 विकेट झटके। यह उनका आईपीएल का शानदार परफॉर्मेंस है। यह परफॉर्मेंस उनका ही नहीं आईपीएल इतिहास में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इससे पहले अनिल कुंबले में भी सन 2000 14 में 5 रन देकर पांच विकेट लिए थे और आकाश मधवाल तथा अनिल कुंबले दोनों में यह समानता है कि दोनों इंजीनियर भी थी जहां अनिल को मिले स्पिनर से आकाश विद्वान फास्ट बॉलर है

आकाश मधवाल का इंस्टा आईडी (Akash Madhwal Insta ID)

https://www.instagram.com/akash_madhwal_/  

 


ये भी जानें

विराट कोहली और आरसीबी का ये आईपीएल रिकार्ड शायद आप न जानते हों! IPL Viral Kohli-RCB

IPL में रिंकू सिंह से पहले एक ओवर में 5 या 6 छक्के (5-6-sixes-over) और किसने लगाए हैं?

आईपीएल में अब तक कितने खिलाड़ियों ने हैटट्रिक ली है? (Hat-Trick takers in IPL)

आईपीएल में अब तक कितनी टीमें खेलीं है? (Total IPL Teams)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *